सीमेंट हुआ ₹20-30 तक सस्ता, इन दिग्गज स्टॉक पर रखें नजर, ACC से लेकर अंबुजा तक कराएंगे कमाई, जानें टारगेट
GST रेट कट होने से सीमेंट के दाम कम हो गए हैं. इससे ग्राहकों को फायदा मिल रहा है, हालांकि इससे सीमेंट कंपनियों पर दबाव है. मगर ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक ये खरीदारी का सही समय है, मांग बढ़ने के साथ इसमें इजाफा होगा, जिससे शेयरों की कीमत में उछाल आएगा. तो किन शेयरों पर रखें नजर, यहां जानें डिटेल.
Cement Stocks: आम जनता को राहत देने के मकसद से सरकार ने टैक्स स्लैब कम करके GST दरों में राहत दी है. ये फैसला 22 सितंबर से लागू हो चुका है. नतीजतन दूसरे क्षेत्रों के साथ सीमेंट इंडस्ट्री में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक सीमेंट की कीमतों में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रति बैग ₹20-30 की कमी देखने को मिली है. इससे ग्राहकों को भले ही लाभ हो, लेकिन सीमेंट स्टॉक्स पर दबाव बना है. मगर ये खरीदारी का मौका हो सकता है, जिसका फायदा लॉन्ग टर्म में मिलने की उम्मीद है. तो कौन-से हैं वो स्टॉक्स जो हो सकते हैं फायदे का सौदा, चेक करें डिटेल.
मांग में आई कमी
ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों के सीमेंट डीलर्स से बातचीत में पता चला कि बारिश, मजदूरों की कमी और त्योहारों की गतिविधियों के कारण मांग कमजोर बनी हुई है. पश्चिम और मध्य भारत के बाजार स्थिर है, जबकि पूर्वी क्षेत्र में तेज़ मौसम के कारण बिक्री कम रही. हालांकि चेन्नई में धीरे-धीरे मांग में सुधार हुआ, लेकिन हैदराबाद में ऑफटेक कमजोर बना हुआ है. उत्तर भारत के बाजारों में हाल ही में थोड़ी मजबूती आई है, लेकिन दीवाली के बाद ही वास्तविक मांग में बढ़ोतरी की उम्मीद है. देश भर में औसत बिक्री कीमत सितंबर में ₹325 प्रति बैग के करीब आ गई, जो पिछले महीने से ₹29 कम है.
तिमाही में बढ़ेगा दबाव, खरीदारी का समय
GST कटौती का लाभ ग्राहकों को देने की वजह से इस तिमाही में सीमेंट कंपनियों की कमाई पर दबाव आ सकता है. इसके अलावा, पेटकोक की कीमतों में 8% की वृद्धि (USD120 प्रति टन) और जिप्सम के महंगे होने से कंपनियों के मार्जिन पर और असर पड़ सकता है. हालांकि, त्योहारों के जल्द खत्म होने और मांग बढ़ने की संभावना से बिक्री में सुधार हो सकता है, जो मार्जिन की गिरावट को कुछ हद तक कम करेगा. विश्लेषकों का सुझाव है कि ऐसे समय में चुनिंदा सीमेंट स्टॉक्स में दांव लगाना फायदेमंद हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 11903% का मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले स्मॉल कैप स्टॉक में तूफानी तेजी जारी, 73वें दिन लगा अपर सर्किट, आज भी 2% उछला
इन शेयरों पर रखें नजर
ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक सीमेंट कंपनियों की नई कैपेसिटी बाजार में आने से सप्लाई बढ़ी और प्रतिस्पर्धा भी तेज हो गई. इस स्थिति में कुछ सीमेंट स्टॉक्स चमक सकते हैं. इनमें UltraTech Cement से लेकर Shree Cement, Dalmia Bharat और ACC (Adani Group) सीमेंट शामिल है. गिरावट के दौर में की गई इनमें खरीदारी लॉन्ग टर्म में फायदे का सौदा हो सकता है. ऐसे में फर्म ने शेयरों के लिए टारगेट भी दिए हैं, जो इस प्रकार है.
सीमेंट स्टॉक्स टारगेट
| कंपनी | क्या करें | कंपनी की मौजूदा कीमत (₹) | टारगेट कीमत (₹) |
|---|---|---|---|
| ACC | खरीदें | 1,825 | 2,543 |
| अंबुजा सीमेंट | खरीदें | 570 | 685 |
| डालमिया भारत | और खरीदें | 2,226 | 2,395 |
| नुवोको विस्टास कॉर्प | और खरीदें | 420 | 422 |
| श्री सीमेंट | होल्ड करें | 29,260 | 30,001 |
| अल्ट्राटेक सीमेंट | और खरीदें | 12,215 | 13,634 |
Latest Stories
RIL Share Price: Jio IPO की उम्मीद से 2.7 फीसदी उछला शेयर, Jefferies ने बढ़ाया दांव
Closing Bell: लगातार दूसरे दिन मार्केट में तेजी, Sensex 685 अंक चढ़ा, Nifty 22776 पर बंद, Trent बना टॉप गेनर
RBI MPC से पहले शेयर बाजार में लौटी रौनक! 2 दिन में 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, ये हैं 3 बड़े कारण
