Multibagger Stock: रक्षा मंत्रालय से इस कंपनी को मिला ₹425 करोड़ का ऑर्डर, 6 महीने में 40% तक रिटर्न, रखें नजर

डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारत फोर्ज को रक्षा मंत्रालय से 425 करोड़ रुपये का नया टेंडर मिला है. भारतीय नौसेना के लिए स्वदेशी मरीन गैस टर्बाइन जनरेटर की आपूर्ति का यह ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक को और मजबूत करेगा. ऐसे में निवेशकों की नजर अब इस शेयर पर है, जिसने पिछले एक साल में 60% तक का रिटर्न दिया है.

डिफेंस स्टॉक Image Credit: Canva

Bharat Forge : डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारत फोर्ज एक बार फिर सुर्खियों में है. कंपनी को रक्षा मंत्रालय से 425 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है, जिससे न सिर्फ उसकी ऑर्डर बुक मजबूत होगी बल्कि निवेशकों की नजर भी इस शेयर पर टिक गई है. पिछले एक साल में 60% तक का रिटर्न देने वाला यह शेयर क्या आगे भी रफ्तार बनाए रखेगा? जानिए कंपनी को मिला नया टेंडर, इसके कारोबार की पूरी कहानी और शेयर में आगे क्या हो सकता है.

रक्षा मंत्रालय से मिला ₹425 करोड़ का टेंडर

Bharat Forge को भारतीय नौसेना के लिए 12 स्वदेशी 1.25 मेगावाट मरीन गैस टर्बाइन जनरेटर की आपूर्ति का 425 करोड़ रुपये का टेंडर मिला है. यह ऑर्डर रक्षा मंत्रालय की ओर से दिया गया है. इस परियोजना से देश में रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा मिलेगा, ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती मिलेगी. साथ ही कंपनी के ऑर्डर बुक मजबूत होंगे जिसका असर स्टॉक पर भी दिख सकता है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप₹97,652 करोड़
P/E अनुपात (TTM)89.62
P/B अनुपात10.19
इंडस्ट्री P/E49.68
डेट-इक्विटी रेश्यो0.76
ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी)11.27%
EPS (TTM)22.79
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)0.42%
बुक वैल्यू₹200.38
फेस वैल्यू₹2
Source – Groww

यह भी पढ़ें: एक दिन में इस शेयर ने कराई ₹387 करोड़ की कमाई, 6 महीने में पैसा डबल, FII बढ़ा रहे हैं हिस्सेदारी, रखें नजर

कैसी है शेयर की चाल?

लिस्टिंग से लेकर अब तक की बात करें तो भारत फोर्ज के शेयर निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुए हैं.

  • CMP – ₹2,041.40
  • 1 महीने में – 7 फीसदी की तेजी
  • 6 महीने में – 41 फीसदी की तेजी
  • 1 साल में – 60 फीसदी भागा शेयर
  • 3 साल में – 147 फीसदी तक रिटर्न
  • लिस्टिंग के बाद से अब तक –  11,835.43 फीसदी उछले शेयर

भारत फोर्ज लिमिटेड क्या करती है?

भारत फोर्ज लिमिटेड एक भारतीय कंपनी है, जो ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, रक्षा और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए जरूरी पुर्जे और उपकरण बनाती है. कंपनी सिर्फ पार्ट्स बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजाइन, इंजीनियरिंग, टेस्टिंग और मैन्युफैक्चरिंग की पूरी प्रक्रिया संभालती है. पिछले कुछ वर्षों में भारत फोर्ज ने रक्षा क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. कंपनी को भारत सरकार से लगभग 4,000 करोड़ रुपये का 184 ATAGS तोपों की आपूर्ति का बड़ा ऑर्डर भी मिला है.

यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus : अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले! ₹25 तक डिविडेंड, फ्री शेयर की बौछार, देखें रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Data Source – Groww, NSE, BSE, Bharat Forge