TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

सोने-चांदी की रिकॉर्ड तेजी से चमका ये छुटकू स्‍टॉक, ₹72 रुपये के शेयर पर टूटे निवेशक, एक दिन में 12% चढ़ा

सोने-चांदी की रिकॉर्ड तेजी का असर MMTC Ltd के शेयर पर दिखा, जिसके चलते ये एक दिन में 12% उछल गया. बुलियन कीमतों में मजबूती से निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिसके चलते इसके शेयरों में तेजी देखने को मिली.

MMTC Ltd Image Credit: money9 live AI image

MMTC Share price: सोने-चांदी की कीमतों में 19 जनवरी, बुधवार को जबरदस्‍त तेजी देखने को मिली. MCX पर चांदी जहां नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई. वहीं सोना भी अपने हाई के करीब कारोबार करता नजर आया. कीमती धातुओं की इस तेजी का असर आज MMTC Ltd के शेयरों में भी देखने को मिला. सोने-चांदी की तेजी ने इस छुटकू स्‍टॉक की चमक बढ़ा दी है. जिसके चलते ये एक ही झटके में 12 फीसदी से ज्‍यादा चढ़ गया.

बुलियन से जुड़ी कंपनियों में बढ़ते भरोसे के चलते MMTC का शेयर 12.10% उछलकर 71.63 रुपये पर पहुंच गया. ये शेयर आज 63.90 पर खुला था, जबकि मंगलवार को यह शेयर 63.55 रुपये पर बंद हुआ था. MMTC के शेयरों में आई यह तेजी मुख्य रूप से सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल की वजह से है. बुलियन बाजार में जारी मजबूती ने बुलियन-लिंक्ड शेयरों में खरीदारी को बढ़ावा दिया है, जिससे निवेशकों का रुझान MMTC जैसे स्टॉक्स की ओर बढ़ा.

चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सोना भी मजबूत

बुलियन वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को चांदी की कीमतों में 12,020 रुपये की जोरदार तेजी आई और यह बढ़कर 2,86,790 रुपये प्रति किलोग्राम के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई. वहीं सोना भी लगातार खरीदारी के चलते 1,43,650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया. स्टॉकिस्ट्स की मजबूत मांग ने कीमती धातुओं की कीमतों को सहारा दिया.

यह भी पढ़ें: इस सोलर पंप कंपनी की हुई बल्‍ले-बल्‍ले, PM-KUSUM के तहत सरकार से मिला 120 करोड़ का ऑर्डर, शेयर 5% उछला

कंपनी का कारोबार

MMTC-PAMP, स्विट्जरलैंड की PAMP SA और भारत की MMTC Ltd की जॉइंट वेंचर है. यह कंपनी कीमती धातुओं के कारोबार में सक्रिय है. कंपनी का दावा है कि वह भारत की इकलौती रिफाइनरी है, जिसे गोल्ड और सिल्वर दोनों के लिए लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन यानी LBMA की मान्यता प्राप्त है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.