मार्केट में तेजी के बीच 9 फीसदी तक भाग सकते हैं ये 3 स्टॉक, ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह; जानें टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज ने Ambuja Cements, National Aluminium Company और Welspun Corp पर खरीदारी की राय दी है. Ambuja Cements के लिए 480 रुपये, National Aluminium के लिए 400 रुपये और Welspun Corp के लिए 1,880 रुपये का टारगेट दिया गया है.
शेयर मार्केट में सोमवार 3 अगस्त को शानदार तेजी देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 544 अंक चढ़कर 78639 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 390 अंक की बढ़त के साथ 24774 के स्तर पर पहुंच गया. मार्केट में ज्यादातर सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली. खासतौर पर IT शेयरों में जोरदार तेजी ने मार्केट को मजबूत सपोर्ट दिया. रुपये में भी मजबूती देखने को मिली.
मार्केट में इस तेजी के बीच ब्रोकरेज ने तीन शेयरों पर खरीदारी की राय दी है. इनमें Ambuja Cements, National Aluminium Company और Welspun Corp शामिल हैं. एक्सपर्ट ने इन तीनों शेयरों के लिए खरीदारी स्तर के साथ टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस भी बताया है. तकनीकी चार्ट पर तेजी का संकेत देने वाले ब्रेकआउट और तेजी के आधार पर इन शेयरों में आगे तेजी की संभावना जताई गई है.
Ambuja Cements
Choice Broking के Sachin Gupta ने Ambuja Cements में 444 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. शेयर के लिए 480 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. वहीं 423 रुपये का नुकसान रोकने का स्तर रखने की सलाह है. शेयर ने सिमेट्रिकल ट्रायंगल पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है. साथ ही यह 20 दिन और 50 दिन के औसत के ऊपर बंद हुआ है.
National Aluminium Company
National Aluminium Company यानी NALCO को लेकर भी एक्सपर्ट का नजरिया पॉजिटिव है. Sachin Gupta ने 369 रुपये के स्तर पर शेयर खरीदने की सलाह दी है. इसका टारगेट प्राइस 400 रुपये रखा गया है, जबकि नुकसान रोकने का स्तर 350 रुपये है. शेयर ने 200 दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरज के पास मजबूत खरीदारी के बाद हाल के उतार- चढाव के उच्च स्तर के ऊपर ब्रेकआउट दिया है.
यह भी पढ़ें- F&O ट्रेडर्स सावधान! ITR में की है अगर ये गलती तो आ सकता है इनकम टैक्स नोटिस
Welspun Corp
Welspun Corp में भी Choice Broking ने तेजी की संभावना जताई है. Sachin Gupta ने शेयर में 1715 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 1880 रुपये का टारगेट प्राइस और 1635 रुपये का नुकसान रोकने का स्तर दिया गया है. शेयर ने हाल की स्थिर दायरे वाली स्थिति के ऊपर ब्रेकआउट दिया है. इसके अलावा यह 20, 50, 100 और 200 दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
F&O ट्रेडर्स सावधान! ITR में की है अगर ये गलती तो आ सकता है इनकम टैक्स नोटिस
AI की रेस में दौड़ रहे ये 3 स्टॉक! 220% तक दिया रिटर्न, ऑर्डर बुक और कमाई दोनों में तगड़ा दम; रखें नजर
बंद होने से 2 मिनट पहले 200 अंक क्यों भाग गया निफ्टी, ये है बड़ी वजह
