20% से ज्यादा OPM वाले ये 3 ऑटो स्टॉक्स, मजबूत मार्जिन, दमदार ग्रोथ; 5 साल में 283% रिटर्न
भारत का ऑटो एंसिलरी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और मजबूत ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (OPM) वाली कंपनियां निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. SJS Enterprises, Sona BLW Precision Forgings और RACL Geartech ने हालिया तिमाही में दमदार रेवेन्यू ग्रोथ और 20% से ज्यादा OPM दिखाया है.
देश का ऑटो एंसिलरी सेक्टर FY23 में करीब 74 अरब डॉलर का रहा है और FY30 तक इसके 200 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. घरेलू मांग, एक्सपोर्ट और इलेक्ट्रिफिकेशन ट्रेंड्स इस ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं. ऐसे में मजबूत ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (OPM) वाली कंपनियां निवेशकों के लिए खास बन जाती हैं, क्योंकि ऊंचा OPM बेहतर कॉस्ट कंट्रोल और प्राइसिंग पावर को दिखाता है. तो आइये एक नजर डालते है ऐसी 3 कंपनियों का जिनका OPM 20% से ऊपर है और हालिया तिमाही में अच्छा प्रदर्शन दिखा है.
SJS Enterprises Limited
SJS Enterprises ऑटोमोटिव और कंज्यूमर एप्लायंस इंडस्ट्री के लिए डेकोरेटिव एस्थेटिक प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी ग्लोबल OEMs को सप्लाई करती है और डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक मजबूत पकड़ रखती है. Q3FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 36% बढ़कर 179 करोड़ रुपये से 244 करोड़ रुपये हो गया. नेट प्रॉफिट 61% बढ़कर 28 करोड़ रुपये से 45 करोड़ रुपये पहुंचा. कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 29% है, जो पिछले कुछ समय से 23-30% की रेंज में बना हुआ है. कंपनी के शेयर शुक्रवार को 1836 रुपये पर बंद हुए और इसने 5 साल में 238 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Sona BLW Precision Forgings Limited
Sona BLW Precision Forgings प्रिसिजन फोर्ज्ड गियर्स, डिफरेंशियल असेंबली और EV मोटर कंपोनेंट्स बनाती है. इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी इसे लंबी अवधि में फायदा दे सकती है. Q3FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 38% बढ़कर 868 करोड़ रुपये से 1,200 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि नेट प्रॉफिट में 1% की हल्की गिरावट रही और यह 150 करोड़ रुपये पर रहा. कंपनी का OPM 25% है और यह 24-30% की रेंज में स्थिर रहा है. कंपनी के शेयर शुक्रवार को 532 रुपये पर बंद हुए और इसने 5 साल में 00 फीसदी का रिटर्न दिया है.
RACL Geartech Limited
RACL Geartech ट्रांसमिशन गियर्स, शाफ्ट्स और असेंबली बनाती है और दोपहिया व ट्रैक्टर OEMs को सप्लाई करती है. कंपनी की मजबूत एक्सपोर्ट मौजूदगी भी है. Q3FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 21% बढ़कर 113 करोड़ रुपये से 137 करोड़ रुपये हो गया. नेट प्रॉफिट में 128% की तेज वृद्धि हुई और यह 7 करोड़ रुपये से बढ़कर 16 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का OPM 23% है और यह 18-25% की रेंज में बना हुआ है. कंपनी के शेयर शुक्रवार को 1495 रुपये पर बंद हुए और इसने 5 साल में 79 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
