तिमाही नतीजों के बाद फोकस में ये सीमेंट स्टॉक, 2 ब्रोकरेज बुलिश, जानें कितना मिल सकता है रिटर्न?
कंपनी ने FY26 में Sanghi Industries और Penna Cement के मर्जर को पूरा कर लिया है, जबकि ACC और Orient Cement के साथ मर्जर प्रक्रिया जारी है. मार्च 2026 तक कंपनी का नेट कैश बढ़कर करीब 1,770 करोड़ रुपये हो गया है, जो दिसंबर 2025 में करीब 1,500 करोड़ रुपये था.

सीमेंट सेक्टर की प्रमुख कंपनी Ambuja Cements हाल ही में अपने तिमाही नतीजों के बाद चर्चा में बनी हुई है. ब्रोकरेज हाउस Elara Capital और अन्य ब्रोकरेज ने कंपनी के प्रदर्शन और आगे की रणनीति पर अपनी राय दी है. कंपनी के शेयर 5 मई को दबाव में कारोबार कर रहे थे. सालभर में भी शेयर करीब 18 प्रतिशत नीचे है और यह अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 30.79 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है.
EBITDA में गिरावट, उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन
Elara Capital के मुताबिक, Ambuja Cements का कंसोलिडेटेड EBITDA करीब 14.6 अरब रुपये रहा, जो सालाना आधार पर करीब 22 प्रतिशत गिरा है. यह आंकड़ा ब्रोकरेज और बाजार की उम्मीदों से काफी कम रहा. इस गिरावट की मुख्य वजह अधिग्रहित एसेट्स में कम उपयोग, ज्यादा ऑपरेटिंग लागत और वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव का असर बताया गया है. प्रति टन EBITDA करीब 736 रुपये रहा, जो कवरेज यूनिवर्स में सबसे निचले स्तरों में से एक है. यह लगातार दूसरा क्वार्टर है जब कंपनी ने अपने पीयर्स के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन किया है.
मर्जर अपडेट और कैश पोजिशन
कंपनी ने FY26 में Sanghi Industries और Penna Cement के मर्जर को पूरा कर लिया है, जबकि ACC और Orient Cement के साथ मर्जर प्रक्रिया जारी है. मार्च 2026 तक कंपनी का नेट कैश बढ़कर करीब 1,770 करोड़ रुपये हो गया है, जो दिसंबर 2025 में करीब 1,500 करोड़ रुपये था.
अब फोकस लागत घटाने पर
मैनेजमेंट ने संकेत दिया है कि अब कंपनी का फोकस आक्रामक कैपेसिटी विस्तार की बजाय मौजूदा ऑपरेशन की लागत को स्थिर करने पर रहेगा. कंपनी का लक्ष्य पीक लेवल से करीब 200 से 250 रुपये प्रति टन लागत कम करना है. वहीं, लॉन्ग टर्म कैपेसिटी विस्तार योजनाओं को 1 से 2 साल के लिए टाल दिया गया है.
कीमत बढ़ाने पर अनिश्चितता
अप्रैल में सीमेंट की कीमतों में करीब 10 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन मैनेजमेंट को इसकी स्थिरता को लेकर ज्यादा भरोसा नहीं है. कमजोर मांग के चलते आगे कीमत बढ़ाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
ब्रोकरेज की राय और टारगेट प्राइस
Elara Capital ने कंपनी पर “Accumulate” रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस घटाकर 494 रुपये कर दिया है. वहीं, Institutional research ने “Buy” रेटिंग बनाए रखते हुए टारगेट प्राइस 580 रुपये प्रति शेयर तक बढ़ाया है. इसमें मजबूत कैश फ्लो, बेहतर रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) और बिजनेस की वैल्यू अनलॉक होने की उम्मीद शामिल है.
शेयर का हाल
Ambuja Cements का शेयर 5 मई को करीब 432.55 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 6 प्रतिशत गिरा है, जबकि पिछले तीन महीनों में इसमें करीब 19 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. सालभर में भी शेयर करीब 18 प्रतिशत नीचे है और यह अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 30.79 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है.
इसे भी पढ़ें- इस बैंकिंग स्टॉक का कमाल! 7 महीनों में दिया 50% रिटर्न, रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में है शामिल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.