Nifty Outlook Feb 4: डेली चार्ट पर बनी लंबी रेड कैंडल कर रही क्या इशारा, क्या भरेगा 533 अंकों का गैप?

इंडिया-यूएस ट्रेड डील की खबर के बाद निफ्टी में मजबूत तेजी देखने को मिली. टेक्निकल एनालिस्ट के मुताबिक, अहम सपोर्ट लेवल्स के ऊपर बने रहने पर निफ्टी 26,000-26,350 की ओर बढ़ सकता है. हालांकि, आरबीआई नीति और वैश्विक संकेतों के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.

निफ्टी आउटलुक Image Credit: money9

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की खबर के बाद शेयर बाजार में आई जोरदार तेजी ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है. मंगलवार को निफ्टी में भारी उछाल देखने को मिला. हालांकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली भी रही. 4 फरवरी के निफ्टी आउटलुक को लेकर टेक्निकल एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर निफ्टी अहम सपोर्ट लेवल्स के ऊपर बना रहता है, तो आने वाले सत्रों में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है.

Bajaj Broking की राय

Bajaj Broking के मुताबिक, निफ्टी ने एक बेयर कैंडल बनाई है क्योंकि क्लोजिंग ओपन से नीचे रही लेकिन इसके नीचे 25108-25641 के बीच एक मजबूत बुलिश गैप बना हुआ है. बजाज ब्रोकिंग रिसर्च के अनुसार, यह संकेत देता है कि मजबूत ओपनिंग के बाद ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली. ब्रोकरेज ने कहा कि निफ्टी के लिए 25450 का स्तर तत्काल सपोर्ट है जो पिछले हफ्ते के हाई और 20-डे EMA का कन्फ्युएंस है.

बजाज ब्रोकिंग ने कहा, “जब तक निफ्टी इस सपोर्ट के ऊपर टिका रहता है, तब तक बाजार का रुख पॉजिटिव बना रहेगा और आने वाले सत्रों में 26,000 और 26,350 के स्तर की ओर तेजी संभव है. हालांकि, अनिश्चित वैश्विक संकेतों और आगामी आरबीआई नीति बैठक के चलते वोलैटिलिटी ऊंची रह सकती है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि शॉर्ट-टर्म में 25,100-24,800 का जोन अहम सपोर्ट रहेगा, जो 52-वीक EMA और मंगलवार के बुलिश गैप का कन्फ्युएंस है.

HDFC Securities ने क्या कहा

HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि मंगलवार को निफ्टी ने इंडिया-यूएस ट्रेड डील की खबर पर जोरदार गैप-अप ओपनिंग की और दिन के अंत में 639 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ. उन्होंने कहा, “करीब 1,220 अंकों के बड़े गैप-अप के बाद बाजार ऊपरी स्तरों से फिसला, लेकिन बाद में सीमित दायरे में पॉजिटिव रुख के साथ कारोबार करता रहा. डेली चार्ट पर एक लंबी रेड कैंडल बनी है, लेकिन 25108-25641 के बीच 533 अंकों का अनफिल्ड गैप बना हुआ है.”

नागरज शेट्टी के अनुसार, यह हाल के हफ्तों की तेज गिरावट के बाद बुल्स के लिए बड़ा ब्रेकआउट है. उन्होंने कहा, “गैप थ्योरी के मुताबिक, अगर यह गैप अगले 3-4 सत्रों तक नहीं भरता है तो इसे बुलिश ब्रेकअवे गैप माना जाएगा जो आमतौर पर मजबूत अपट्रेंड के बीच बनता है. उन्होंने आगे कहा कि जब तक निफ्टी 25,600 के ऊपर बना रहता है, तब तक इसके 26,000 और इसके बाद 26,300 के स्तर की ओर बढ़ने की संभावना ज्यादा है. फिलहाल 25,600 तत्काल सपोर्ट है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.