टायर से फार्मा तक… इन छोटे शेयरों में चल रहा बड़ा गेम, 5000 करोड़ का कैपेक्स, जानें इससे क्या बदलेगा
छोटी दिखने वाली ये कंपनियां चुपचाप अपने बिजनेस को बड़ा बनाने में जुटी हैं. हजारों करोड़ का कैपेक्स, नई क्षमता और विस्तार की योजनाएं इन्हें भविष्य के मजबूत ग्रोथ स्टॉक्स बना सकती हैं. क्या ये स्मॉल-कैप शेयर निवेशकों को बड़ा मौका देने वाले हैं?
शेयर बाजार में अक्सर निवेशक उन कंपनियों की तलाश करते हैं जो भविष्य में बड़ा रिटर्न देने की क्षमता रखती हों. ऐसी कंपनियों की पहचान का एक मजबूत तरीका है उनका कैपेक्स यानी पूंजी निवेश. जब कोई कंपनी लगातार अपने बिजनेस को बढ़ाने, नई तकनीक अपनाने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर पैसा खर्च कर रही हो, तो यह संकेत होता है कि वह आने वाले समय के लिए खुद को तैयार कर रही है. अभी कई स्मॉल-कैप कंपनियां इसी दिशा में आक्रामक निवेश कर रही हैं, जो निवेशकों के लिए लंबी अवधि का मौका बन सकता है.
इन कंपनियों ने अगले 1 से 5 साल के लिए करीब 5,000 करोड़ रुपये तक के कैपेक्स प्लान तैयार किए हैं. यह निवेश सिर्फ क्षमता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मॉडर्नाइजेशन, ऑटोमेशन और बिजनेस इंटीग्रेशन भी शामिल है. इसका सीधा असर कंपनी की प्रोडक्टिविटी, मार्जिन और मार्केट शेयर पर पड़ सकता है.
CEAT Share Price
CEAT भारत की प्रमुख टायर कंपनियों में से एक है और तेजी से ग्रोथ दिखा रही है. कंपनी हर साल करोड़ों टायर बनाती है, जो अलग-अलग व्हीकल सेगमेंट में इस्तेमाल होते हैं.
कंपनी ने इस वित्त वर्ष में करीब 1,000 करोड़ रुपये के कैपेक्स का टारगेट रखा है. अभी तक वह सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है. यह निवेश उत्पादन क्षमता बढ़ाने और टेक्नोलॉजी अपग्रेड के लिए किया जा रहा है. टायर सेक्टर में बढ़ती मांग के बीच यह कदम कंपनी की स्थिति और मजबूत कर सकता है.
कंपनी के शेयरों ने बीते पांच वर्षों में 123 फीसदी का रिटर्न दिया है. शुक्रवार को शेयर 3,537 रुपये पर बंद हुए. कंपनी का 52 वीक लो 2504 रुपये और 4438 रुपये रहा. कंपनी का मार्केट कैप 14 हजार करोड़ रुपये है.
Vardhman Textiles Share Price
Vardhman Textiles देश की बड़ी टेक्सटाइल कंपनियों में शामिल है और इसका कारोबार कई देशों में फैला हुआ है.
कंपनी ने 3,535 करोड़ रुपये का बड़ा कैपेक्स प्लान बनाया है, जिसे FY26–FY27 तक चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. इसमें यार्न और फैब्रिक सेगमेंट के विस्तार के साथ-साथ ऑटोमेशन और ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं. यह कदम कंपनी को लंबे समय में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बना सकता है.
पांच वर्षों में 113 फीसदी का रिटर्न देने वाला ये स्टॉक फिलहाल 533 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. 52 वीक लो 383 रुपये है और हाई 559 रुपये है. मौजूदा मार्केट कैप 15,355 करोड़ रुपये है.
Amber Enterprises Share Price
Amber Enterprises HVAC और AC मैन्युफैक्चरिंग में बड़ा नाम है. कंपनी LG, Voltas और Blue Star जैसे ब्रांड्स के लिए प्रोडक्ट बनाती है.
कंपनी FY26 में 800 करोड़ और FY27 में 1,100-1,200 करोड़ रुपये का कैपेक्स करने की योजना बना रही है. इसका फोकस भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर है. खास बात यह है कि कंपनी अब अपने पुराने नुकसान वाले हिस्सों को पीछे छोड़कर नए विस्तार पर ध्यान दे रही है, जो ग्रोथ के लिए सकारात्मक संकेत है.
कंपनी के शेयरों ने बीते पांच वर्षों में 103 फीसदी का मुनाफा दिया है. कंपनी के शेयर की कीमत 6,654 रुपये है. इसका 52 वीक लो 5400 रुपये है और हाई 8626 रुपये है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 23,401 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़ें: मिसाइल बना रहीं कंपनियां, ब्रह्मोस से कनेक्शन, 1400% तक रिटर्न, क्या आपने पहचाने ये 5 छुपे डिफेंस स्टॉक्स?
JK Tyre Share Price
JK Tyre भी टायर सेक्टर की एक अहम कंपनी है, जो अपने बिजनेस को तेजी से विस्तार दे रही है.
कंपनी ने 5 साल में 5,000 करोड़ रुपये निवेश का प्लान बनाया है. इसमें से 1,130 करोड़ रुपये का एक प्रोजेक्ट अगले 1–2 साल में पूरा किया जाएगा. यह निवेश उत्पादन क्षमता और टेक्नोलॉजी सुधार पर केंद्रित है, जिससे कंपनी की लागत कम और मार्जिन बेहतर हो सकते हैं.
शुक्रवार को कंपनी के शेयर 417 रुपये पर बंद हुए. बीते पांच वर्षों में इसमें 263 फीसदी का रिटर्न मिला है. वहीं इसका 52 वीक लो 244 रुपये है और हाई 611 रुपये है. मौजूदा मार्केट कैप 12 हजार करोड़ से ज्यादा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
