800% तक डिविडेंड के साथ ग्रोथ भी… इन 3 स्मॉलकैप कंपनियों ने किया हैरान, क्या आपके Portfolio में हैं ये नाम?
डिविडेंड देने वाले शेयर हमेशा निवेशकों की पहली पसंद माने जाते हैं. आमतौर पर लोग बड़ी और भरोसेमंद ब्लूचिप कंपनियों में निवेश करना पसंद करते हैं, क्योंकि ये कंपनियां नियमित डिविडेंड देती हैं. लेकिन अब कई छोटे यानी स्मॉलकैप शेयर भी निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं.

Dividend Stock Image Credit: Money9 Live
Dividend Stocks: शेयर बाजार में डिविडेंड देने वाले शेयर हमेशा निवेशकों की पहली पसंद माने जाते हैं. आमतौर पर लोग बड़ी और भरोसेमंद ब्लूचिप कंपनियों में निवेश करना पसंद करते हैं, क्योंकि ये कंपनियां नियमित डिविडेंड देती हैं. लेकिन अब कई छोटे यानी स्मॉलकैप शेयर भी निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं. खास बात यह है कि कुछ स्मॉलकैप कंपनियां सिर्फ डिविडेंड ही नहीं दे रहीं, बल्कि हर साल अपने डिविडेंड में लगातार बढ़ोतरी भी कर रही हैं.
Cello World
- Cello World घरेलू उपयोग के प्रोडक्ट बनाने वाली बड़ी कंपनी है.
- कंपनी प्लास्टिक, ग्लासवेयर और राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स कारोबार में मजबूत पकड़ रखती है.
- कंपनी ने राजस्थान के फालना में ग्लासवेयर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर बड़ा निवेश किया है.
- इससे कंपनी अब खुद ग्लासवेयर उत्पादन करने वाली भारत की बड़ी कंपनियों में शामिल हो गई है.
- पिछले तीन सालों में कंपनी का डिविडेंड प्रति शेयर 800 प्रतिशत से ज्यादा की CAGR से बढ़ा है.
- कंपनी अब बिजनेस स्ट्रक्चर को और आसान बनाने के लिए रीऑर्गेनाइजेशन प्लान पर भी काम कर रही है.
IndiaMART Intermesh
- IndiaMART InterMESH भारत का बड़ा ऑनलाइन B2B प्लेटफॉर्म है.
- कंपनी MSME कारोबारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म और बिजनेस टूल्स उपलब्ध कराती है.
- कंपनी के प्लेटफॉर्म पर करोड़ों खरीदार और लाखों सप्लायर जुड़े हुए हैं.
- कंपनी AI आधारित डिजिटल सर्विस और बिजनेस सॉल्यूशन पर भी तेजी से काम कर रही है.
- पिछले तीन सालों में कंपनी का डिविडेंड 164 प्रतिशत CAGR से बढ़ा है.
- वहीं पिछले पांच सालों में कंपनी की बिक्री और मुनाफे में लगातार मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है.
KPR Mill
- KPR Mill टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर की बड़ी कंपनी मानी जाती है.
- कंपनी यार्न, फैब्रिक, गारमेंट्स, शुगर और एथेनॉल जैसे कई कारोबारों में मौजूद है.
- इसके अलावा कंपनी की मौजूदगी ऑटोमोबाइल और पावर सेक्टर में भी है.
- पिछले तीन सालों में कंपनी का डिविडेंड 140 प्रतिशत CAGR से बढ़ा है.
- यूरोपियन यूनियन के साथ हुए नए समझौते से कंपनी के एक्सपोर्ट कारोबार को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.
- कंपनी ने आने वाले समय में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 600 करोड़ रुपये के कैपेक्स की योजना बनाई है.
इसे भी पढ़ें- कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे, HPCL-BPCL से लेकर IndiGo तक शेयरों में आई बहार, जानें कौन बना टॉप गेनर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.