बड़े ऐलानों से चमके अडानी ग्रुप के शेयर, कई स्टॉक्स रिकॉर्ड स्तर पर, जानें किन वजहों से मचा रहे तहलका?
Adani Power का शेयर 3.3 फीसदी चढ़कर 252.65 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. NSE के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4,76,524.81 करोड़ रुपये हो गया है. इसके साथ ही कंपनी ने मार्केट वैल्यू के मामले में Infosys को भी पीछे छोड़ दिया, जिसका मार्केट कैप करीब 4,70,780.87 करोड़ रुपये है.

बुधवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. इस दौरान Adani Power और Adani Ports and Special Economic Zone के शेयर अपने ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गए. जानकारों का मानना है कि अडानी ग्रुप की कंपनियों द्वारा लगातार विस्तार, अधिग्रहण और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश की वजह से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है. इसका असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिला है. इसी कारण समूह के कई शेयर लगातार नए रिकॉर्ड स्तर छू रहे हैं
Adani Power ने बनाया नया रिकॉर्ड
Adani Power का शेयर 3.3 फीसदी चढ़कर 252.65 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. NSE के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4,76,524.81 करोड़ रुपये हो गया है. इसके साथ ही कंपनी ने मार्केट वैल्यू के मामले में Infosys को भी पीछे छोड़ दिया, जिसका मार्केट कैप करीब 4,70,780.87 करोड़ रुपये है.
Adani Ports भी रिकॉर्ड स्तर पर
Adani Ports and Special Economic Zone का शेयर भी करीब 2 फीसदी चढ़कर 1,842.80 रुपये के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया.
इन अडानी शेयरों में भी तेजी
- Adani Enterprises का शेयर 2 फीसदी बढ़कर 3,027.50 रुपये के 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया.
- वहीं Adani Green Energy का शेयर 4 फीसदी चढ़कर 1,518 रुपये के एक साल के हाई पर कारोबार करता दिखा.
- Adani Energy Solutions में 6.5 फीसदी की तेजी आई और शेयर 1,558.80 रुपये के 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया.
- इसके अलावा, Adani Total Gas का शेयर 11 फीसदी उछलकर 791.50 रुपये तक पहुंच गया.
- सीमेंट कंपनियों में भी तेजी देखने को मिली. Ambuja Cements का शेयर 3 फीसदी और ACC करीब 1 फीसदी चढ़ा.
क्या हैं तेजी की बड़ी वजहें?
Adani Green Energy का बड़ा विस्तार
- 26 मई को Adani Green Energy ने बताया कि उसने गुजरात के खावड़ा में अपनी Battery Energy Storage System (BESS) क्षमता बढ़ाकर 3.37 GWh कर दी है.
- कंपनी ने मार्च 2026 में इसमें 1.37 GWh की अतिरिक्त क्षमता जोड़ी थी.
- खावड़ा में कंपनी 30 GW का विशाल रिन्यूएबल एनर्जी पार्क विकसित कर रही है, जिसमें से 9.9 GW क्षमता पहले ही चालू हो चुकी है.
- कंपनी के मुताबिक, यह चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट है.
Adani Ports का बड़ा अधिग्रहण
पिछले हफ्ते Adani Ports and Special Economic Zone ने घोषणा की थी कि वह Jaypee Fertilisers & Industries में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी. यह डील करीब 1,500 करोड़ रुपये में होगी और NCLT से मंजूर रिजोल्यूशन प्लान का हिस्सा है. कंपनी का कहना है कि इस अधिग्रहण से उत्तर भारत में उसकी लॉजिस्टिक्स और सर्विस क्षमताएं मजबूत होंगी.
Adani Power की बड़ी डील
21 मई को Adani Power ने Jaiprakash Power Ventures में 24 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया था. यह डील करीब 4,193.59 करोड़ रुपये में होने जा रही है. इसके अलावा कंपनी ने जयप्रकाश एसोसिएट्स की कुछ थर्मल एसेट्स खरीदने के लिए भी एग्रीमेंट किया है.
इसे भी पढ़ें- सरकार अगले महीने बेच सकती है LIC में हिस्सेदारी, 10000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, टूटे शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.