Critical Minerals पर दांव लगाने वाली इन 5 कंपनियों पर रखें नजर, Energy Transition से मिल सकता है फायदा; रखें रडार पर
एनर्जी ट्रांजिशन और क्लीन एनर्जी की बढ़ती मांग के बीच क्रिटिकल मिनरल्स का महत्व तेजी से बढ़ रहा है. भारत सरकार भी क्रिटिकल मिनरल्स की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दे रही है. ऐसे में Hindustan Copper, Coal India, Gravita India, HEG और GMDC जैसी कंपनियां निवेशकों के रडार पर हैं.
Critical Minerals: दुनियाभर में एनर्जी ट्रांजिशन और क्लीन एनर्जी की बढ़ती मांग के बीच क्रिटिकल मिनरल्स की अहमियत लगातार बढ़ रही है. Electric Vehicles (EVs), रिन्यूएबल एनर्जी, बैटरी स्टोरेज और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टरों में कॉपर, लिथियम, ग्रेफाइट, निकल और रेयर अर्थ एलिमेंट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. भारत भी इम्पोर्ट पर निर्भरता कम करने के लिए क्रिटिकल मिनरल्स के डोमेस्टिक एक्सप्लोरेशन, माइनिंग और प्रोसेसिंग पर तेजी से काम कर रहा है. ऐसे में इस सेक्टर से जुड़ी कई कंपनियां भविष्य की बड़ी ग्रोथ स्टोरी बनकर उभर सकती हैं.
भारत ने बढ़ाई Critical Minerals पर रफ्तार
भारत सरकार 30 क्रिटिकल मिनरल्स की पहचान की है. इन खनिजों की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने, नई माइंस विकसित करने और प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाने के लिए कई नीतिगत कदम उठाए जा रहे हैं. इसका सीधा फायदा उन कंपनियों को मिल सकता है, जो माइनिंग, रीसाइक्लिंग और प्रोसेसिंग वैल्यू चेन में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही हैं.
Hindustan Copper: कॉपर प्रोडक्शन बढ़ाने पर बड़ा दांव
Hindustan Copper देश की एकमात्र फुली इंटीग्रेटेड कॉपर प्रोड्यूसर है. कंपनी के पास भारत के करीब 45 फीसदी कॉपर ओर रिसोर्सेज हैं. इक्विटीमास्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी विजन 2030 के तहत अपनी एनुअल ओर प्रोडक्शन कैपेसिटी को 12.2 मिलियन टन तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है.
इसके अलावा कंपनी राजस्थान, झारखंड और मध्य प्रदेश में नई माइनिंग प्रोजेक्ट्स विकसित कर रही है. अर्जेंटीना में लिथियम ब्लॉक्स की खोज और चिली की कॉपर कंपनी कोडेल्को के साथ साझेदारी भी कंपनी की लंबी अवधि की रणनीति का हिस्सा है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.37 फीसदी बढ़कर 486 रुपये पर पहुंच गया.
Coal India: Coal से आगे Critical Minerals पर फोकस
दुनिया की सबसे बड़ी कोल प्रोड्यूसर कंपनी Coal India अब अपने कारोबार का दायरा बढ़ा रही है. कंपनी ग्रेफाइट, लिथियम, कोबाल्ट और रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे क्रिटिकल मिनरल्स की माइनिंग और एक्सप्लोरेशन में तेजी से निवेश कर रही है. इसके अलावा कोल गैसीफिकेशन, सिंथेटिक नेचुरल गैस और थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स के जरिए कंपनी अपने बिजनेस को डाइवर्सिफाई करने की रणनीति पर काम कर रही है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.07 फीसदी बढ़कर 427 रुपये पर पहुंच गया.
Gravita India: Recycling Business में तेजी
Gravita India लीड रीसाइक्लिंग के साथ अब कॉपर रीसाइक्लिंग, लिथियम-आयन बैटरी रीसाइक्लिंग और रबर रीसाइक्लिंग में भी तेजी से विस्तार कर रही है. कंपनी ने हाल ही में राष्ट्रीय मेटल इंडस्ट्रीज में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है. साथ ही कॉपर रीसाइक्लिंग कैपेसिटी बढ़ाने और बैटरी रीसाइक्लिंग बिजनेस में बड़ा निवेश करने की योजना बनाई है. आने वाले वर्षों में कंपनी अपनी कुल रीसाइक्लिंग कैपेसिटी को दोगुने से अधिक करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.62 फीसदी गिरकर 1,818 रुपये पर पहुंच गया.
HEG: Graphite से Battery Materials तक विस्तार
HEG ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड बनाने वाली प्रमुख कंपनी है, जो अब एडवांस्ड बैटरी मटेरियल्स पर फोकस बढ़ा रही है. कंपनी बैटरी एनोड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी विकसित कर रही है और ग्रेफीन आधारित प्रोडक्ट्स पर भी काम कर रही है. कंपनी आने वाले वर्षों में अपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने के साथ EVs सप्लाई चेन में मजबूत उपस्थिति बनाने की रणनीति पर काम कर रही है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3.47 फीसदी गिरकर 587 रुपये पर पहुंच गया.
GMDC: Multi-Mineral Company बनने की तैयारी
GMDC अब केवल लिग्नाइट माइनिंग कंपनी नहीं रहना चाहती. कंपनी कॉपर, रेयर अर्थ, कोल, लाइमस्टोन और बॉक्साइट जैसे कई मिनरल प्रोजेक्ट्स पर बड़े निवेश की तैयारी कर रही है. कंपनी गुजरात में रेयर अर्थ प्रोजेक्ट विकसित कर रही है और FY28 तक रेयर अर्थ ऑक्साइड्स का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू करने का लक्ष्य रखती है. इससे भारत की इम्पोर्ट डिपेंडेंसी कम करने में मदद मिल सकती है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.88 फीसदी गिरकर 581 रुपये पर पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: डेट फ्री बनी यह Auto Ancillary कंपनी, China+1 स्ट्रैटेजी से मिल सकता है बड़ा फायदा; निवेशक रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stocks to Watch : RIL, HDFC Bank, Yes Bank समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल!
Narayana Murthy के परिवार ने पहली तिमाही में इन 3 कंपनियों में खरीदी हिस्सेदारी, जानें कहां लगाया दांव
बाजार में तेजी के बीच क्यों टूटा BSE का शेयर? इस साल 36 फीसदी उछल चुका है स्टॉक
