कर्ज लगभग जीरो, मजबूत कैश… कैसे यह कंपनी बनी उभरते फार्मा सेक्टर की साइलेंट लीडर, 5 साल में दिया 225% का रिटर्न
कैपलिन पॉइंट चेन्नई की कंपनी है और सस्ती जेनेरिक दवाइयां बनाती है. कंपनी के पास 5000 से ज्यादा प्रोडक्ट रजिस्ट्रेशन हैं और यह 36 तरह की बीमारियों के लिए दवाइयां बनाती है. कंपनी ने 23 देशों में अपना नेटवर्क बनाया है, खासकर अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में.
Caplin Point Laboratories: भारतीय फार्मा सेक्टर में जहां बड़ी कंपनियां अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े बाजारों पर फोकस करती हैं, वहीं कैपलिन पॉइंट लैबोरेटरीज ने अलग रास्ता चुना है. कंपनी ने उन बाजारों में कदम रखा जहां कम प्रतियोगिता थी, जैसे अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और कैरेबियन. पिछले 30 साल में कंपनी ने बिना ज्यादा शोर किए मजबूत बिजनेस खड़ा किया है.
कंपनी के पास अच्छा कैश है, लगभग कर्ज नहीं है और लगातार मुनाफा बढ़ रहा है. शेयर ने भी पिछले कुछ सालों में शानदार रिटर्न दिया है. हालांकि हाल में शेयर में गिरावट आई है, लेकिन कंपनी का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है. यही वजह है कि यह स्टॉक निवेशकों के लिए दिलचस्प बनता जा रहा है. कम चर्चा में रहने वाली यह कंपनी धीरे-धीरे अपनी मजबूत पहचान बना रही है.
उभरते बाजारों में मजबूत पकड़
कैपलिन पॉइंट चेन्नई की कंपनी है और सस्ती जेनेरिक दवाइयां बनाती है. कंपनी के पास 5000 से ज्यादा प्रोडक्ट रजिस्ट्रेशन हैं और यह 36 तरह की बीमारियों के लिए दवाइयां बनाती है. कंपनी ने 23 देशों में अपना नेटवर्क बनाया है, खासकर अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में. इन बाजारों में प्रतियोगिता कम है और ग्रोथ के अच्छे मौके हैं. कंपनी का बिजनेस तीन हिस्सों में बंटा है. पहला उभरते बाजारों में दवाइयों का एक्सपोर्ट, दूसरा अमेरिका में इंजेक्शन वाली दवाओं का कारोबार और तीसरा बड़े लैटिन अमेरिकी देशों में विस्तार.
शेयरहोल्डिंग पैटर्न
अमेरिका और लैटिन अमेरिका पर फोकस
कंपनी की सब्सिडियरी कैपलिन स्टेराइल्स अमेरिका में इंजेक्टेबल दवाएं बनाती है. यह दवाएं बनाना मुश्किल होता है और इनमें मुनाफा ज्यादा होता है. कंपनी को अमेरिका में 55 से ज्यादा मंजूरी मिल चुकी हैं. हाल ही में कंपनी ने 10 नए प्रोडक्ट खरीदे हैं जिनका बाजार करीब 473 मिलियन डॉलर का है. साथ ही कंपनी चिली और मेक्सिको जैसे बड़े बाजारों में भी विस्तार कर रही है. मेक्सिको में नई फैक्ट्री लगाने की योजना है जो 2027 तक शुरू हो सकती है.
मजबूत फाइनेंशियल और कर्ज मुक्त कंपनी
कंपनी का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है. Q3 FY26 में कंपनी की आय 543 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल से ज्यादा है. मुनाफा भी बढ़कर 166 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी के मार्जिन मजबूत हैं और भविष्य में भी अच्छे रहने की उम्मीद है. सबसे खास बात यह है कि कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है और उसके पास 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश है. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने बिक्री और मुनाफे में लगातार अच्छी ग्रोथ दिखाई है.
शेयरों का प्रदर्शन
डेटा सोर्स: BSE, TB
यह भी पढ़ें: मेरठ में बनेगा देश का पहला ड्रोन रनवे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद तैयारी तेज; 900 एकड़ में ₹406 करोड़ का स्पेशल एयरबेस
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
