Torrent Power पर Elara Capital ने घटाई रेटिंग, कहा- बेचें शेयर, 11 फीसदी तक हो सकती है गिरावट

Elara Capital ने Torrent Power पर रेटिंग घटाकर ‘Sell’ कर दी है और टारगेट प्राइस ₹1,313 तय किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक Q3FY26 में कंपनी के नतीजे वन-टाइम रेगुलेटरी इनकम से बेहतर दिखे, लेकिन ऊंचे वैल्यूएशन और सीमित अपसाइड के कारण आगे गिरावट का जोखिम है. कंपनी की कैपेसिटी विस्तार और रिन्यूएबल प्रोजेक्ट पाइपलाइन मजबूत है फिर भी शॉर्ट टर्म में वैल्यूएशन दबाव बना रह सकता है.

Torrent Power शेयर Image Credit: Canva

पावर सेक्टर की प्रमुख कंपनी Torrent Power के दिसंबर तिमाही (Q3FY26) नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस Elara Capital ने स्टॉक पर अपना रुख और सख्त कर दिया है. ब्रोकरेज ने स्टॉक की रेटिंग Reduce से घटाकर Sell कर दी है और टारगेट प्राइस ₹1,313 तय किया है. इसमें 11% गिरावट की आशंका जताई गई है. इस शेयर में बुधवार को भारी सेलिंग देखने को मिली और यह शेयर करीब 4 फीसदी गिरकर 1,424.50 रुपये पर बंद हुआ.

ब्रोकरेज की राय

Elara Capital के मुताबिक, कंपनी की ग्रोथ विजिबिलिटी मजबूत है और रिन्यूएबल व ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स की पाइपलाइन अच्छी है लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन में आगे अपसाइड सीमित दिख रहा है.

Q3 नतीजे कैसे रहे

ब्रोकरेज के अनुसार, दिसंबर तिमाही में Torrent Power का रेवेन्यू 4.3% बढ़कर ₹6,770 करोड़ रहा. हालांकि कमाई को ₹270 करोड़ के वन-टाइम रेगुलेटरी इनकम का बड़ा सहारा मिला. इसी के चलते PBT 27% बढ़कर ₹805 करोड़ और PAT 34% बढ़कर ₹650 करोड़ रहा. EBITDA 26% बढ़कर ₹1,400 करोड़ रहा, लेकिन अन्य आय में 59% की गिरावट आई और कुछ प्लांट्स के नॉन-ऑपरेशनल रहने से ऑपरेशनल प्रदर्शन मिला-जुला रहा.

ब्रोकरेज ने बताया कि Unosugen और DGEN प्लांट्स बंद रहने से PLF पर असर पड़ा. Sugen प्लांट का PLF 17% रहा जबकि Amgen प्लांट में गिरावट आई.

कंपनी की योजना

एलारा के अनुसार, कंपनी की कुल इंस्टॉल्ड क्षमता 5.03GW है और इसे 10GW तक बढ़ाने का लक्ष्य है. 2.3GW रिन्यूएबल प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश में 1,600MW का थर्मल प्रोजेक्ट और 8.4GW पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. महाराष्ट्र का 3GW पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट 2028 तक चालू हो सकता है और इससे करीब ₹1,680 करोड़ का अतिरिक्त रेवेन्यू मिल सकता है.

लंबी अवधि की ग्रोथ लेकिन शॉर्ट-टर्म चिंता

Elara Capital ने कहा कि FY26-27 में करीब ₹20,000 करोड़ का कैपेक्स प्लान है जिससे कैश फ्लो और रिटर्न पर दबाव रह सकता है. मौजूदा वैल्यूएशन में रिस्क-रिवार्ड अनुकूल नहीं है. ब्रोकरेज ने FY27 के अर्निंग अनुमान में 5.3% की कटौती की है जबकि FY28 के लिए 13.8% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है.

कुल मिलाकर Elara Capital का मानना है कि Torrent Power की लंबी अवधि की कहानी मजबूत है, लेकिन ऊंचे वैल्यूएशन और सीमित अपसाइड के चलते फिलहाल स्टॉक में गिरावट का जोखिम बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें: Nifty Outlook Feb 12: कल कैसी रहेगी इंडेक्स की चाल? एक्सपर्ट ने किया अलर्ट, बताए अहम लेवल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.


Latest Stories

SME प्लेटफॉर्म पर सख्ती बढ़ाएगा SEBI, निवेशकों की सुरक्षा के साथ आसान होंगे नियम, जानें सेबी चीफ ने क्या बताया

1 शेयर बनेगा 5! इस इंफ्रा कंपनी ने किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान; नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

Nifty Outlook Feb 12: कल कैसी रहेगी इंडेक्स की चाल? एक्सपर्ट ने किया अलर्ट, बताए अहम लेवल

इन 6 कंपनियों में प्रमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये शेयर?

12 फरवरी के लिए खोज रहे हैं शेयर? एनालिस्ट ने बता दिए 3 ऐसे स्टॉक्स के नाम जो हफ्ते भर में दिला सकते हैं टारगेट

बांग्लादेश -USA ट्रेड डील से भारतीय टेक्सटाइल शेयरों में गिरावट,क्या भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों के लिए बढ़ी मुश्किलें, जानें पूरा असर