US-India Trade Deal से दौड़ पड़े अडानी ग्रुप के शेयर, एक दिन में 11% तक उछला मार्केट कैप; इनमें दिखी तेजी

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के तहत टैरिफ में कटौती की घोषणा के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. निवेशकों की मजबूत खरीदारी से ग्रुप की कई कंपनियों का मार्केट कैप एक ही दिन में 11 फीसदी तक बढ़ गया, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर में पॉजिटिव संकेत मिले.

दौड़ पड़े अडानी ग्रुप के स्टॉक्स Image Credit: @Money9live

Adani Group Share and US India Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद मंगलवार, 3 फरवरी को अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुए व्यापार समझौते के तहत भारतीय सामानों पर टैरिफ में राहत की घोषणा होते ही बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट बन गया, जिसका फायदा बाकी कंपनियों के साथ-साथ अडानी ग्रुप की कंपनियों को मिला. ग्रुप की अधिकतर कंपनियों का मार्केट कैप एक दिन में 11 फीसदी तक उछला है.

टैरिफ कट से अडानी ग्रुप को बड़ा फायदा

ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने अडानी ग्रुप को उन प्रमुख कंपनियों में शामिल किया है, जिन्हें अमेरिका की ओर से भारतीय प्रोडक्ट्स पर टैरिफ घटाने का सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है. इसी उम्मीद के चलते निवेशकों ने अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार खरीदारी की. कारोबारी सत्र के अंत तक अडानी ग्रुप के शेयर औसतन 11 फीसदी तक चढ़ गए, जिससे ग्रुप की कुल मार्केट वैल्यू में भारी इजाफा हुआ.

निफ्टी 50 में सबसे आगे रहा Adani Enterprises

अडानी एंटरप्राइजेज इस रैली का सबसे बड़ा स्टार रहा. यह शेयर निफ्टी 50 इंडेक्स में टॉप परफॉर्मर बनकर उभरा. 3 फरवरी को इसका शेयर 2,206.20 रुपये पर बंद हुआ, जबकि एक दिन पहले यह 1,995.40 रुपये पर था. कंपनी का मार्केट कैप करीब 25,400 करोड़ रुपये बढ़कर 2.65 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया, जो करीब 11 फीसदी की छलांग है.

Adani Ports ने जोड़े 27 हजार करोड़ रुपये

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने भी शानदार प्रदर्शन किया. मजबूत Q3 FY26 नतीजों और ट्रेड डील से जुड़े पॉजिटिव आउटलुक के चलते इस शेयर में करीब 9 फीसदी की तेजी आई. कंपनी का मार्केट कैप एक ही दिन में 27,800 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया और यह 3.31 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया.

ग्रीन, पावर और एनर्जी बिजनेस में भी मजबूती

अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पावर और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में भी तेज उछाल दर्ज किया गया. इन तीनों कंपनियों ने मिलकर ग्रुप की मार्केट वैल्यू में 44,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़े. Adani Green Energy का शेयर करीब 10 फीसदी चढ़ा और मार्केट कैप में लगभग 14,700 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इससे इतर, Adani Power में करीब 7 फीसदी की तेजी आई, जिससे कंपनी का मार्केट कैप लगभग 19,400 करोड़ रुपये बढ़ा. Adani Energy Solutions के शेयर भी 10 फीसदी तक मजबूत हुए और करीब 10,300 करोड़ रुपये की वैल्यू जुड़ी.

सीमेंट और मीडिया कंपनियों में भी पॉजिटिव मूवमेंट

अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनियां अंबुजा सीमेंट्स, ACC, ओरिएंट सीमेंट, सांघी इंडस्ट्रीज और सीमेंट इंडिया में भी हल्की से मजबूत तेजी देखने को मिली. इसके अलावा NDTV और PSP प्रोजेक्ट्स जैसे स्टॉक्स में भी 3 से 4 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई. पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं-

ग्रुप कंपनी3 फरवरी क्लोज़िंग प्राइस (₹)3 फरवरी मार्केट कैप (₹ करोड़)मार्केट कैप में बढ़ोतरी (₹ करोड़)% बढ़त2 फरवरी क्लोज़िंग प्राइस (₹)2 फरवरी मार्केट कैप (₹ करोड़)
Adani Enterprises (AEL)2,206.202,65,858.9625,402.5311%1,995.402,40,456.42
Adani Green Energy (AGEL)932.001,55,989.6714,737.0110%843.951,41,252.66
Adani Ports & SEZ (APSEZ)1,532.003,31,026.8527,852.069%1,403.103,03,174.79
Adani Power (APL)144.502,83,707.8119,437.427%134.602,64,270.39
Adani Energy Solutions (AESL)971.151,16,556.1910,387.6210%884.601,06,168.57
Adani Total Gas (ATGL)542.5059,664.702,579.055%519.0557,085.64
Ambuja Cements528.001,30,000.204,308.723%510.501,25,691.48
ACC1,667.0031,303.57582.132%1,636.0030,721.44
Orient Cement161.253,311.6088.313%156.953,223.29
Sanghi Industries64.501,666.85108.287%60.311,558.57
NDTV83.80939.8333.984%80.77905.85
PSP Projects755.452,988.99124.434%724.002,864.56
Cement India675.3511,596.52773.567%630.3010,822.96

कुल मिलाकर क्या संकेत मिलते हैं?

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़े टैरिफ कट ने न सिर्फ एक्सपोर्ट-फोकस्ड सेक्टर्स में भरोसा बढ़ाया है, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में एक्टिव अडानी ग्रुप के लिए भी नए अवसर खोले हैं. बाजार की नजर अब इस बात पर रहेगी कि आने वाले समय में यह ट्रेड डील ग्रुप की कमाई और विस्तार योजनाओं को कितना सपोर्ट देती है.

ये भी पढ़ें- Nifty Outlook Feb 4: डेली चार्ट पर बनी लंबी रेड कैंडल कर रही क्या इशारा, क्या भरेगा 533 अंकों का गैप अप?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.