गोली की रफ्तार से भागा ये स्टॉक! 15% की आई तेजी, मिलेगा डिविडेंड का भी तोहफा; जानें कब है रिकॉर्ड डेट?

कंपनी के Q4FY26 रिजल्ट पर नजर डालें तो रेवेन्यू में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है. ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.5 प्रतिशत बढ़कर 603 करोड़ रुपये से 703 करोड़ रुपये हो गया. वहीं तिमाही आधार पर यह 660 करोड़ रुपये से 703 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इसके साथ ही कंपनी ने FY26 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है.

लगा अपर सर्किट Image Credit: Canva

डायग्नोस्टिक सेक्टर की दिग्गज कंपनी Dr. Lal PathLabs के शेयरों में 4 मई को जोरदार तेजी देखने को मिली. Q4 रिजल्ट, गाइडेंस और ब्रोकरेज के पॉजिटिव नजरिए के बाद शेयर 20 प्रतिशत के अपर सर्किट में लॉक हो गया. हालांकि, बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच शेयर 15 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद 1573 रुपये पर हुआ था. बीते एक हफ्ते में यह स्टॉक 16 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 26,217.33 करोड़ रुपये है.

क्या हुआ: Q4 रिजल्ट के बाद तेजी

कंपनी के Q4FY26 रिजल्ट पर नजर डालें तो रेवेन्यू में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है. ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.5 प्रतिशत बढ़कर 603 करोड़ रुपये से 703 करोड़ रुपये हो गया. वहीं तिमाही आधार पर यह 660 करोड़ रुपये से 703 करोड़ रुपये तक पहुंचा, यानी 6.5 प्रतिशत की बढ़त. हालांकि नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15 प्रतिशत घटकर 156 करोड़ रुपये से 132 करोड़ रुपये रह गया. लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 44.4 प्रतिशत की मजबूत उछाल देखने को मिली. EPS 7.84 रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 9.26 रुपये था. कंपनी ने FY26 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 26 जून 2026 तय की गई है.

गाइडेंस: FY27 में डबल डिजिट ग्रोथ का अनुमान

कंपनी के CEO के मुताबिक FY27 में रेवेन्यू ग्रोथ 13 से 15 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. यह ग्रोथ मुख्य रूप से मरीजों की संख्या और सैंपल वॉल्यूम बढ़ने से आएगी. फिलहाल कंपनी कीमत बढ़ाने की योजना में नहीं है, लेकिन लागत पर नजर बनाए हुए है. FY26 में कंपनी ने 5.2 प्रतिशत वॉल्यूम ग्रोथ और करीब 12.2 प्रतिशत रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है. बेहतर प्रोडक्ट और जियोग्राफी मिक्स का फायदा आगे भी मिलने की उम्मीद है.

कंपनी प्रोफाइल

Dr. Lal PathLabs देश की प्रमुख डायग्नोस्टिक कंपनियों में से एक है, जिसकी शुरुआत 1949 में हुई थी. कंपनी पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स और रेडियोलॉजी जैसी सेवाएं देती है. इसके अलावा प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप, होम सैंपल कलेक्शन और कॉर्पोरेट हेल्थ सर्विसेज में भी इसकी मजबूत पकड़ है. देशभर में फैले लैब नेटवर्क और सर्विस सेंटर्स के जरिए यह कंपनी हेल्थकेयर टेस्टिंग सेगमेंट में भरोसेमंद नाम बन चुकी है.

इसे भी पढ़ें- इस बैंकिंग स्टॉक का कमाल! 7 महीनों में दिया 50% रिटर्न, रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में है शामिल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.