₹95-104 का प्राइस बैंड और GMP में हलचल, टेक्सटाइल कंपनी का IPO खुलते ही चर्चा तेज, क्या देगा कमाई का मौका?
Shree Ram Twistex Limited के आने वाले IPO पर टिकी हुई है. यह कंपनी टेक्सटाइल सेक्टर से जुड़ी है और कॉटन यार्न बनाती है जो रोजमर्रा के कपड़ों और होम टेक्सटाइल में इस्तेमाल होता है. खास बात यह है कि कंपनी सोलर और विंड पावर प्रोजेक्ट लगाने पर भी फोकस कर रही है.
Shree Ram Twistex Limited: भारत में IPO मार्केट एक बार फिर गर्म होता दिख रहा है और निवेशकों की नजर अब Shree Ram Twistex Limited के आने वाले IPO पर टिकी हुई है. यह कंपनी टेक्सटाइल सेक्टर से जुड़ी है और कॉटन यार्न बनाती है जो रोजमर्रा के कपड़ों और होम टेक्सटाइल में इस्तेमाल होता है. खास बात यह है कि कंपनी सोलर और विंड पावर प्रोजेक्ट लगाने पर भी फोकस कर रही है.
इसके अलावा कंपनी अपने कर्ज को कम करने और वर्किंग कैपिटल बढ़ाने की योजना भी बना रही है. निवेशकों के लिए यह IPO एक ऐसा मौका हो सकता है जहां उन्हें मिड कैप कंपनी में निवेश का अवसर मिले लेकिन साथ ही टेक्सटाइल सेक्टर के जोखिम को समझना भी जरूरी है.
IPO की डिटेल्स
Shree Ram Twistex Limited का IPO 23 फरवरी 2026 को खुलेगा और 25 फरवरी 2026 को बंद होगा. कंपनी करीब 1.06 करोड़ नए शेयर जारी कर रही है. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है यानी इसमें कोई भी प्रमोटर अपना शेयर नहीं बेच रहा है. कंपनी के शेयर 2 मार्च 2026 को NSE और BSE पर लिस्ट होंगे.


GMP की स्थिति
ग्रे मार्केट में इस IPO को हल्का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. 20 फरवरी 2026 तक इसका GMP करीब 5 रुपये था जो इश्यू प्राइस के मुकाबले लगभग 4.8 प्रतिशत का प्रीमियम दिखाता है. इससे संकेत मिलता है कि लिस्टिंग पर मामूली फायदा हो सकता है लेकिन यह पक्का नहीं होता.
| तारीख | GMP (₹) | अनुमानित लिस्टिंग प्राइस (₹) | प्रीमियम (%) |
|---|---|---|---|
| 20 फरवरी 2026 | 5 | 109 | 4.81% |
| 19 फरवरी 2026 | 4 | 108 | 3.85% |
| 18 फरवरी 2026 | 3 | 107 | 2.88% |
| 17 फरवरी 2026 | 2 | 106 | 1.92% |
| 16 फरवरी 2026 | 0 | 104 | 0% |
कंपनी का कारोबार
यह कंपनी कॉटन यार्न बनाती है जिसका इस्तेमाल जींस तौलिया शर्ट बेडशीट और स्वेटर जैसे प्रोडक्ट बनाने में होता है. कंपनी अलग अलग तरह के यार्न जैसे कॉम्पैक्ट यार्न और लाइक्रा ब्लेंड यार्न भी बनाती है. इसका बिजनेस B2B मॉडल पर चलता है यानी यह सीधे टेक्सटाइल कंपनियों को सप्लाई करती है. कंपनी का प्लांट गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल में है.
यहां 17 मशीनें और करीब 27744 स्पिंडल्स लगे हैं. कंपनी के पास 5 वेयरहाउस हैं जहां कच्चा माल और तैयार माल रखा जाता है. इससे कंपनी को प्रोडक्शन और सप्लाई में आसानी होती है. कंपनी के प्रमोटर्स में भावेशभाई रमानी जय तिलाला और निधि कोठारी शामिल हैं. ये लोग कंपनी का संचालन करते हैं और टेक्सटाइल इंडस्ट्री का अच्छा अनुभव रखते हैं. IPO के बाद भी इनकी हिस्सेदारी बनी रहेगी.
पैसे का उपयोग
IPO से जुटाए गए पैसे का बड़ा हिस्सा कंपनी सोलर और विंड पावर प्रोजेक्ट लगाने में खर्च करेगी. करीब 7.85 करोड़ रुपये सोलर प्लांट और 39 करोड़ रुपये विंड पावर प्रोजेक्ट में लगाए जाएंगे. इसके अलावा कंपनी करीब 14.89 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने और 44 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के लिए इस्तेमाल करेगी.
कंपनी की कमाई में लगातार सुधार देखा गया है. FY24 में कंपनी की आय 231.59 करोड़ रुपये थी जो FY25 में बढ़कर 255.04 करोड़ रुपये हो गई. वहीं मुनाफा 6.55 करोड़ से बढ़कर 8 करोड़ रुपये हो गया. चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में कंपनी ने 132.08 करोड़ रुपये की आय और 7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर की यह कंपनी लाएगी IPO, फाइल किया DRHP, AI सेक्टर में है अहम भूमिका
अगले हफ्ते IPO की बौछार, ज्वैलरी से लेकर ग्रीन एनर्जी सेक्टर तक की 8 कंपनियों के खुलेंगे इश्यू, जानें पूरी डिटेल्स
₹2035 करोड़ जुटाने की तैयारी में Milky Mist, अक्टूबर तक आ सकता है IPO; प्रीमियम डेयरी सेगमेंट पर नजर
