तिमाही नतीजों के बाद Elara Capital ने इस शेयर का टारगेट घटाया, फिर भी दी BUY रेटिंग; जानें क्या है ट्रिगर?

Elara Capital का मानना है कि तिमाही कमजोर रही है, लेकिन ऑर्डर बुक की मजबूती और आगे डिलीवरी में सुधार की उम्मीद के चलते स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखी गई है. हालांकि, निकट अवधि की चुनौतियों को देखते हुए टारगेट प्राइस घटाया गया है.

बाय कॉल स्टॉक Image Credit: canva

CE Info Systems ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में कमजोर प्रदर्शन किया है. हालांकि, कंपनी की ऑर्डर बुक में अच्छी तेजी बनी हुई है. ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने स्टॉक पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस घटाकर 2273 रुपये कर दिया है. पहले यह टारगेट 2551 रुपये था. आज, 17 फरवरी के कारोबार में कंपनी के शेयरों ने अपना नया 52 हफ्ते का निचला स्तर भी टच किया है. आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से ट्रिगर हैं जिनके दम पर ब्रोकरेज ने टारगेट तो घटाया है फिर भी BUY कॉल दिया है.

रेवेन्यू में गिरावट

कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.2 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 17.7 प्रतिशत गिरकर 937 मिलियन रुपये रहा. यह ब्रोकरेज के अनुमान से करीब 22 प्रतिशत कम है. रेवेन्यू में कमी की मुख्य वजह कुछ सरकारी प्रोजेक्ट्स में एक्जीक्यूशन में देरी रही. खासकर महाराष्ट्र और बिहार के प्रोजेक्ट्स में फंड जारी होने की टाइमलाइन और स्थानीय निकाय चुनावों के चलते रेवेन्यू की पहचान तीसरी तिमाही में नहीं हो सकी. इसके अलावा कुछ एंटरप्राइज प्रोजेक्ट्स में अतिरिक्त एआई कंपोनेंट्स को शामिल करने की वजह से डिलीवरी चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 27 की शुरुआत तक खिसक गई है.

मार्जिन में गिरावट

EBITDA सालाना आधार पर 35.8 प्रतिशत गिरकर 268 मिलियन रुपये रहा. EBITDA मार्जिन 28.6 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 36.4 प्रतिशत था. ऑपरेटिंग डीलिवरेज और नेविगेशन सॉफ्टवेयर व एचडी मैप्स जैसे आईपी डेवलपमेंट में जारी निवेश की वजह से मार्जिन पर दबाव आया. नेट प्रॉफिट यानी PAT 42.1 प्रतिशत घटकर 188 मिलियन रुपये रहा. हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 1.4 प्रतिशत की हल्की बढ़त दिखी. यह आंकड़ा ब्रोकरेज के 373 मिलियन रुपये के अनुमान से काफी कम है.

शेयर का हाल

नतीजों के बाद भी शेयर आज, 17 फरवरी को CE Info Systems के शेयर 0.16 प्रतिशत चढ़कर 1154.5 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. हालांकि पिछले एक हफ्ते में शेयर 10.02 प्रतिशत गिरा है. बीते तीन महीनों में इसमें 31.78 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि एक साल में शेयर 30.07 प्रतिशत टूट चुका है. हालांकि, आज स्टॉक ने नया 52 हफ्ते का निचला स्तर भी छू लिया. 17 फरवरी 2026 को कंपनी का मार्केट कैप 6317.62 करोड़ रुपये है.

क्या कहती है ब्रोकरेज की राय?

Elara Capital का मानना है कि तिमाही कमजोर रही है, लेकिन ऑर्डर बुक की मजबूती और आगे डिलीवरी में सुधार की उम्मीद के चलते स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखी गई है. हालांकि, निकट अवधि की चुनौतियों को देखते हुए टारगेट प्राइस घटाया गया है.

इसे भी पढ़ें- ₹25 से सस्‍ते इस शेयर में तूफानी तेजी, एक दिन में 19% चढ़ा, Q3 रिजल्ट में दिखा दम, AI प्रोजेक्‍ट से भी मिला बूस्‍ट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.