3 फरवरी होगा बाजार के लिए स्पेशल, 5 साल की सबसे बड़ी आएगी सिंगल-डे रैली? ये शेयर कर सकते कमाल!

ट्रेड डील से कई सेक्टरों को फायदा मिलने की उम्मीद है. टेक्सटाइल कंपनियां जैसे Gokaldas Exports, सीफूड सेक्टर की कंपनियां जैसे Avanti Feeds और Apex Frozen Foods, और ऑटो सेक्टर की बड़ी कंपनी Bharat Forge जैसे शेयर फोकस में रह सकते हैं.

स्टॉक मार्केट Image Credit: Canva

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार गैप अप ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं. GIFT Nifty यह दिखा रहा है कि मंगलवार को बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है. इसकी बड़ी वजह अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50 से घटाकर 18 फीसदी करना है. सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर GIFT Nifty करीब 712 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा, जो सोमवार के क्लोजिंग लेवल से काफी ऊपर है. अगर ऐसा होता है तो 3 फरवरी का ट्रेडिंग सेशन पिछले पांच साल के टॉप 5 सिंगल डे उछालों में शामिल हो सकता है.

निफ्टी में पिछले 5 साल में सबसे बड़ी सिंगल-डे रैली

तारीखबढ़त ( फीसदी में )
12 मई 20253.82%
5 जून 20243.36%
3 जून 20243.25%
15 फरवरी 20223.03%
20 फरवरी 20222.89%
17 फरवरी 20222.63%
30 अगस्त 20222.58%
25 फरवरी 20222.53%
22 नवंबर 20242.34%
4 अक्टूबर 20222.29%

सेंटीमेंट पर बड़ा असर

इस ट्रेड डील के बाद बाजार के सेंटीमेंट पर बड़ा पॉजिटिव असर पड़ा है. हाल के महीनों में भारतीय बाजार पर दबाव बना हुआ था और भारत उभरते बाजारों में कमजोर प्रदर्शन करने वाला देश बन गया था. अब 18 प्रतिशत के फाइनल टैरिफ के साथ भारत को दक्षिण कोरिया के बाद उभरते बाजारों में सबसे कम अमेरिकी टैरिफ का फायदा मिल रहा है. पिछले एक महीने में MSCI EM इंडेक्स करीब 4.7 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि इसी दौरान निफ्टी 50 करीब 4.6 प्रतिशत गिरा है. इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भी भारतीय बाजार में महामारी के बाद सबसे ज्यादा निगेटिव पोजीशन में थे.

इन शेयरों को होगा फायदा

इसे भी पढे़ं- STT का झटका: 1 अप्रैल से फ्यूचर्स ट्रेडिंग हो जाएगा महंगा, जेब पर सीधा असर, हर ट्रेड पर कितना देना होगा टैक्स

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.