डिफेंस के महाराथी का कमाल! नेवी के लिए बनाई ये खास चीज, रॉकेट हुआ शेयर, 14% चढ़ा, 5 साल में दिया 2316% का रिटर्न

Apollo Micro Systems Ltd. के शेयर आज करीब 14% उछले हैं. कंपनी अब अंडरवॉटर माइन्स सेगमेंट में मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरी है, जिससे भविष्य में बड़े ऑर्डर की उम्मीद बढ़ी. मजबूत फंडामेंटल और 5 साल में 2300% से ज्यादा रिटर्न के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.

Apollo Micro Systems Image Credit: canva/AI image

Defenece Stock: डिफेंस सेक्टर की स्मॉलकैप कंपनी Apollo Micro Systems Ltd. के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर दिन के निचले स्तर ₹209.35 से उछलकर ₹238 तक पहुंच गए, यानी करीब 13.5% की शानदार तेजी दर्ज की गई. इस उछाल के पीछे कंपनी की एक बड़ी टेक्नोलॉजिकल उपलब्धि रही, जिसने निवेशकों का ध्यान खींचा.

ट्रायल हुआ पूरा

Apollo Micro Systems ने भारतीय रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने Limpet Mines के ब्लास्ट ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं. ये खास तरह के विस्फोटक होते हैं, जिन्हें गोताखोर (divers) समुद्री ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल करते हैं. कंपनी का दावा है कि इस सफलता के साथ वह भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने भारतीय नौसेना के लिए इन विशेष माइन्स को विकसित किया है.

इस कामयाबी के बाद कंपनी अब अंडरवॉटर माइन्स के पूरे सेगमेंट – शैलो वॉटर, डीप वॉटर और लिम्पेट माइन्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है. यह सेक्टर बेहद हाई-टेक और सीमित प्रतिस्पर्धा वाला है, जिससे कंपनी के लिए भविष्य में बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ गई है.

निवेशकों में बढ़ा भरोसा

इस खबर के बाद निवेशकों का भरोसा कंपनी पर मजबूत हुआ है. बाजार में उम्मीद है कि आने वाले समय में कंपनी को नए डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट्स मिल सकते हैं, जिससे इसके रेवेन्यू और मुनाफे में और तेजी आ सकती है.अभी तक के इसके शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो अपोलो माइक्रो के शेयर साल भर में 105 फीसदी, 3 साल में 667 फीसदी और 5 साल में 2316 फीसदी का रिटर्न दे चुके हैं.

यह भी पढ़ें: FII और DII का फेवरेट बना ये वायर स्‍टॉक, बढ़ाई हिस्‍सेदारी, Q4 रिजल्‍ट से भी मिला बूस्‍ट, शेयर ने लगाई 4% से ज्‍यादा की छलांग

फाइनेंशियल्स भी मजबूत

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो दिसंबर 2024 में कंपनी का रेवेन्यू ₹148 करोड़ था, जो दिसंबर 2025 में बढ़कर ₹252 करोड़ हो गया, यानी करीब 70% की बढ़त. वहीं नेट प्रॉफिट ₹18 करोड़ से बढ़कर ₹23 करोड़ पहुंच गया, जो 28% की ग्रोथ दर्शाता है.

कंपनी का कामकाज

Apollo Micro Systems हैदराबाद स्थित डिफेंस और एयरोस्पेस कंपनी है, जो इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम्स बनाती है. कंपनी DRDO समेत कई सरकारी संस्थाओं के साथ काम करती है और मिसाइल, नेवल और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर टेक्नोलॉजी बनाती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.