TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

अशीष कचोलिया को इस शेयर से 1 दिन में ₹91,78,971 का मुनाफा, लगातार लग रहा है अपर सर्किट, 6 महीने में 122% रिटर्न

स्मॉल-कैप कंपनी इंडोएसएमसी के शेयरों में लगातार चौथे दिन अपर सर्किट लगने से निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है. बीते चार कारोबारी सत्रों में शेयर 21 फीसदी से अधिक चढ़कर नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया. इस तेजी का सबसे बड़ा फायदा दिग्गज निवेशक अशीष कचोलिया को मिला, जिनकी हिस्सेदारी की वैल्यू एक ही दिन में करीब 91.79 लाख रुपये बढ़ गई.

Ashish Kacholia Stock Image Credit: Canva/Money9live

Ashish Kacholia Stocks : स्मॉल-कैप कंपनी इंडोएसएमसी (IndoSMC) के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. कंपनी का शेयर लगातार चौथे कारोबारी सत्र में अपर सर्किट पर पहुंच गया और नए ऑल-टाइम हाई स्तर को छू लिया. इस तेजी का फायदा दिग्गज निवेशक अशीष कचोलिया को भी मिला है, जिनकी हिस्सेदारी की वैल्यू सिर्फ एक दिन में करीब 91.79 लाख रुपये बढ़ गई.

लगातार चौथे दिन लगा अपर सर्किट

गुरुवार को इंडोसएमसी का शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 343.80 रुपये पर बंद हुआ. पिछले चार कारोबारी दिनों में शेयर करीब 21 फीसदी चढ़ चुका है. लगातार खरीदारी के चलते शेयर ने नया रिकॉर्ड हाई बनाया है, जिससे निवेशकों का ध्यान इस स्टॉक की ओर बढ़ा है.

एक महीने में 53% और छह महीने में 122% का रिटर्न

इंडोसएमसी ने हाल के महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शेयर पिछले एक महीने में 36 फीसदी और बीते छह महीनों में 125 फीसदी तक उछल चुका है. इस दमदार रैली के बाद कंपनी का मार्केट कैप करीब 786 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

अशीष कचोलिया की कमाई में बड़ा इजाफा

मार्च 2026 तक उपलब्ध शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार, अशीष कचोलिया के पास कंपनी की 2.46 फीसदी हिस्सेदारी है, जो 5,61,405 शेयरों के बराबर है. गुरुवार को शेयर में 16.35 रुपये की तेजी आने से उनकी हिस्सेदारी का मूल्य करीब 91,78,971 रुपये बढ़ गया. शेयर में लगातार तेजी के कारण उनके निवेश की कुल वैल्यू में भी बड़ा इजाफा हुआ है.

कंपनी में किसकी कितनी हिस्सेदारी?

मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 60.25 फीसदी है. वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के पास 0.82 फीसदी और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) के पास 6.79 फीसदी हिस्सेदारी है. सार्वजनिक निवेशकों के पास 32.14 फीसदी हिस्सेदारी है, जिससे कंपनी में स्वामित्व अपेक्षाकृत केंद्रित नजर आता है.

क्या करती है कंपनी?

इंडोसएमसी लिमिटेड औद्योगिक और इंजीनियरिंग समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है. यह मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल सेक्टर के ग्राहकों को तकनीक आधारित उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराती है. कंपनी ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाई है. हाल के समय में बेहतर कारोबारी प्रदर्शन और बढ़ती निवेशक रुचि के कारण कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.