चीन की मोनोपॉली का इलाज, बजट में रेयर अर्थ को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान; इन स्टॉक्स को मिला सीधा फायदा
बजट 2026 में रेयर अर्थ कॉरिडोर की घोषणा से बाजार में तुरंत हलचल दिखी. GMDC और NMDC जैसे शेयरों में तेजी आई. सीधे तौर पर रेयर अर्थ से जुड़ी कंपनियां ज्यादा फायदा उठा सकती हैं. बजट के बाद आई यह तेजी शुरुआती प्रतिक्रिया मानी जा रही है. असली फायदा इस बात पर निर्भर करेगा कि रेयर अर्थ प्रोजेक्ट कितनी जल्दी जमीन पर उतरते हैं और प्रोडक्शन कब शुरू होता है.
Rare Earth Corridor: बजट के दिन अक्सर टैक्स और खर्च से जुड़ी घोषणाएं सुर्खियां बनती हैं. लेकिन कई बार कुछ ऐसे फैसले भी होते हैं, जो शोर कम मचाते हैं, पर दूरगामी असर छोड़ जाते हैं. बजट 2026 में ऐसा ही एक कदम था ‘रेयर अर्थ कॉरिडोर’ की घोषणा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में खास कॉरिडोर बनाने की बात कही, ताकि भारत में जरूरी खनिजों का घरेलू प्रोडक्शन बढ़ सके. इसका मकसद इंपोर्ट पर निर्भरता घटाना और इलेक्ट्रिक गाड़ियां, डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और Renewable एनर्जी जैसे सेक्टर को मजबूत करना है. बाजार ने इस संकेत को तुरंत पकड़ा और इससे जुड़े शेयरों में तेजी देखने को मिली.
रेयर अर्थ कॉरिडोर क्यों अहम है
रेयर अर्थ खनिज आधुनिक तकनीक के लिए बेहद जरूरी होते हैं. इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मोटर, Windmills, Defence equipment और मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान में इनका इस्तेमाल होता है. भारत अभी इन खनिजों का बड़ा हिस्सा बाहर से मंगाता है. इससे सप्लाई पर जोखिम रहता है और कीमतें भी बदलती रहती हैं. सरकार का नया कदम देश में ही इन खनिजों की खोज, खुदाई और प्रोसेसिंग बढ़ाने पर जोर देता है. इससे लंबी अवधि में Domestic industries को फायदा हो सकता है.
चीन को लगेगा तगड़ा झटका
अभी चीन दुनिया के रेयर अर्थ सप्लाई चेन पर हावी है खासकर प्रोसेसिंग में. इसी वजह से पूरी दुनिया की महत्वपूर्ण इंडस्ट्रीज पर उसका बहुत बड़ा कंट्रोल है. इसलिए भारत अब अपना खुद का मजबूत सिस्टम बना रहा है ताकि चीन पर निर्भरता कम हो और देश की इंडस्ट्री तथा सुरक्षा मजबूत बने.
AI टूल से देश का बजट खुद बनाएं. तय करें किस सेक्टर में कितना होगा खर्च. बेहतर भविष्य के लिए यहां क्लिक करें.
बजट के बाद किन शेयरों में आई तेजी
बजट के ऐलान के बाद खनन और जरूरी खनिजों से जुड़ी कंपनियों में खरीदारी दिखी. खास तौर पर गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी GMDC के शेयर सबसे ज्यादा चमके. GMDC का शेयर करीब 5 फीसदी उछल गया. निवेशकों को उम्मीद है कि रेयर अर्थ से जुड़े प्रोजेक्ट में कंपनी की भागीदारी बढ़ सकती है. कंपनी नियोडिमियम जैसे अहम खनिजों की खोज और प्रोसेसिंग पर काम करने की योजना रखती है, जो हाई टेक इंडस्ट्री के लिए जरूरी हैं.
NMDC में भी हल्की बढ़त
NMDC के शेयरों में भी बजट वाले दिन करीब 1 फीसदी की तेजी आई. हालांकि कंपनी का मुख्य कारोबार अभी आयरन ओर में है. लेकिन वह धीरे-धीरे जरूरी खनिजों के सेक्टर में भी कदम बढ़ा रही है. इससे संकेत मिलता है कि निवेशक सिर्फ सीधे तौर पर रेयर अर्थ से जुड़ी कंपनियों ही नहीं, बल्कि उन माइनिंग कंपनियों में भी रुचि दिखा रहे हैं, जो भविष्य में इस सेक्टर में उतर सकती हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कंटेनर बनाने वाली इन 4 कंपनियों पर रखें नजर, बजट में इस सेक्टर के लिए ₹10000 करोड़ की योजना का ऐलान
Biopharma SHAKTI से फार्मा सेक्टर में उछाल, इन दवा कंपनियों के शेयर पर रखें नजर, जानें निवेशकों को क्यों है भरोसा
टेक्सटाइल इंडस्ट्री अब झुकेगी नहीं! बजट में सेक्टर को बड़ा बूस्ट; इन 8 स्टॉक्स को मिलेगा सीधा फायदा
बजट में रेलवे को 2.93 लाख करोड़ का आवंटन, फिर भी धड़ाम ये रेलवे शेयर, 6% तक टूटे, जानें क्यों छाई निराशा
