AI और डेटा सेंटर बूम से कमाना है पैसा? सीधे नहीं, इन 3 कंपनियों पर लगाइए दांव! दिया 686% तक का रिटर्न
आने वाले वर्षों में देश में कई बड़े डेटा सेंटर बनने वाले हैं. ऐसे में ज्यादातर निवेशकों की नजर सीधे डेटा सेंटर कंपनियों पर होती है. लेकिन बाजार के जानकारों का मानना है कि इस सेक्टर से कमाई का एक दूसरा और ज्यादा दिलचस्प तरीका भी है.डेटा सेंटर को चलाने के लिए बिजली, कूलिंग सिस्टम, ट्रांसफॉर्मर और एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाओं की जरूरत होती है.

Data Centre Stocks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और तेजी से बढ़ते इंटरनेट इस्तेमाल के कारण भारत में डेटा सेंटर की मांग लगातार बढ़ रही है. आने वाले वर्षों में देश में कई बड़े डेटा सेंटर बनने वाले हैं. ऐसे में ज्यादातर निवेशकों की नजर सीधे डेटा सेंटर कंपनियों पर होती है. लेकिन बाजार के जानकारों का मानना है कि इस सेक्टर से कमाई का एक दूसरा और ज्यादा दिलचस्प तरीका भी है.
डेटा सेंटर को चलाने के लिए बिजली, कूलिंग सिस्टम, ट्रांसफॉर्मर और एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाओं की जरूरत होती है. ऐसे में इन सेवाओं और उपकरणों की सप्लाई करने वाली कंपनियां भी इस तेजी का बड़ा फायदा उठा सकती हैं. इन्हें “प्रॉक्सी डेटा सेंटर स्टॉक्स” कहा जाता है. यानी ऐसी कंपनियां जो सीधे डेटा सेंटर नहीं चलातीं, लेकिन उनके कारोबार से कमाई करती हैं.
KRN Heat Exchanger
- KRN Heat Exchanger डेटा सेंटर और दूसरी बड़ी इमारतों के लिए कूलिंग और तापमान कंट्रोंल से जुड़े उपकरण बनाती है.
- डेटा सेंटर में सर्वर लगातार चलते रहते हैं, जिससे काफी गर्मी पैदा होती है.
- इस गर्मी को कंट्रोंल करने के लिए अच्छे कूलिंग सिस्टम की जरूरत होती है. KRN इसी क्षेत्र में काम करती है.
- पिछले तीन वर्षों में कंपनी की बिक्री में औसतन 40 प्रतिशत और मुनाफे में 71 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हुई है.
- कंपनी ने हाल ही में बस एयर कंडीशनिंग कारोबार में भी कदम रखा है, जिससे आगे ग्रोथ की संभावना बढ़ी है.
Voltamp Transformers
- Voltamp Transformers ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली प्रमुख कंपनी है.
- डेटा सेंटर को 24 घंटे लगातार बिजली की जरूरत होती है और इसके लिए मजबूत ट्रांसफॉर्मर जरूरी होते हैं.
- कंपनी बिजली, स्टील, सीमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर जैसे कई सेक्टर्स को अपने उत्पाद उपलब्ध कराती है.
- पिछले पांच सालो में कंपनी की बिक्री में 18 प्रतिशत और मुनाफे में 30 प्रतिशत की औसत सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
- कंपनी वडोदरा के पास नया प्लांट भी बना रही है, जिससे उत्पादन क्षमता और बढ़ेगी.
Voltas
- टाटा ग्रुप की कंपनी Voltas भी डेटा सेंटर थीम से जुड़ा एक अहम नाम मानी जा रही है.
- कंपनी बड़े डेटा सेंटर और व्यावसायिक प्रोजेक्ट के लिए एयर कंडीशनिंग और कूलिंग समाधान उपलब्ध कराती है.
- डेटा सेंटर में तापमान को लगातार कंट्रोंल रखना जरूरी होता है और Voltas इसी जरूरत को पूरा करने वाले प्रोडक्ट बनाती है.
- मार्च 2026 तक कंपनी के इलेक्ट्रो-मैकेनिकल प्रोजेक्ट्स का ऑर्डर बुक करीब 6,200 करोड़ रुपये का था, जिससे भविष्य की कमाई को लेकर अच्छी संभावना दिखाई देती है.
निवेशकों के लिए क्या है संदेश?
डेटा सेंटर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ जुड़ी कई सहायक कंपनियां भी फायदा उठा सकती हैं. KRN Heat Exchanger, Voltamp Transformers और Voltas ऐसी कंपनियां हैं जो डेटा सेंटर के लिए जरूरी उपकरण और सेवाएं उपलब्ध कराती हैं. अगर भारत में डेटा सेंटर निवेश और विस्तार की रफ्तार जारी रहती है, तो इन कंपनियों के कारोबार को भी इसका फायदा मिल सकता है. यही वजह है कि बाजार विशेषज्ञ इन्हें डेटा सेंटर थीम के महत्वपूर्ण प्रॉक्सी स्टॉक्स के रूप में देख रहे हैं.
ये भी पढ़ें: सरकारी बैंक खोल रहे नई-नई शाखाएं, फिर भी नहीं बढ़ रही भर्तियां! आखिर कहां गायब हो गईं बैंक की नौकरियां?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.