डिफेंस शेयरों में जोरदार तेजी, BEL से Mazagon Dock तक 10% उछले; ईरान-USA युद्ध ने बना दिया हॉट

मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच भारतीय डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. गुरुवार के कारोबार में Bharat Electronics, Mazagon Dock Shipbuilders और Hindustan Aeronautics जैसे प्रमुख डिफेंस स्टॉक्स में मजबूत खरीदारी दर्ज की गई. Mazagon Dock का शेयर इंट्रा डे में करीब 10 फीसदी तक चढ़ गया, जबकि BEL और HAL में भी तेजी रही.

डिफेंस स्टॉक्स Image Credit: Canva/Money9live

Defence stocks India: मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन और वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय डिफेंस सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है. गुरुवार के कारोबार में Bharat Electronics, Mazagon Dock Shipbuilders और Hindustan Aeronautics जैसे प्रमुख डिफेंस स्टॉक्स में तेजी दर्ज की गई. बाजार में हालिया गिरावट के बाद निवेशकों ने इस सेक्टर में दोबारा रुचि दिखाई, जिससे कई शेयरों में मजबूत उछाल देखने को मिला. वैश्विक तनाव के माहौल में डिफेंस कंपनियों की मांग को लेकर उम्मीदें बढ़ जाती हैं, जिसका असर शेयरों की चाल पर भी दिखता है.

किन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी

कारोबार के दौरान Bharat Electronics के शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती देखने को मिली और यह निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में टॉप गेनर रहा. इंट्रा डे में कंपनी का शेयर करीब 3.6 फीसदी तक चढ़ गया. हालांकि बाद में यह 2.94 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ. वहीं Mazagon Dock Shipbuilders के शेयरों में भी तेज खरीदारी देखने को मिली और स्टॉक इंट्रा डे में 10 फीसदी तक चढ़ गया.

बाद में कंपनी का शेयर 8.64 फीसदी बढ़कर 2352.50 रुपये पर बंद हुआ. वहीं Hindustan Aeronautics के शेयरों में भी हल्की तेजी दर्ज की गई. निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में शामिल 18 कंपनियों में से 16 के शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि केवल दो शेयरों में हल्की गिरावट रही.

मिडिल ईस्ट तनाव से बढ़ी मांग की उम्मीद

डिफेंस शेयरों में तेजी की सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव माना जा रहा है. ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष ने वैश्विक स्तर पर सुरक्षा और रक्षा तैयारियों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. ऐसे माहौल में देशों द्वारा मिसाइल सिस्टम, रडार, ड्रोन और निगरानी उपकरण जैसे डिफेंस सिस्टम की मांग बढ़ने की संभावना रहती है. इसी उम्मीद में निवेशक डिफेंस सेक्टर के शेयरों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

Mazagon Dock को मिल सकता है बड़ा ऑर्डर

Mazagon Dock Shipbuilders के शेयरों में तेजी की एक बड़ी वजह संभावित रक्षा सौदे की खबर भी बताई जा रही है. Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नौसेना करीब 99000 करोड़ रुपये के छह जर्मन पनडुब्बियों के सौदे को अंतिम रूप दे सकती है. बताया जा रहा है कि Thyssenkrupp Marine Systems के साथ होने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत इन पनडुब्बियों का निर्माण मुंबई में Mazagon Dock के यार्ड में किया जा सकता है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला है.

यह भी पढ़ें: ईरान का एक बयान, झूम उठा शेयर मार्केट; जानें ऐसा क्या कह दिया

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.