India-US ट्रेड डील के बाद इन शेयरों ने मचाया तहलका! 20% तक का लगा अपर सर्किट, झूम उठे निवेशक
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद एक्सपोर्ट बेस्ड कंपनियों के लिए माहौल काफी पॉजिटिव हो गया है. इसका असर निफ्टी के सभी इंडेक्स में देखने को मिला है. हालांकि, कुछ समय पहले जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय निर्यात पर टैरिफ बढ़ाया था, तब इन शेयरों में भारी गिरावट आई थी. लेकिन अब टैरिफ में कटौती के बाद निवेशकों का भरोसा लौटा है और इन स्टॉक्स में तेज खरीदारी देखने को मिल रही है.
मंगलवार 3 फरवरी को शेयर बाजार में जबरदस्त रैली देखने को मिली. वजह रही भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से इंतजार किया जा रहा ट्रेड डील. इस दौरान एक्सपोर्ट पर निर्भर टेक्सटाइल और श्रिम्प फीड कंपनियों के शेयरों में 20 प्रतिशत तक की उछाल दर्ज की गई. इस डील के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगने वाला टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. इससे उन कंपनियों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है जिनकी बड़ी कमाई अमेरिकी बाजार से आती है. आइए जानते हैं किन कौन से शेयरों में सबसे ज्यादा ट्रेड डील का फायदा होता दिख रहा है.
टैरिफ बढ़ने के बाद गिरे थे शेयर, अब दिखी जोरदार वापसी
कुछ समय पहले जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय निर्यात पर टैरिफ बढ़ाया था, तब इन शेयरों में भारी गिरावट आई थी. लेकिन अब टैरिफ में कटौती के बाद निवेशकों का भरोसा लौटा है और इन स्टॉक्स में तेज खरीदारी देखने को मिल रही है.
India-US ट्रेड डील पर ट्रंप का बयान
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत के बाद अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर सहमति बनी है. इसके तहत अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार, वैश्विक सुरक्षा और रूस यूक्रेन युद्ध जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई.
टेक्सटाइल शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी
- Gokaldas Exports के शेयर 20 प्रतिशत चढ़कर अपर सर्किट पर 694.5 रुपये पर पहुंच गए
- KPR Mill के शेयर भी 20 प्रतिशत की तेजी के साथ 1030.80 रुपये पर लॉक हो गए.
- Indo Count के शेयरों में भी 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली और यह 286 रुपये के स्तर पर पहुंच गए.
- Arvind के शेयर करीब 19 प्रतिशत तेजी के साथ 389 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.
श्रिम्प और सीफूड शेयरों में भी उछाल
- सीफूड और श्रिम्प सेक्टर के शेयरों ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया.
- Avanti Feeds और Apex Frozen के शेयर 20 प्रतिशत तक चढ़े. इस तेजी के बाद शेयर 960 रुपये तक चले गए.
- Coastal Corporation के शेयर 5 प्रतिशत अपर सर्किट के बाद 48.14 रुपये के भाव पर पहुंच गए.
इसे भी पढे़ं- STT का झटका: 1 अप्रैल से फ्यूचर्स ट्रेडिंग हो जाएगा महंगा, जेब पर सीधा असर, हर ट्रेड पर कितना देना होगा टैक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सोना-चांदी नहीं, अब ‘कॉपर’ की बारी, AI-EV बूम में चमक रहे ये अंडर-द-रडार कॉपर स्टॉक्स
कपड़े बनाने वाली इन कंपनियों पर रखें नजर: India–US ट्रेड डील के बाद रॉकेट बने शेयर, 20% तक तेजी
बाजार में दिवाली! भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद निफ्टी में बंपर रैली, अडानी समूह के स्टॉक्स में तूफानी तेजी
क्या इस गिरते शेयर में लगेगा ब्रेक? कंपनी को मिले लाखों के डिफेंस ऑर्डर, भाव 100 रुपये से कम
