डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर की यह कंपनी लाएगी IPO, फाइल किया DRHP, AI सेक्टर में है अहम भूमिका
डिजिटल कंटेंट और मार्केटिंग से जुड़े कारोबार में काम करने वाली एक उभरती कंपनी जल्द ही शेयर बाजार में दस्तक देने जा रही है. कंपनी की ग्रोथ, मुनाफे में सुधार और विस्तार की योजनाओं को लेकर निवेशकों में दिलचस्पी देखी जा रही है. IPO से जुड़े कई अहम पहलू ऐसे हैं, जिन पर निवेश से पहले नजर डालना जरूरी है.
डिजिटल कंटेंट और मार्केटिंग सर्विसेज के तेजी से बढ़ते कारोबार के बीच अब शेयर बाजार में भी एक नई डिजिटल कंपनी एंट्री लेने जा रही है. Yaap Digital का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO अगले हफ्ते खुलने वाला है. कंपनी ने इसके लिए सेबी के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर दिया है. यह IPO तब आ रहा है, जब डिजिटल मार्केटिंग, इंफ्लुएंसर इकॉनमी और AI आधारित कंटेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है. निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि Yaap Digital IPO में क्या खास है और इसमें पैसा लगाने से पहले किन बातों पर ध्यान देना चाहिए.
Yaap Digital IPO की तारीख
Yaap Digital IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 25 फरवरी को खुलेगा और 27 फरवरी तक निवेशक इसमें आवेदन कर सकेंगे. यह एक SME IPO है और इसकी लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होने की उम्मीद है. कंपनी के मुताबिक, IPO बंद होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 2 मार्च को फाइनल हो सकता है और 5 मार्च को शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है.
Yaap Digital IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. इसमें कुल 55 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे. इस इश्यू में किसी भी प्रमोटर या मौजूदा शेयरधारक की ओर से ऑफर फॉर सेल नहीं है, यानी जुटाया गया पूरा पैसा सीधे कंपनी के पास जाएगा. हालांकि, IPO का प्राइस बैंड अभी घोषित नहीं किया गया है, इसलिए कुल इश्यू साइज का अनुमान फिलहाल नहीं लगाया जा सकता.
निवेशकों के लिए रिजर्वेशन
IPO में शेयरों का बंटवारा नियमानुसार किया गया है. अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIBs के लिए आरक्षित रहेगा. वहीं, 35 प्रतिशत शेयर रिटेल निवेशकों के लिए और बाकी 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रखे गए हैं. IPO का लॉट साइज भी प्राइस बैंड के साथ ही घोषित किया जाएगा.
IPO से जुटाया पैसा कहां इस्तेमाल होगा
कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कई अहम कामों में करेगी. इसमें GoZoop Online Private Limited के अधिग्रहण के लिए आंशिक भुगतान, AI आधारित शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट प्रोडक्शन हब की स्थापना, वर्किंग कैपिटल की जरूरतें, भविष्य के अधिग्रहण और सामान्य कॉर्पोरेट खर्च शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: क्या होली के दिन खुला रहेगा शेयर बाजार? कब-कब बंद रहेंगे NSE और BSE, जानें पूरी डिटेल्स
कंपनी का कारोबार और फाइनेंशियल स्थिति
Yaap Digital एक नई उम्र की डिजिटल कंटेंट और मार्केटिंग कंपनी है, जो क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग, डेटा और AI टेक्नोलॉजी को जोड़कर सेवाएं देती है. कंपनी भारत, यूएई और सिंगापुर में काम कर रही है. फाइनेंशियल प्रदर्शन की बात करें तो FY23 में कंपनी को ₹2.6 करोड़ का नुकसान हुआ था, लेकिन FY24 में यह ₹2.51 करोड़ के मुनाफे में आ गई. FY25 में कंपनी का प्रॉफिट बढ़कर ₹11.93 करोड़ पहुंच गया, जबकि आय ₹157.40 करोड़ रही.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹95-104 का प्राइस बैंड और GMP में हलचल, टेक्सटाइल कंपनी का IPO खुलते ही चर्चा तेज, क्या देगा कमाई का मौका?
अगले हफ्ते IPO की बौछार, ज्वैलरी से लेकर ग्रीन एनर्जी सेक्टर तक की 8 कंपनियों के खुलेंगे इश्यू, जानें पूरी डिटेल्स
₹2035 करोड़ जुटाने की तैयारी में Milky Mist, अक्टूबर तक आ सकता है IPO; प्रीमियम डेयरी सेगमेंट पर नजर
