Closing Bell: 2072 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी बम-बम; Adani Port 9% और Baj Finance 6.6% चढ़ा

3 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 2,072 अंक उछलकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी दमदार बढ़त दर्ज की गई. अडानी पोर्ट्स करीब 9% और बजाज फाइनेंस 6.6% चढ़कर टॉप गेनर्स में शामिल रहे. माना जा रहा है कि इंडिया-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा से बाजार में तेजी का माहौल दिखा.

शेयर मार्केट Image Credit: TV9 Bharatvarsh

अमेरिका-इंडिया ट्रेड डील की घोषणा के बाद शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कारोबारी सत्र के अंत में बीएसई सेंसेक्स 2,072.67 अंकों (2.54%) की छलांग के साथ 83,739.13 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 भी मजबूत बढ़त के साथ 639.15 अंक यानी 2.55% चढ़कर 25,727.55 पर बंद हुआ. इसके अलावा सभी अन्य सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए.

सेंसेक्स में कौन कितना चढ़ा

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 85,871.73 का ऊपरी स्तर छुआ जबकि 83,501.22 इसका निचला स्तर रहा. इसका पिछला बंद स्तर 81,666.46 था जिससे साफ है कि बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल बना रहा. अडानी पोर्ट के शेयर सबसे अधिक 9.12% चढ़कर बंद हुए.

शेयरभाव (₹)बदलाव (%)
ADANIPORTS1530.90+9.12%
BAJFINANCE964.75+6.68%
INDIGO4945.55+5.51%
POWERGRID283.25+4.85%
SUNPHARMA1704.30+4.63%
BAJAJFINSV2014.50+4.37%
SBIN1064.25+3.48%
RELIANCE1437.85+3.43%
LT4037.65+2.95%
AXISBANK1356.00+2.89%
TITAN4066.25+2.80%
ICICIBANK1389.30+2.74%
MARUTI14779.60+2.73%
TRENT3818.20+2.66%
ETERNAL279.65+2.55%
TATASTEEL192.95+2.31%
HDFCBANK948.40+2.28%
NTPC357.95+2.15%
M&M3530.00+1.93%
KOTAKBANK416.00+1.91%
TCS3223.70+1.72%
BHARTIARTL1997.25+1.61%
INFY1655.10+1.60%
ASIANPAINT2430.00+1.20%
HCLTECH1690.25+0.84%
HINDUNILVR2371.60+0.67%
ITC316.70+0.60%
ULTRACEMCO12581.05+0.39%
BEL439.00-0.02%
TECHM1714.00-0.57%

निफ्टी का प्रदर्शन

निफ्टी ने सत्र की शुरुआत 26,308.05 पर की थी और कारोबार के दौरान 26,341.20 का उच्च स्तर बनाया. वहीं 25,641.30 का निचला स्तर भी छुआ.

शेयरभाव (₹)बदलाव
ADANIENT2,206.50+10.58%
ADANIPORTS1,532.00+9.19%
JIOFIN264.00+8.15%
BAJFINANCE964.00+6.67%
INDIGO4,948.00+5.57%

क्या बोले एक्सपर्ट

Geojit Investments Limited के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील और रुपये की मजबूती से भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई है. उनके मुताबिक, अमेरिकी टैरिफ 50% से घटकर 18% होने से भारत की प्रतिस्पर्धी स्थिति मजबूत हुई है और टेक्सटाइल, एक्वाकल्चर, जेम्स व फार्मा जैसे एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड सेक्टर्स को फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर बाजार का सेंटिमेंट अब साफ तौर पर पॉजिटिव है. आगे बाजार का फोकस Q3 नतीजों पर रहेगा, जहां टैरिफ रिस्क घटने से भविष्य में अर्निंग अपग्रेड की संभावना है.”

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.