Adani Ports के Q3 नतीजे शानदार, मुनाफा 21 प्रतिशत उछला, FY26 गाइडेंस बढ़ी; शेयरों में शानदार रैली
दमदार तिमाही नतीजों के बाद Adani Ports के शेयरों में आज जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. स्टॉक करीब 8.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,524 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. कंपनी की टोटल इनकम भी बढ़कर 9,939 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 8,187 करोड़ रुपये थी. वहीं खर्च बढ़कर 6,283 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 5,191 करोड़ रुपये था.
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड यानी Adani Ports (APSEZ) ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मुनाफा सालाना आधार पर 21.2 प्रतिशत बढ़कर 3,054 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,520 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. इसका असर 3 फरवरी के कारोबार में देखने को मिला. इस दौरान शेयर 8 फीसदी तक चढ़ गए.
रेवेन्यू में भी 22 प्रतिशत की बढ़त
कंपनी का रेवेन्यू भी इस तिमाही में मजबूत रहा. दिसंबर तिमाही में कंपनी की टॉप लाइन 9,705 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले के 7,964 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत ज्यादा है. टोटल इनकम भी बढ़कर 9,939 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 8,187 करोड़ रुपये थी. वहीं खर्च बढ़कर 6,283 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 5,191 करोड़ रुपये था.
EBITDA में 20 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल
कंपनी का EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 20.5 प्रतिशत बढ़कर 5,785 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 4,800 करोड़ रुपये था. हालांकि EBITDA मार्जिन हल्का घटकर 59.6 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 60.3 प्रतिशत था.
FY26 गाइडेंस बढ़ी
Adani Ports के होल टाइम डायरेक्टर और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि कंपनी के चारों बिजनेस सेगमेंट में लगातार मजबूती और NQXT के कंसोलिडेशन की वजह से FY26 के लिए EBITDA गाइडेंस का ऊपरी स्तर 800 करोड़ रुपये बढ़ाया गया है. उन्होंने बताया कि कंपनी का लक्ष्य FY29 तक रेवेन्यू को 65,500 करोड़ रुपये और EBITDA को 36,500 करोड़ रुपये तक ले जाने का है. इसके लिए कंपनी कैपेसिटी बढ़ाने, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और कस्टमर एक्सपीरियंस पर लगातार फोकस कर रही है.
ऑस्ट्रेलिया में बड़ा अधिग्रहण
कंपनी ने जानकारी दी है कि उसने NQXT ऑस्ट्रेलिया का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. इसके साथ ही Adani Ports का लक्ष्य साल 2030 तक 1 अरब टन कार्गो वॉल्यूम हासिल करने का है.
CFO की नई नियुक्ति
कंपनी ने एक्सचेंज को यह भी बताया कि श्रीधर कृष्णा मेनन को नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर यानी CFO नियुक्त किया गया है.
शेयर में जोरदार उछाल
- दमदार तिमाही नतीजों के बाद Adani Ports के शेयरों में आज, 3 फरवरी को जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. स्टॉक करीब 8.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,524 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया.
- पिछले एक हफ्ते में शेयर 16.48 प्रतिशत चढ़ा.
- पिछले तिमाही में स्टॉक में 4.99 प्रतिशत की तेजी रही.
- बीते एक साल में शेयर करीब 40.58 प्रतिशत उछल चुका है.
- कंपनी का मार्केट कैप करीब 3,29,205 करोड़ रुपये है. वहीं शेयर का PE रेशियो 27.53 के आसपास बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें- India-US ट्रेड डील के बाद इन शेयरों ने मचाया तहलका! 20% तक का लगा अपर सर्किट, झूम उठे निवेशक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




