Budget Day Trade Setup: 01 फरवरी को कैसा रहेगा बाजार? 5 साल में क्या कहता है निफ्टी का इतिहास

आमतौर पर बजट स्पीच के दौरान और उसके तुरंत बाद वोलैटिलिटी काफी ज्यादा रहती है. लेकिन जैसे ही भाषण खत्म होता है, वोलैटिलिटी धीरे धीरे कम होने लगती है और बाजार का रुख ओवरऑल सेंटिमेंट के हिसाब से तय होता है. ऐसे में ट्रेडर्स को स्टॉप लॉस के साथ ट्रेड करने की सलाह दी जाती है.

बजट के दिन कैसा रहेगा बाजार? Image Credit: Canva, tv9

केंद्र सरकार के बजट से पहले बाजार में उतार चढ़ाव तेज होता दिख रहा है. जनवरी महीने में NIFTY50 करीब 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ. इसकी बड़ी वजहें रहीं ग्लोबल टैरिफ को लेकर चिंता, जियो-पॉलिटिकल टेंशन, FIIs की बिकवाली और रुपये में कमजोरी. हालांकि भारत यूरोप ट्रेड डील जैसी पॉजिटिव खबरों से निचले स्तरों से बाजार में रिकवरी भी देखने को मिली. वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 14 के ऊपर चला गया था, जो यह संकेत देता है कि बजट वाले दिन बाजार में तेज उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल VIX करीब 13.6 के आसपास बंद हुआ है, जिससे बजट डे पर करीब 1 प्रतिशत तक का मूव संभव माना जा रहा है.

पिछले 5 बजट में NIFTY50 का हाल

सालबजट डे रिटर्नइंट्राडे मूवमेंट
2025-0.20 प्रतिशत440 प्वाइंट
2024-0.38 प्रतिशत180 प्वाइंट
2023-1.10 प्रतिशत620 प्वाइंट
2022+0.27 प्रतिशत380 प्वाइंट
2021+4.74 प्रतिशत670 प्वाइंट

आंकड़े बताते हैं कि बजट डे पर भले ही क्लोजिंग मिक्स रही हो, लेकिन इंट्राडे वोलैटिलिटी हमेशा ज्यादा रही है. यही वजह है कि ट्रेडर्स के लिए बजट डे सबसे अहम ट्रेडिंग सेशन माना जाता है.

ऑप्शन डेटा से क्या संकेत

03 फरवरी एक्सपायरी के लिए ऑप्शन चेन के मुताबिक मैक्स कॉल ओपन इंटरेस्ट 25,500 स्ट्राइक पर है, मैक्स पुट ओपन इंटरेस्ट 25,000 स्ट्राइक पर है. इससे साफ है कि 25,000 का स्तर मजबूत सपोर्ट बना हुआ है, जबकि 25,500 का स्तर बजट डे पर बड़ा रेजिस्टेंस साबित हो सकता है.

टेक्निकल चार्ट क्या कहता है

चार्ट पर NIFTY50 ने 25,000 के स्तर से तेज बाउंस दिखाया है, जिससे यह साफ है कि निचले स्तरों पर खरीदारी मजबूत है और बुल्स इस जोन को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ 25,460 के आसपास बार बार रुकावट आ रही है क्योंकि ग्लोबल संकेत कमजोर हैं और घरेलू स्तर पर बड़े पॉजिटिव ट्रिगर की कमी है.

सोर्स-TradingView

जानकारों का मानना है कि अगर इंडेक्स को फिर से मजबूत तेजी पकड़नी है तो वीकली क्लोजिंग 25,500 के ऊपर जरूरी है. वहीं अगर 25,000 का सपोर्ट टूटता है तो बाजार कमजोर जोन में जा सकता है.

बजट डे पर वोलैटिलिटी का खेल

आमतौर पर बजट स्पीच के दौरान और उसके तुरंत बाद वोलैटिलिटी काफी ज्यादा रहती है. लेकिन जैसे ही भाषण खत्म होता है, वोलैटिलिटी धीरे धीरे कम होने लगती है और बाजार का रुख ओवरऑल सेंटिमेंट के हिसाब से तय होता है. ऐसे में ट्रेडर्स को स्टॉप लॉस के साथ ट्रेड करने की सलाह दी जाती है.

Long Buildup वाले शेयर

Short Buildup वाले शेयर

सबसे ज्यादा ट्रेड हुए फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट

इसे भी पढ़ें- बुरी तरह टूटे इस बैंक के शेयर, आई 19 फीसदी की गिरावट, मचा हाहाकार; जानें क्या है मामला?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.