ITDC के शेयरों में तुफानी तेजी, 17% उछला स्टॉक, जानें तेजी की क्या है वजह
सरकारी पर्यटन कंपनी India Tourism Development Corporation (ITDC) के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी का स्टॉक इंट्राडे में 523.90 रुपये तक पहुंच गया और दिन में करीब 18% उछल गया. इस तेजी के पीछे जुर्माना माफी की मांग को एक अहम वजह माना जा रहा है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है.
ITDC Share Rally: सरकारी पर्यटन कंपनी India Tourism Development Corporation (ITDC) के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखी गई. आज कंपनी का स्टॉक इंट्राडे में 523.90 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया. दोपहर 2 बजे तक शेयर में 17.72% की बढ़त दर्ज की गई और यह करीब 520 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इस तेजी की एक वजह कंपनी द्वारा एक्सचेंज से लगाए गए जुर्माने को माफ करने का अनुरोध करना भी माना जा रहा है.
शेयर का हाल
ITDC के शेयरों में लगातार तेजी बनी हुई है. पिछले एक हफ्ते में इसमें लगभग 32% की बढ़त हुई है. वहीं, पिछले एक महीने में भी, जब युद्ध के कारण बाजार में गिरावट का माहौल था, तब भी इस शेयर में 10% से ज्यादा की तेजी देखी गई. हालांकि, पिछले पांच सालों में इसमें केवल मामूली बढ़त ही हुई है.
यह भी पढ़ें: इन 3 पैकेजिंग कंपनियों पर रखें नजर, 492% तक उछला शेयर, 2029 तक ₹12.5 लाख करोड़ की होगी इंडस्ट्री
जुर्माना माफ करने का अनुरोध
ITDC ने 8 अप्रैल को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 27 फरवरी 2026 को मिले ईमेल (जिसमें SEBI (LODR) 2015 के नियमों के पालन न करने पर जुर्माने की बात कही गई थी) के जवाब में कंपनी ने 3 मार्च 2026 को अपना उत्तर भेज दिया था.
एक्सचेंज के निर्देश पर इस मुद्दे को 24 मार्च 2026 को हुई बोर्ड मीटिंग में रखा गया. बैठक में बताया गया कि कंपनी के बोर्ड में आवश्यक संख्या में निदेशक, स्वतंत्र निदेशक और महिला स्वतंत्र निदेशक मौजूद नहीं थे.
बोर्ड ने माना कि निदेशकों की नियुक्ति भारत सरकार द्वारा प्रशासनिक मंत्रालय के जरिए की जाती है, इसलिए इसमें कंपनी की कोई गलती नहीं है. इसी आधार पर ITDC ने जुर्माना माफ करने का अनुरोध करने का फैसला लिया. साथ ही, कंपनी ने यह भी बताया कि वह संबंधित विभाग के साथ लगातार संपर्क में है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
UAE डील की खबर से चमका Adani Green, निवेशकों को दिख रही ग्रोथ की उम्मीद, 1 हफ्ते में 24% उछला स्टॉक
इस फर्टिलाइजर कंपनी का कमाल! नेट प्रॉफिट में 108% की बंपर बूम, डिविडेंड पर भी नजर; भागे शेयर
पाकिस्तानी शेयर बाजार में मची तबाही, सीजफायर खत्म होने की आशंका से KSE 3800 अंक टूटा
