बाजार में दिवाली! भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद निफ्टी में बंपर रैली, अडानी समूह के स्टॉक्स में तूफानी तेजी

शुरुआती कारोबार में तेजी सभी सेक्टरों में फैलती दिखी. निफ्टी के सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा. इसके अलावा ऑटो, इंफ्रास्ट्रक्चर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी और मेटल शेयरों में भी मज़बूत खरीदारी देखने को मिली.

ट्रेड डील के बाद बाजार कैसा खुला? Image Credit: Canva, tv9

Stock Market Opening Bell: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाज़ारों ने शानदार गैप-अप शुरुआत की. सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 2,413 अंक यानी करीब 2.95 फीसदी की तेजी के साथ 84,079 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 734 अंक या 2.93 फीसदी उछलकर 25,823 के ऊपर पहुंच गया. ओपनिंग बेल पर मार्केट ब्रेड्थ बेहद मजबूत रही, जहां गिरावट के मुकाबले बढ़त वाले शेयरों की संख्या कहीं अधिक थी.

सेक्टोरल रैली चौतरफा, रियल्टी, ऑटो और बैंकिंग शेयर चमके

शुरुआती कारोबार में तेजी सभी सेक्टरों में फैलती दिखी. निफ्टी के सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा. इसके अलावा ऑटो, इंफ्रास्ट्रक्चर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी और मेटल शेयरों में भी मज़बूत खरीदारी देखने को मिली. बैंकिंग शेयरों में भी जोश बना रहा, जहां निफ्टी प्राइवेट बैंक करीब 3 फीसदी और निफ्टी बैंक 2.5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा, जिससे बाज़ार में रिस्क-ऑन मूड साफ झलका.

निफ्टी गेनर्स में फाइनेंशियल्स और अडानी समूह के शेयरों का दबदबा

निफ्टी पर बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में फाइनेंशियल और अडानी समूह के स्टॉक्स छाए रहे. अडानी एंटरप्राइजेज करीब 9 फीसदी और अडानी पोर्ट्स 7 फीसदी से ज्यादा की तेज़ी के साथ टॉप गेनर्स में शामिल रहे. बजाज फाइनेंस, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और श्रीराम फाइनेंस में भी ज़ोरदार उछाल देखा गया. वहीं आईटी और फार्मा सेक्टर से इंफोसिस और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने भी तेजी में योगदान दिया.

निफ्टी के टॉप गेनर

सोर्स-NSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

गिफ्ट निफ्टी में रैली ( 9:05 AM तक )

2 फरवरी को कैसा रहा था बाजार?

बीते कारोबारी सत्र यानी 2 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 943 अंकों की उछाल के साथ 81,666 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 262 अंकों की मजबूती रही और यह 25,088 के स्तर पर क्लोज हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 6 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल साफ नजर आया.

इसे भी पढे़ं- STT का झटका: 1 अप्रैल से फ्यूचर्स ट्रेडिंग हो जाएगा महंगा, जेब पर सीधा असर, हर ट्रेड पर कितना देना होगा टैक्स

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.