पहले TCS… अब HDFC Bank को भी मात, Airtel बनी दूसरी सबसे बड़ी कंपनी; जानें क्या कह रहें ब्रोकरेज

Bharti Airtel ने Market Cap के मामले में HDFC Bank को पीछे छोड़ दिया है. अब Bharti Airtel देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है. पहले नंबर पर अभी भी Reliance Industries बनी हुई है. सोमवार के कारोबार में Airtel का Market Cap बढ़कर करीब ₹11.90 लाख करोड़ पहुंच गया.

सुनील मित्तल Image Credit: Money9live

Bharti Airtel Market cap: भारतीय शेयर बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. Telecom सेक्टर की दिग्गज कंपनी Bharti Airtel ने Market Cap के मामले में HDFC Bank को पीछे छोड़ दिया है. अब Bharti Airtel देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है. पहले नंबर पर अभी भी Reliance Industries बनी हुई है. सोमवार के कारोबार में Airtel का Market Cap बढ़कर करीब ₹11.90 लाख करोड़ पहुंच गया. वहीं HDFC Bank का Market Cap करीब ₹11.80 लाख करोड़ रहा.

4 दिन में शेयर ने दिखाई बड़ी तेजी

Bharti Airtel के शेयरों में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली. सोमवार को शेयर करीब 3 फीसदी तक चढ़ गया और ₹1,953 के स्तर तक पहुंच गया. पिछले सिर्फ 4 कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 11 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. 13 मई को कंपनी ने अपने Q4 FY26 नतीजे जारी किए थे. कंपनी का तिमाही मुनाफा करीब ₹7,325 करोड़ रहा. हालांकि सालाना आधार पर मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी बड़ी वजह पिछले साल मिला Tax Credit और Regulatory Charges रहे.

रैंककंपनीMarket Cap
1Reliance Industries₹18.11 लाख करोड़+
2Bharti Airtel₹11.90 लाख करोड़
3HDFC Bank₹11.80 लाख करोड़

ये भी पढ़ें: 20000 को Airtel के सुनील मित्तल ने बनाए 11.45 लाख करोड़, पिछड़ गई TCS; कभी बेचते थे साइकिल पार्ट्स

ब्रोकरेज हाउस क्या कह रहे हैं

ब्रोकरेज हाउस PL Capital ने Bharti Airtel पर अपनी Buy रेटिंग बरकरार रखी है. भारत में मोबाइल ARPU सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 257 रुपये पहुंच गया, जबकि ग्राहक जोड़ने की रफ्तार भी मजबूत रही. कंपनी ने तिमाही के दौरान 47 लाख नए ग्राहक जोड़े.

वहीं दूसरी ओर ब्रोकरेज फर्म Emkay ने स्टॉक पर अपनी Reduce रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस को 2,000 रुपये से घटाकर 1,900 रुपये कर दिया है.

Airtel के लिए आगे क्या बड़ा मौका

India में Data Usage तेजी से बढ़ रहा है. इसके अलावा 5G Expansion, Broadband Growth और Africa Business कंपनी की कमाई को आगे बढ़ा सकते हैं. इसी वजह से बाजार में Bharti Airtel को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है. हालांकि निवेशकों को बाजार की चाल और Technical Levels पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें- इस फार्मा शेयर पर Emkay बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस, वहीं Elara ने घटाई रेटिंग, जानें कहां जाएगा स्टॉक?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.