इन 4 डिफेंस कंपनियों पर रखें नजर, ऑर्डर बुक ₹21000 करोड़ के पार, 2785% तक रिटर्न, 52-वीक हाई से 44% तक टूटे शेयर

भारत का रक्षा क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है, जिससे डिफेंस कंपनियों के लिए बड़े अवसर बन रहे हैं. खासकर गोला-बारूद और संबंधित उपकरण बनाने वाली कंपनियों के पास मजबूत ऑर्डर बुक है, जो ₹21,000 करोड़ से अधिक तक पहुंच चुकी है. इन शेयरों में गिरावट के बावजूद लंबी अवधि में 2785% तक के शानदार रिटर्न दिया है.

Defence Stocks Image Credit: @AI/Money9live

Defence Stocks: भारत में रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, और सरकार के बढ़ते रक्षा खर्च का सीधा फायदा इस क्षेत्र की कंपनियों को मिल रहा है. इस समय कुछ डिफेंस कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर से काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं, जबकि उनके पास मजबूत ऑर्डर बुक और ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं हैं. ऐसे में ये शेयर लंबी अवधि के निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकते हैं.

Astra Microwave Products Ltd

Astra Microwave Products Ltd हाई-टेक RF और माइक्रोवेव सिस्टम बनाती है, जिनका इस्तेमाल रक्षा, अंतरिक्ष और टेलीकॉम सेक्टर में होता है.

ट्रेडब्रेन की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का ऑर्डर बुक लगभग ₹2,226 करोड़ है. शेयर अपने 52 वीक हाई से करीब 25% नीचे 890.80 रुपये पर ट्रे़ड कर रहा है. बीते पांच साल में इसने निवेशकों के पैसे पांच गुना तक किए हैं क्योंकि इस कंपनी के शेयर में पांच साल में 552 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. कंपनी का मार्केट कैप 8,461 करोड़ रुपया है और डेट-टू-इक्विटी रेश्यो 0.24 है. यानी कंपनी पर कर्ज न के बराबर है.

Apollo Micro Systems Ltd

Apollo Micro Systems Ltd डिफेंस सेक्टर के लिए एडवांस इलेक्ट्रॉनिक और इंजीनियरिंग सॉल्यूशन प्रदान करती है, जिसमें मिसाइल, सैटेलाइट और नेवल सिस्टम शामिल हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का ऑर्डर बुक लगभग ₹252 करोड़ है. इसका शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 44% नीचे 198.63 रुपये ट्रेड कर रहा है और इसमें लगभग 50% तक का संभावित रिटर्न देखा जा रहा है. पांच साल में इसमें 1,886 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. इसका मार्केट कैप 7,107 करोड़ और डेट-टू-इक्विटी रेश्यो 0.33 है.

Zen Technologies Ltd

Zen Technologies Ltd रक्षा बलों के लिए ट्रेनिंग सिस्टम और एंटी-ड्रोन तकनीक विकसित करती है.

इसका ऑर्डर बुक करीब ₹1,083 करोड़ है. शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर से लगभग 38% नीचे है. शुक्रवार को शेयरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट के बाद शेयर के भाव 1,413.90 रुपये पर पहुंच गया. बीते पांच साल में इसके शेयर ने निवेशकों के ऊपर पैसे की बारिश कर दी है क्योंकि शेयर में 2,785 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. कंपनी पूरी तर कर्ज मुक्त है और मार्केट कैप 12,770 करोड़ रुपये है.

Solar Industries India Ltd

Solar Industries India Ltd देश की प्रमुख विस्फोटक (explosives) बनाने वाली कंपनी है. यह माइनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और रक्षा क्षेत्र के लिए उत्पाद बनाती है.

कंपनी के पास Q3 FY26 में करीब ₹21,200 करोड़ का बड़ा ऑर्डर बुक है. इसका शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से लगभग 27% नीचे ट्रेड कर रहा है. पांच साल में इसमें 880 फीसदी तक तेजी आई है. अभी इसके के शेयर के भाव 12,934 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 1,17,088 करोड़ रुपये और डेट-टू-इक्विटी रेश्यो 0.17 है.

इन चारों कंपनियों की मजबूत ऑर्डर बुक और रक्षा क्षेत्र में बढ़ती मांग इन्हें लंबी अवधि के लिए आकर्षक बनाती है. हालांकि निवेश से पहले अपनी रिसर्च और जोखिम क्षमता का ध्यान रखना जरूरी है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे ये 5 बड़े फैक्टर, तेल की कीमतों से लेकर FPI के रुख पर रहेंगी नजरें, जानें पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में हलचल, टॉप कंपनियों की वैल्यू ₹1 लाख करोड़ घटी, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटका

भारतीय बाजार से विदेशी निवेशकों का भरोसा टूटा, मार्च में निकाले ₹88,180 करोड़, इस सेक्टर से हुई 36% बिकवाली

इन 4 स्टॉक्स पर फिदा हुए विदेशी निवेशक, एक में 13 फीसदी तक बढ़ाई हिस्सेदारी; लिस्ट में डिफेंस और IT कंपनियां शामिल

भारत की खेती हो रही हाईटेक! ये 2 एग्री-टेक स्टॉक्स बन सकते हैं भविष्य के मल्टीबैगर, फंडामेंटल्स पर डाले नजर

आशीष कचोलिया और डॉली खन्ना का इन 5 छुटकू स्टॉक पर दांव, कीमत ₹100 से भी कम, पांच साल में 1262% तक रिटर्न