एनालिस्ट ने कहा– 5 फरवरी को खरीदें ये 3 स्टॉक, एक हफ्ते में मिल सकता है बढ़िया मुनाफा, जानें टारगेट और SL लेवल
Choice Broking के एनालिस्ट आकाश शाह ने 5 फरवरी के लिए GMDC, Lumax Auto Technologies और Karur Vysya Bank को खरीदने की सलाह दी है. उनका कहना है कि टेक्निकल चार्ट्स पर मजबूत बुलिश संकेत दिख रहे हैं. सही स्टॉप लॉस के साथ एक हफ्ते में करीब 7-8% तक मुनाफे की संभावना जताई गई है.
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच टेक्निकल चार्ट्स पर मजबूत संकेत दिखा रहे कुछ चुनिंदा स्टॉक्स निवेशकों के लिए शॉर्ट टर्म कमाई का मौका बन सकते हैं. ब्रोकरेज फर्म Choice Broking के रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह का कहना है कि मौजूदा मार्केट स्ट्रक्चर में तीन ऐसे स्टॉक्स हैं जिनमें मजबूत बुलिश कंटिन्यूएशन और ब्रेकआउट देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि सही एंट्री, स्टॉप लॉस और टारगेट के साथ इनमें एक हफ्ते के भीतर अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है. शाह का कहना है कि जब किसी स्टॉक में मजबूत ट्रेंड, वॉल्यूम सपोर्ट और साफ स्ट्रक्चर दिखता है तो शॉर्ट टर्म में रिस्क-रिवॉर्ड काफी बेहतर हो जाता है. आइये जानते हैं कि ये कौन से शेयर हैं.
सुझाए गए स्टॉक्स की डिटेल (Cash Segment)
| स्टॉक | Buy (Rs) | Stop Loss (Rs) | Target (Rs) | संभावित रिटर्न (%) |
|---|---|---|---|---|
| GMDC | 614 | 590 | 660 | ~7.5% |
| Lumax Auto Tech | 1528 | 1470 | 1640 | ~7.3% |
| Karur Vysya Bank | 317 | 305 | 340 | ~7.2% |
Gujarat Mineral Development Corporation Ltd
एनालिस्ट के मुताबिक पहला स्टॉक Gujarat Mineral Development Corporation Ltd (GMDC) है. यह शेयर डेली चार्ट पर हेल्दी कंसोलिडेशन के बाद दोबारा तेजी के रास्ते पर लौटता दिख रहा है. यह शेयर 20, 50, 100 और 200 EMA से ऊपर कारोबार कर रहा है और सभी मूविंग एवरेज ऊपर की ओर झुके हुए हैं जो मजबूत ट्रेंड को दर्शाता है. बढ़ते वॉल्यूम के साथ आया ब्रेकआउट इस बात का संकेत है कि यहां सट्टेबाजी नहीं, बल्कि मजबूत खरीदारी हो रही है. 590 रुपये का स्तर अब अहम सपोर्ट बन चुका है.
Lumax Auto Technologies
दूसरा स्टॉक Lumax Auto Technologies है. शाह के अनुसार, इसमें डेली चार्ट पर हायर बेस बनने के बाद बुलिश ट्रेंड की वापसी दिख रही है. शेयर ने अपने राइजिंग मूविंग एवरेज से तेज उछाल लिया है जिससे यह साफ है कि ऊपरी स्तरों पर भी खरीदार एक्टिव हैं. स्ट्रक्चर हायर हाई और हायर लो को सपोर्ट कर रहा है, जो आगे और तेजी का संकेत देता है.
Karur Vysya Bank
तीसरा स्टॉक Karur Vysya Bank है. आकाश शाह का कहना है कि इस शेयर ने डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश ब्रेकआउट दिया है और वॉल्यूम में तेज उछाल देखने को मिला है. सभी प्रमुख EMA के ऊपर कीमत का टिके रहना इस बात का संकेत है कि इसमें संस्थागत भागीदारी बढ़ रही है. 300-305 रुपये का जोन अब मजबूत सपोर्ट के तौर पर उभर रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




