अगले हफ्ते IPO की बौछार, ज्वैलरी से लेकर ग्रीन एनर्जी सेक्टर तक की 8 कंपनियों के खुलेंगे इश्यू, जानें पूरी डिटेल्स

23 फरवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में शेयर बाजार में आईपीओ की जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी. इस दौरान कम से कम आठ कंपनियां अपना पब्लिक इश्यू निवेशकों के लिए खोलेंगी. इनमें चार मेनबोर्ड और चार एसएमई कंपनियां शामिल हैं. क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का ₹3,100 करोड़ का इश्यू सबसे बड़ा रहेगा.

Upcoming IPO Image Credit: freepik

Upcoming IPOs: अगले हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों के लिए काफी हलचल रहने वाली है. 23 फरवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में कम से कम आठ कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे. इनमें चार मेनबोर्ड इश्यू और चार एसएमई इश्यू शामिल हैं. सबसे बड़ा इश्यू Clean Max Enviro Energy Solutions का होगा, जबकि Omnitech Engineering, PNGS Reva Diamond Jewellery और Shree Ram Twistex भी निवेशकों के लिए मौके लेकर आ रहे हैं.

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO

सबसे बड़ा आईपीओ क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का है, जिसका कुल इश्यू साइज ₹3,100 करोड़ है. यह इश्यू फ्रेश शेयर जारी करने और ऑफर फॉर सेल (OFS) का मिश्रण है.

  • इश्यू साइज: ₹3,100 करोड़
  • प्राइस बैंड: ₹1,000 से ₹1,053 प्रति शेयर
  • सब्सक्रिप्शन: 23 फरवरी से 25 फरवरी
  • लिस्टिंग: 2 मार्च (NSE और BSE)
  • लॉट साइज: 14 शेयर

Shree Ram Twistex IPO

श्री राम ट्विस्टेक्स का ₹110.24 करोड़ का आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है.

  • इश्यू साइज: ₹110.24 करोड़
  • प्राइस बैंड: ₹95 से ₹104 प्रति शेयर
  • सब्सक्रिप्शन: 23 फरवरी से 25 फरवरी
  • लिस्टिंग: 2 मार्च (NSE और BSE)
  • लॉट साइज: 144 शेयर

PNGS Reva Diamond Jewellery IPO

ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी से खुलेगा.

  • इश्यू साइज: ₹380 करोड़ (फ्रेश इश्यू)
  • प्राइस बैंड: ₹367 से ₹386 प्रति शेयर
  • सब्सक्रिप्शन: 24 फरवरी से 26 फरवरी
  • लिस्टिंग: 4 मार्च (NSE और BSE)
  • लॉट साइज: 32 शेयर

Omnitech Engineering IPO

ओमनीटेक इंजीनियरिंग का ₹583 करोड़ का आईपीओ फ्रेश इश्यू और OFS दोनों का कॉम्बिनेशन है.

  • इश्यू साइज: ₹583 करोड़
  • प्राइस बैंड: ₹216 से ₹227 प्रति शेयर
  • सब्सक्रिप्शन: 25 फरवरी से 27 फरवरी
  • लिस्टिंग: 5 मार्च (NSE और BSE)
  • लॉट साइज: 66 शेयर

Kiaasa Retail IPO (SME)

एसएमई सेगमेंट में किआसा रिटेल का आईपीओ 23 फरवरी से खुलेगा.

  • इश्यू साइज: ₹69.72 करोड़
  • प्राइस बैंड: ₹121 से ₹127 प्रति शेयर
  • सब्सक्रिप्शन: 23 फरवरी से 25 फरवरी
  • लिस्टिंग: 2 मार्च (BSE SME)
  • मिनिमम इन्वेस्टमेंट: 2,000 शेयर

Mobilise App IPO (SME)

मोबिलाइज ऐप लैब का आईपीओ भी 23 फरवरी से खुलेगा.

  • इश्यू साइज: ₹20.10 करोड़
  • प्राइस बैंड: ₹75 से ₹80 प्रति शेयर
  • सब्सक्रिप्शन: 23 फरवरी से 25 फरवरी
  • लिस्टिंग: 2 मार्च (बीएसई एसएमई)
  • मिनिमम इन्वेस्टमेंट: 3,200 शेयर

Accord Transformer & Switchgear IPO (SME)

अकॉर्ड ट्रांसफॉर्मर एंड स्विचगियर का आईपीओ छोटे निवेशकों को ध्यान में रखकर लाया गया है.

  • इश्यू साइज: ₹25.59 करोड़
  • प्राइस बैंड: ₹43 से ₹46 प्रति शेयर
  • सब्सक्रिप्शन: 23 फरवरी से 25 फरवरी
  • लिस्टिंग: 2 मार्च (बीएसई एसएमई)
  • मिनिमम इन्वेस्टमें: 6,000 शेयर

Yaap Digital IPO (SME)

याप डिजिटल का आईपीओ 25 फरवरी से खुलेगा. कंपनी 55.25 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू ला रही है.

  • इश्यू साइज: 55.25 लाख शेयर (फ्रेश इश्यू)
  • प्राइस बैंड: घोषित होना बाकी
  • सब्सक्रिप्शन: 25 फरवरी से 27 फरवरी
  • लिस्टिंग: 5 मार्च (बीएसई एसएमई)

कुल मिलाकर, आने वाला सप्ताह शेयर बाजार में आईपीओ के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है. बड़े मेनबोर्ड इश्यू से लेकर एसएमई कंपनियों तक, निवेशकों के पास कई विकल्प उपलब्ध होंगे.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.