एक के बदले मिलेंगे 10 शेयर, Angel One ने किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, जानें कब है रिकॉर्ड डेट

Angel One ने अपने स्टॉक स्प्लिट के लिए 26 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. कंपनी एक शेयर को दस हिस्सों में बांटेगी, जिससे 10 रुपये फेस वैल्यू वाला शेयर 1 रुपये में बदल जाएगा. रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे उन्हें 1 के बदले 10 शेयर मिलेंगे. निवेश की कुल कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा. यह फैसला कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ घोषित किया था.

Angel One ने अपने स्टॉक स्प्लिट के लिए 26 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. Image Credit: Canva/ Money9

Angel One के निवेशकों के लिए जरूरी खबर है. कंपनी ने अपने शेयर स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट घोषित कर दी है. इससे पहले जनवरी में कंपनी ने 1 के बदले 10 शेयर देने का फैसला किया था. अब 26 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे उन्हें स्प्लिट का फायदा मिलेगा. आइए समझते हैं इसका निवेशकों पर पर क्या असर होगा.

रिकॉर्ड डेट क्या होती है

रिकॉर्ड डेट वह कट ऑफ तारीख होती है जिसके आधार पर कंपनी तय करती है कि किन शेयरधारकों को कॉरपोरेट एक्शन का लाभ मिलेगा. अगर आपके पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर हैं तो आप स्प्लिट के हकदार होंगे. रिकॉर्ड डेट के बाद शेयर खरीदने वालों को इस स्प्लिट का लाभ नहीं मिलेगा. इसलिए निवेशकों के लिए इस तारीख को जानना जरूरी है.

Angel One का शेयर स्प्लिट क्या है

कंपनी ने 15 जनवरी 2026 को अपने शेयर को 10 हिस्सों में बांटने का ऐलान किया था. पहले 1 शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये था जिसे घटाकर 1 रुपये कर दिया जाएगा. यानी आपके पास अगर एक शेयर है तो अब आपको उसके बदले दस शेयर मिलेंगे. यह फैसला कंपनी ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ घोषित किया था.

निवेशकों को क्या मिलेगा

अगर आपके पास रिकॉर्ड डेट तक एक शेयर है तो आपको 10 शेयर मिलेंगे. आपके निवेश की कुल कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा. केवल शेयरों की संख्या बढ़ेगी और प्रति शेयर कीमत उसी रेशियो में घटेगी. आपकी हिस्सेदारी और कुल प्रॉपटी पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा.

तीसरी तिमाही के नतीजे कैसे रहे

कंपनी का मुनाफा साल दर साल आधार पर करीब 4.5 फीसदी घटकर 269 करोड़ रुपये रहा. हालांकि कुल इनकम में करीब 5.8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. खर्च बढ़ने की वजह से मुनाफे पर दबाव रहा. कर्मचारी खर्च और अन्य ऑपरेशनल खर्च बढ़े हैं.

ये भी पढ़ें- कॉपर के डिमांड से फोकस में ये स्टॉक, 20 देशों में फैला कंपनी का बिजनेस, 6 महीने में 42% भागे शेयर

शेयर का हाल

बीएसई पर शुक्रवार को शेयर 2497 रुपये पर बंद हुआ. जो कि पिछले बंद भाव से थोड़ा नीचे रहा. निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे रिकॉर्ड डेट से पहले अपनी होल्डिंग की स्थिति स्पष्ट रखें. शेयर स्प्लिट के बाद लिक्विडिटी बढ़ सकती है और छोटे निवेशकों की भागीदारी भी बढ़ने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

कॉपर के डिमांड से फोकस में ये स्टॉक, 20 देशों में फैला कंपनी का बिजनेस, 6 महीने में 42% भागे शेयर

Coal India के शेयर फोकस में! Gevra खदान बनेगी दुनिया की नंबर-1 कोयला माइन, अमेरिका के BT Mine को पछाड़ेगी

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले से बाजार को राहत, जानें किन सेक्टर में दिखेगा दम, क्या है एक्सपर्ट की राय

सोमवार को Adani-Dalmia समेत इन 4 कंपनियों के शेयरों पर रहेगी नजर, ₹44 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से स्टॉक को बूस्ट

क्या 425 रुपये तक पहुंच सकता है ONGC का शेयर, 1 महीने में 13 फीसदी की तेजी, 5 साल में 163% रिटर्न

Adani-NMDC-Vale की मेगा डील! बनाएगी दुनिया के सबसे बड़े कैरियर जहाजों को हैंडल करने वाला भारत का पहला पोर्ट, फोकस में रखें स्टॉक