Closing Bell: सेंसेक्स 1046 और निफ्टी 319 अंक चढ़कर बंद, 3.87 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की पूंजी
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को चौतरफा तेजी के साथ हरे निशान में रहा. बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स जहां 1046 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 319 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ. ऑटो और बैंकिंग शेयरों ने दिन की शुरुआत से मार्केट को अपसाइड मोमेंटम दिया, जिसके बाद दिनभर बाजार में चौतरफा खरीदारी हुई.

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक निवेशकों की चिंताओं के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी है. शुक्रवार को बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत पॉजिटिव नोट पर हुई. इसके बाद दिनभर बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई. खासतौर पर ब्रॉड मार्केट में मिडकैप शेयरों ने मार्केट को जोरदार सपोर्ट दिया है. बाजार में हुई चौतरफा खरीदारी के चलते निवेशकों को 3.87 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है.
कैसा रहा सेंसेक्स का हाल?
सेंसेक्स शुक्रवार को 81,354.85 अंक पर ओपन हुआ. इसके बाद 82,494.49 अंक के इंट्रा डे हाई और 81,323.20 अंक के इंट्रा डे लो के बीच कारोबार किया. दिन के आखिर में 1.29 फीसदी तेजी के साथ 1046.30 अंक बढ़कर सेंसेक्स 82,408.17 अंक पर बंद हुआ. इस दौरान सेंसेक्स के 30 में से 29 स्टॉक्स हरे निशान में रहा. भारतीय एयरटेल 3.27 फीसदी तेजी के साथ टॉप गेनर स्टॉक रहा. वहीं, मारुति सुजुकी 0.02 फीसदी गिरावट के साथ एकमात्र लूजर स्टॉक रहा.

निफ्टी ने भी लगाई दौड़
NIFTY की ओपनिंग भी हरे निशान में 24,787.65 अंक पर हुई. इसके बाद 25,136.20 अंक के इंट्रा डे हाई और 24,783.65 के अंक के इंट्रा डे लो के बीच कारोबार किया. दिन के आखिर में 1.29 फीसदी तेजी के साथ 319.15 अंक बढ़कर 25,112.40 अंक पर बंद हुआ. इस दौरान निफ्टी के 50 में से 44 स्टॉक हरे निशान में रहे. ट्रेंट 3.96 फीसदी तेजी के साथ टॉप गेनर स्टॉक रहा. वहीं, हीरो मोटा टॉप लूजर रहा.

ब्रॉड मार्केट और सेक्टोरल मार्केट का हाल
बेंचमार्क इंडेक्सों की तरह शुक्रवार को ब्रॉड मार्केट और सेक्टोरल मार्केट इंडेक्सों में भी तेजी का रुख रहा. खासतौर पर मिडकैप इंडेक्स जोरदार तेजी में दिखे. वहीं, सेक्टोरल मार्केट में ऑटो, बैंकिंग, मेटल जैसे तमाम इंडेक्स में तेजी का रुख रहा.
ब्रॉड मार्केट इंडेक्स | क्लोजिंग | फीसदी बदलाव |
निफ्टी 100 | 25,669.35 | 1.38 |
निफ्टी 200 | 13,972.25 | 1.42 |
निफ्टी 500 | 23,060.25 | 1.3 |
निफ्टी मिडकैप 50 | 16,388.05 | 1.78 |
निफ्टी मिडकैप 100 | 58,079.30 | 1.61 |
निफ्टी स्मॉलकैप 100 | 18,196.10 | 1.02 |
इंडिया वीआईएक्स | 13.69 | -3.96 |
निफ्टी मिडकैप 150 | 21,314.65 | 1.39 |
निफ्टी स्मॉलकैप 50 | 8,780.35 | 1.2 |
निफ्टी स्मॉलकैप 250 | 16,917.80 | 0.62 |
निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 | 19,739.85 | 1.12 |
निफ्टी500 मल्टीकैप 50:25:25 | 16,035.40 | 1.19 |
निफ्टी लार्जमिडकैप 250 | 16,168.35 | 1.38 |
निफ्टी टोटल मार्केट | 12,969.80 | 1.26 |
निफ्टी माइक्रोकैप 250 | 23,235.45 | 0.27 |
निफ्टी500 लार्जमिडस्मॉल इक्वल-कैप वेटेड | 17,662.50 | 1.12 |
सेक्टोरल मार्केट का प्रदर्शन
सेक्टोरल इंडेक्स | क्लोजिंग | फीसदी बदलाव |
निफ्टी ऑटो | 23,710.55 | 1.18 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | 28,697.95 | 1.6 |
निफ्टी एफएमसीजी | 54,641.25 | 0.66 |
निफ्टी आईटी | 39,013.10 | 0.9 |
निफ्टी मीडिया | 1,677.80 | 0.53 |
निफ्टी मेटल | 9,149.95 | 1.21 |
निफ्टी फार्मा | 21,614.00 | 0.8 |
निफ्टी पीएसयू बैंक | 6,854.40 | 1.78 |
निफ्टी प्राइवेट बैंक | 28,005.25 | 1.12 |
निफ्टी रियल्टी | 1,017.20 | 2.46 |
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | 14,121.25 | 1.13 |
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | 36,938.75 | 0.77 |
निफ्टी ऑयल एंड गैस | 11,469.20 | 0.97 |
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | 41,797.80 | 1.11 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक | 29,732.25 | 2.01 |
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | 18,429.15 | 2.05 |
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम | 10,285.95 | 2.07 |
Latest Stories

इस रियल एस्टेट कंपनी ने 5 साल में दिया 1100% का रिटर्न, एक अपडेट के बाद फिर चढ़ा शेयर का भाव

Waaree Energies शेयर 3000 के करीब, FTSE में एंट्री की खबर से 12% चढ़ा, लाइन में विदेशी निवेशक

स्पेस क्रांति में HAL को मिली बड़ी सफलता, बनाएगी ये खास राकेट, अडानी और BDL को पीछे छोड़ा
