Adani Ports में ₹7,486 करोड़ की बड़ी डील! प्रमोटर ने बेची हिस्सेदारी, Capital Group की एंट्री से क्या बदलेगा खेल?
अडानी पोर्ट्स में प्रमोटर की हिस्सेदारी बिक्री के बाद शेयर में हल्की गिरावट आई, लेकिन इसी बीच अमेरिकी निवेश कंपनी Capital Group की एंट्री ने बाजार को चौंका दिया. जानिए ₹7,486 करोड़ की इस डील के पीछे क्या है बड़ा संकेत.
अडानी समूह की प्रमुख कंपनी Adani Ports and Special Economic Zone को लेकर बाजार में मंगलवार को हलचल देखने को मिली. कंपनी के प्रमोटर ग्रुप ने ओपन मार्केट में हिस्सेदारी बेचकर हजारों करोड़ रुपये जुटाए, जिससे शेयर पर हल्का दबाव दिखा. हालांकि, इस डील में एक बड़ी वैश्विक निवेश कंपनी की एंट्री ने संकेत दिया कि विदेशी निवेशकों का भरोसा अभी भी बना हुआ है.
प्रमोटर ने बेची करीब 2% हिस्सेदारी
स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, प्रमोटर समूह की इकाई Worldwide Emerging Market Holding Ltd ने सोमवार को तीन चरणों में कुल 4.58 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे. यह कंपनी में करीब 1.99 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है.
इन शेयरों की औसत कीमत ₹1,632.45 प्रति शेयर रही और कुल सौदे का मूल्य करीब ₹7,486 करोड़ रहा.
इस ट्रांजैक्शन के बाद Worldwide Emerging Market Holding Ltd की हिस्सेदारी 3.74% से घटकर 1.75% रह गई है. वहीं, अडानी समूह की कुल प्रमोटर हिस्सेदारी भी घटकर 68.02% से 66.03% पर आ गई है.
किसने शेयर खरीदे?
इस बड़ी डील में अमेरिका की निवेश कंपनी Capital Group खरीदार के रूप में सामने आई. इसके अलग-अलग फंड्स- Europacific Growth Fund, Capital Income Builder और Capital Group International All Countries Equity Trust, ने ये शेयर खरीदे. इससे यह साफ होता है कि विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी कंपनी में बनी हुई है.
डील के बाद मंगलवार को APSEZ का शेयर करीब 1.10% गिरकर ₹1,723.75 पर आ गया. हालांकि, इस तरह की ब्लॉक डील्स में अक्सर शॉर्ट टर्म दबाव देखा जाता है.
बिजनेस अपडेट भी रहा मजबूत
कंपनी के ऑपरेशनल आंकड़े सकारात्मक रहे हैं. अप्रैल महीने में कार्गो वॉल्यूम 15% बढ़कर 43.1 मिलियन मीट्रिक टन पहुंच गया. कंटेनर और ड्राई कार्गो दोनों में 17% की बढ़त दर्ज की गई.
हालांकि, रेल लॉजिस्टिक्स वॉल्यूम 16% घटकर 48,490 TEUs रहा. हिस्सेदारी बिक्री से शेयर में हल्की गिरावट आई, लेकिन मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन और विदेशी निवेशकों की भागीदारी कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार लाल, लेकिन ये टेलीकॉम स्टॉक मालामाल, एक ऑर्डर… और 3 दिन में 24% चढ़ा शेयर, बनाया नया हाई
Nippo बैटरी करेगी डिफेंस में एंट्री! 19% उछला स्टॉक, 15 मई को आ सकता है बड़ा फैसला; रखें नजर
Amba Auto Sales का शेयर मार्केट में फ्लैट डेब्यू, NSE SME पर 134.50 रुपये पर लिस्टिंग; निवेशकों को नहीं मिला फायदा
