Godfrey Phillips में शेयरों में आई तूफानी तेजी, 1O% से अधिक चढ़े शेयर, जानें क्यों भाग रहे तंबाकू सेक्टर के स्टॉक

एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के असर को कम करने के लिए सिगरेट कंपनियों ने कीमतें बढ़ाईं, जिससे ITC, Godfrey Phillips और VST Industries के शेयरों में तेजी आई. Godfrey Phillips 11% उछला, ITC लगातार तीसरे दिन चढ़ा. मार्जिन दबाव घटने की उम्मीद से निवेशकों की खरीदारी बढ़ी और सेक्टर में सकारात्मक रुख दिखा.

तंबाकू शेयर Image Credit: AI Generated

एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद सिगरेट कंपनियों द्वारा कीमतों में की गई बढ़ोतरी की खबरों के बीच बुधवार को तंबाकू सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. ITC और Godfrey Phillips India के शेयरों ने लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की. इस दौरान Godfrey Phillips India के शेयर 10 फीसदी से अधिक बढ़ गए. वहीं, इस सेक्टर के अन्य शेयरों में भी तेजी बनी हुई है. हालिया बजट में तंबाकू उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद कंपनियों ने मार्जिन पर दबाव कम करने के लिए सिगरेट की कीमतों में तेज बढ़ोतरी की है. यही कारण है कि निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और शेयरों में तेजी आई.

कितनी आई तेजी

बुधवार सुबह कारोबार में ITC का शेयर लगभग 1.44% की तेजी के साथ करीब ₹330 पर कारोबार करता दिखा. वहीं Godfrey Phillips India का शेयर करीब ₹2287.85 तक पहुंच गया और इसमें 10% से ज्यादा की उछाल दर्ज की गई. सेक्टर की दूसरी कंपनी VST Industries के शेयरों में भी 2.67% की मजबूत खरीदारी देखने को मिली.

जनवरी में गिरे थे शेयर

दरअसल, जनवरी 2026 की शुरुआत में सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में तेज बढ़ोतरी के बाद इन कंपनियों के शेयरों में 9% से 26% तक गिरावट आई थी. उस समय निवेशकों को मार्जिन और बिक्री पर दबाव की चिंता थी लेकिन अब कंपनियों ने कीमतें बढ़ाकर इस असर को कम करने की कोशिश की है जिससे बाजार का रुख सकारात्मक हुआ है.

क्यों आई तेजी

एनालिस्ट्स ने बताया है कि ITC ने कुछ कैटेगरी में सिगरेट की कीमतों में तेज बढ़ोतरी की है ताकि एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से ऑपरेटिंग इनकम पर पड़ने वाले असर को कम किया जा सके. यही वजह है कि सिगरेट शेयरों में दोबारा तेजी का माहौल बना हुआ है.

आगे की चाल

तंबाकू सेक्टर के शेयरों की आगे की चाल इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी को कितनी आसानी से पास-ऑन कर पाती हैं और वॉल्यूम पर इसका कितना असर पड़ता है. फिलहाल, एक्साइज ड्यूटी के असर को बैलेंस करने की रणनीति से तंबाकू शेयरों में तेजी का ट्रेंड बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें: ₹2 से सस्‍ते इस छुटकू स्टॉक पर टूटे निवेशक, खरीदने की मची लूट, 14% चढ़ा शेयर, रिजल्‍ट से मिला बूस्‍ट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.