बिकवाली के बीच प्रमोटर्स की खरीदारी! इन 3 शेयरों में लगाया दांव, 13% से ज्यादा पहुंची होल्डिंग; रखें नजर
इस कमजोरी के बीच कुछ कंपनियों के प्रमोटरों ने अपने ही शेयरों में खरीदारी कर बाजार को मजबूत संकेत दिया है. 11 मार्च 2026 को जारी इनसाइडर ट्रेडिंग डिस्क्लोजर के मुताबिक प्रमोटर से जुड़ी खरीदारी Premier Polyfilm Limited, Zensar Technologies Limited और STEL Holdings Limited में देखने को मिली.
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान अमेरिका तथा इजरायल से जुड़े टकराव के कारण हाल के दिनों में भारतीय शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला है. वैश्विक अनिश्चितता के चलते बाजार में उतार चढ़ाव बढ़ गया है. हालांकि इस कमजोरी के बीच कुछ कंपनियों के प्रमोटरों ने अपने ही शेयरों में खरीदारी कर बाजार को मजबूत संकेत दिया है. 11 मार्च 2026 को जारी इनसाइडर ट्रेडिंग डिस्क्लोजर के मुताबिक प्रमोटर्स से जुड़ी खरीदारी Premier Polyfilm Limited, Zensar Technologies Limited और STEL Holdings Limited में देखने को मिली.
पहले और अब कितनी हिस्सेदारी हुई
| स्टॉक | ट्रांजैक्शन के बाद हिस्सेदारी |
|---|---|
| Premier Polyfilm | 14,198,478 शेयर (13.56 प्रतिशत) |
| Zensar Technologies | 1,43,988 शेयर (0.06 प्रतिशत) |
| STEL Holdings | 1,85,128 शेयर (1 प्रतिशत) |
| STEL Holdings | 1,89,637 शेयर (1.03 प्रतिशत) |
शेयरों का मौजूदा प्रदर्शन और कारोबार
Premier Polyfilm
Premier Polyfilm Limited का शेयर 11 मार्च को 60.01 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो लगभग 1.85 प्रतिशत की गिरावट दिखाता है. कंपनी का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 70.59 रुपये और निचला स्तर 38 रुपये है.
Premier Polyfilm Limited पीवीसी फ्लेक्सिबल फिल्म और शीट बनाती है, जिनका इस्तेमाल पैकेजिंग, हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन और स्टेशनरी जैसे सेक्टरों में होता है. कंपनी अपने प्रोडक्ट कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी एक्सपोर्ट करती है और भारत में इसके मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं.
Zensar Technologies Limited
Zensar Technologies Limited का शेयर 567.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था और इसमें करीब 1.06 प्रतिशत की बढ़त देखी गई. इसका 52 हफ्ते का उच्च स्तर 894 रुपये और निचला स्तर 528.25 रुपये है.
यह कंपनी एक आईटी सर्विस कंपनी है जो डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, एप्लीकेशन मैनेजमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस जैसी सेवाएं देती है. इसके क्लाइंट बैंकिंग, रिटेल, मैन्युफैक्चरिंग और हेल्थकेयर जैसे कई सेक्टरों में फैले हुए हैं.
STEL Holdings Limited
STEL Holdings Limited का शेयर 496.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो करीब 1.07 प्रतिशत नीचे था. इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 633.30 रुपये और निचला स्तर 364.80 रुपये है.
कंपनी एक इंवेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी है, जो लिस्टेड और अनलिस्टेड कंपनियों में निवेश मैनेज करती है. यह कंपनी Murugappa Group का हिस्सा है और ग्रुप की कई कंपनियों में इसकी हिस्सेदारी है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार से निकला सिकंदर! लगा 10% का अपर सर्किट, फ्लिपकार्ट के साथ बड़ी डील, भाव ₹50 से कम
नोट-ऊपर लिखे शेयरों का भाव 11 मार्च को लिया गया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
