90 दिन में पैसा डबल, ड्रोन सेक्टर बना नया सुपरस्टार, इन 3 शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल!
आज कई भारतीय कंपनियां ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग, एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी, ISR (इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकॉनिसेंस), डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और मिलिट्री टेक्नोलॉजी में काम कर रही हैं. आइए जानते हैं भारत के 3 ऐसे ड्रोन स्टॉक्स के बारे में, जिनके ग्रोथ प्लान काफी मजबूत माने जा रहे हैं.
भारत की ड्रोन इंडस्ट्री तेजी से उभरता हुआ सेक्टर बनता जा रहा है. डिफेंस मॉडर्नाइजेशन, स्मार्ट खेती, सर्विलांस, लॉजिस्टिक्स और सरकार की “Make in India” पहल से इस सेक्टर को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है. सरकार द्वारा कई श्रेणियों में विदेशी ड्रोन के आयात पर रोक और PLI योजना के चलते घरेलू कंपनियों को बड़ा फायदा मिल रहा है. इसके अलावा सीमा सुरक्षा और आधुनिक सैन्य जरूरतों के कारण ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. आज कई भारतीय कंपनियां ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग, एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी, ISR (इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकॉनिसेंस), डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और मिलिट्री टेक्नोलॉजी में काम कर रही हैं. आइए जानते हैं भारत के 3 ऐसे ड्रोन स्टॉक्स के बारे में, जिनके ग्रोथ प्लान काफी मजबूत माने जा रहे हैं. एकाध तो 90 दिन में निवेशकों के पैसे को डबल भी कर दिया है.
ideaForge Technology
- ideaForge Technology भारत की प्रमुख ड्रोन और UAV (अनमैन्ड एरियल व्हीकल) बनाने वाली कंपनियों में शामिल है. कंपनी रक्षा, सर्विलांस, मैपिंग, सिक्योरिटी और इंस्पेक्शन जैसे क्षेत्रों के लिए ड्रोन डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है.
- कंपनी के मैनेजमेंट ने मई 2026 की कॉन्फ्रेंस कॉल में कहा कि ड्रोन अब केवल निगरानी और इंटेलिजेंस तक सीमित नहीं रहे. अब लोइटरिंग म्यूनिशन, लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक प्लेटफॉर्म, कामिकाजे सिस्टम, स्वार्मिंग और एयर-लॉन्च्ड इफेक्ट्स जैसे एडवांस सैन्य क्षेत्रों में भी तेजी से इस्तेमाल बढ़ रहा है. कंपनी इन सभी सेगमेंट्स में अवसर तलाश रही है और विस्तार की योजना पर काम कर रही है.
- मंगलवार को ideaForge Technology का शेयर करीब 5 फीसदी चढ़कर 855.4 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में शेयर 10.11 फीसदी बढ़ा है. वहीं पिछले तीन महीनों में इसमें 101.46 फीसदी और एक साल में 66.89 फीसदी की तेजी आई है.
Zen Technologies
- Zen Technologies डिफेंस टेक्नोलॉजी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में गिनी जाती है. कंपनी सैन्य प्रशिक्षण के लिए एडवांस सिम्युलेटर बनाती है, जिससे सैनिक वास्तविक परिस्थितियों जैसी ट्रेनिंग सुरक्षित माहौल में ले सकते हैं. कंपनी टैंक, आर्टिलरी, वाहन और एयरक्राफ्ट के लिए ट्रेनिंग सिस्टम उपलब्ध कराती है.
- Zen Technologies का Counter Unmanned Aerial System (CUAS) प्लेटफॉर्म एंटी-ड्रोन समाधान उपलब्ध कराता है.
- Zen Technologies का शेयर मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ 1,602.8 रुपये पर कारोबार करता दिखा. हालांकि पिछले एक हफ्ते में शेयर 2.45 फीसदी बढ़ा है. पिछले तीन महीनों में इसमें 18.08 फीसदी की तेजी आई है, जबकि एक साल में शेयर करीब 14.64 फीसदी कमजोर हुआ है.
Paras Defence and Space Technologies
- तीसरे नंबर पर Paras Defence and Space Technologies का नाम आता है. यह कंपनी डिफेंस और स्पेस इंजीनियरिंग सेक्टर में काम करती है और स्वदेशी तकनीक आधारित प्रोडक्ट्स विकसित करती है. कंपनी सबमरीन पेरिस्कोप, एयरक्राफ्ट के लिए एवियोनिक्स ग्लास सूट और हाई-परफॉर्मेंस ऑप्टिकल सिस्टम बनाती है.
- Paras Defence ड्रोन, UAV और एंटी-ड्रोन सिस्टम के लिए हाई-एंड इलेक्ट्रो-ऑप्टिक कैमरे बनाने वाली भारत की एकमात्र कंपनी मानी जाती है. ड्रोन कारोबार को मजबूत करने के लिए कंपनी ने Paras Heven Advanced Drones Private Limited नाम से नई सब्सिडियरी भी बनाई है.
- Paras Defence and Space Technologies का शेयर मंगलवार को 0.28 फीसदी बढ़कर 858.15 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. पिछले एक हफ्ते में शेयर 12.46 फीसदी चढ़ा है. वहीं, तीन महीनों में इसमें 34.71 फीसदी और एक साल में 5.66 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मुनाफे में 310% की उछाल, भाव ₹100 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FIIs का है बड़ा स्टेक, ₹40000 करोड़ का ऑर्डर बुक, ब्रोकरेज बुलिश; आपने देखा इस दमदार स्टॉक को?
एल्युमीनियम की कीमतों में बढ़ोतरी से चमके ये मेटल स्टॉक्स, Hindalco और Nalco बने सुपरस्टार; देखें- लिस्ट
40% टूटने के बाद क्या फिर दौड़ेगा यह कॉपर स्टॉक, सोना-चांदी स्टॉक के बाद अब क्यों इधर टिक गई नजर?
