इस सीमेंट स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, मजबूत ग्रोथ के दम पर BUY रेटिंग बरकरार, जानें कितना जाएगा भाव?
Elara Capital ने UltraTech Cement पर Accumulate रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 13,492 रुपये तय किया है. कंपनी का Q4FY26 EBITDA करीब 5,600 करोड़ रुपये रहा, जो अनुमान के आसपास है, लेकिन स्ट्रीट के अनुमान से बेहतर है. EBITDA में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 43 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई.

UltraTech Cement Target Price : सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी UltraTech Cement पर ब्रोकरेज हाउस अब भी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, बेहतर मार्जिन और लगातार क्षमता विस्तार के चलते स्टॉक पर BUY कॉल बरकरार रखी गई है. इसके शेयरों के लिए शानदार टारगेट प्राइस बताए हैं. मंगलवार को UltraTech Cement का शेयर करीब 1.12 प्रतिशत गिरकर 11,875 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर लगभग फ्लैट रहा है, जबकि तीन महीने में करीब 5.67 प्रतिशत और एक साल में करीब 2.96 प्रतिशत की गिरावट दिखी है.
ब्रोकरेज व्यू: BUY रेटिंग, टारगेट 13,700 रुपये
Institutional Research के मुताबिक, UltraTech Cement पर BUY रेटिंग बरकरार है और टारगेट प्राइस 13,700 रुपये रखा गया है, जो FY28 के अनुमानित EBITDA के 17 गुना वैल्यूएशन पर आधारित है. Q4FY26 में कंपनी ने 9 प्रतिशत की वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की, जिससे बाजार हिस्सेदारी में बढ़त जारी रही. सीमेंट की कीमतों में सुधार और कच्चे माल की लागत घटने से यूनिट EBITDA बढ़कर 1,253 रुपये प्रति टन पहुंच गया, जो पिछले 19 तिमाहियों का हाई है. FY26 में कंपनी की कुल वॉल्यूम ग्रोथ 14 प्रतिशत रही, जो इंडस्ट्री से तेज है. वहीं यूनिट EBITDA 1,103 रुपये प्रति टन रहा, जो चार साल का उच्च स्तर है.
कैपेसिटी विस्तार और ग्रोथ आउटलुक
कंपनी ने FY26 में 8 मिलियन टन की क्षमता जोड़ी है और अगले दो साल में 46 मिलियन टन और जोड़ने की योजना है. इसके लिए हर साल करीब 10,000 करोड़ रुपये का कैपेक्स खर्च किया जाएगा. ब्रोकरेज का मानना है कि FY26 से FY28 के बीच कंपनी 9 प्रतिशत वॉल्यूम CAGR और 20 प्रतिशत EBITDA CAGR हासिल कर सकती है.
Elara Capital की राय: Accumulate रेटिंग
Elara Capital ने UltraTech Cement पर Accumulate रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 13,492 रुपये तय किया है. कंपनी का Q4FY26 EBITDA करीब 5,600 करोड़ रुपये रहा, जो अनुमान के आसपास है, लेकिन स्ट्रीट के अनुमान से बेहतर है. EBITDA में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 43 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. यह ग्रोथ ज्यादा वॉल्यूम और बेहतर रियलाइजेशन के कारण आई, हालांकि पैकेजिंग लागत और रुपये की कमजोरी से प्रति टन EBITDA पर करीब 50 रुपये का दबाव पड़ा.
मार्जिन और लागत पर नजर
कोयला और पेटकोक की कीमतों में बढ़ोतरी और पैकेजिंग लागत बढ़ने से आगे लागत दबाव बना रह सकता है. हालांकि कंपनी को भरोसा है कि हाल की कीमत बढ़ोतरी और लॉन्ग टर्म फ्यूल कॉन्ट्रैक्ट से Q1FY27 में मार्जिन को सपोर्ट मिलेगा. Q2FY27 में लागत दबाव बढ़ सकता है, लेकिन कंपनी की मजबूत पॉलिसी और कैपेसिटी विस्तार इसे इंडस्ट्री से बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकता है.
शेयर का हाल
28 अप्रैल को UltraTech Cement का शेयर करीब 1.12 प्रतिशत गिरकर 11,875 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर लगभग फ्लैट रहा है, जबकि तीन महीने में करीब 5.67 प्रतिशत और एक साल में करीब 2.96 प्रतिशत की गिरावट दिखी है.
इसे भी पढ़ें- DIIs का बड़ा दांव! इन शेयरों में 3 फीसदी तक बढ़ाई हिस्सेदारी; रडार पर रखें स्टॉक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.