बड़ी खरीदारी! ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने इस स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी, खरीदे लाखों शेयर, रखें नजर
ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने 19 मार्च को ओपन मार्केट के जरिए 1,60,949 शेयर यानी 0.16 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी. इस खरीद के बाद फंड हाउस की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 5.08 प्रतिशत हो गई है. हालांकि, किस भाव पर खरीदारी की गई, इसकी जानकारी नहीं दी गई है.
हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी Rainbow Childrens Medicare में बड़ा संस्थागत निवेश देखने को मिला है. ICICI Prudential Mutual Fund ने इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5 प्रतिशत से ऊपर कर ली है, जिससे निवेशकों के बीच इस स्टॉक को लेकर भरोसा बढ़ता दिख रहा है. इसके साथ ही दिसंबर 2025 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 49.8 प्रतिशत है. वहीं FII के पास 19.2 प्रतिशत और DII के पास 19.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
कितनी बढ़ाई हिस्सेदारी?
कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने 19 मार्च को ओपन मार्केट के जरिए 1,60,949 शेयर यानी 0.16 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी. इस खरीद के बाद फंड हाउस की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 5.08 प्रतिशत हो गई है. हालांकि, किस भाव पर खरीदारी की गई, इसकी जानकारी नहीं दी गई है.
स्टॉक में क्यों है उतार-चढ़ाव
हाल के समय में यह स्टॉक काफी दबाव में रहा है. जुलाई 2025 में करीब 1,645 रुपये के स्तर से यह शेयर करीब 33 प्रतिशत गिर चुका है. हाल में ही कंपनी के शेयरों ने अपनी 52-वीक लो बनाया. पिछले 9 महीनों में से 7 महीनों में स्टॉक ने नेगेटिव क्लोजिंग दी है, जिससे इसमें लगातार कमजोरी का ट्रेंड बना हुआ है.
लंबे समय का प्रदर्शन अभी भी मजबूत
हालांकि शॉर्ट टर्म में गिरावट दिखी है, लेकिन 3 साल के हिसाब से स्टॉक ने करीब 51.50 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. लिस्टिंग के बाद से नवंबर 2024 तक इसमें तेज रैली देखने को मिली थी, जहां यह करीब 1,709 रुपये के हाई तक पहुंचा था.
फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
कंपनी के नतीजे भी स्थिर ग्रोथ दिखा रहे हैं. Q3 में कंपनी का मुनाफा 74 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 69 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वहीं रेवेन्यू बढ़कर 445 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 398 करोड़ रुपये था.
इसे भी पढ़ें- इस मेटल स्टॉक का बड़ा तोहफा: डिविडेंड के जरिए बांटेगी ₹4300 करोड़, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
