शेयर बाजार पर मंदड़िये हुए हावी, सेंसेक्स 930 अंक टूटा; Nifty 25000 के नीचे, सभी सेक्‍टर लाल निशान में हुए बंद

22 अक्टूबर, मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 930 अंक के गिरावट के साथ 80,220.72 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 309 अंक गिरकर 24,472.10 पहुंच गया.बाजार में महज 553 शेयरों में तेजी आई जबकि 3,264 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 72 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. […]

बाजार धड़ाम Image Credit: GettyImages

22 अक्टूबर, मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 930 अंक के गिरावट के साथ 80,220.72 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 309 अंक गिरकर 24,472.10 पहुंच गया.बाजार में महज 553 शेयरों में तेजी आई जबकि 3,264 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 72 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सभी सेक्‍टर लाल निशान में बंद हुए.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

अदानी एंटरप्राइजेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोल इंडिया और टाटा स्टील निफ्टी के प्रमुख लूजर्स में शामिल रहे जबकि आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया और इंफोसिस ने कुछ हद तक मजबूती दिखाई.

सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में

सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए, जिसमें ऑटो, कैपिटल गुड्स, मेटल, पावर, रियल्टी, टेलीकॉम, मीडिया और पीएसयू बैंक 2-3 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ बंद हुए. बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2.5 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.8 प्रतिशत की गिरावट रही. भारतीय रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 84.07 पर स्थिर रहा जबकि सोमवार को यह 84.06 पर बंद हुआ था.

गिरावट का कारण

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, इस गिरावट के प्रमुख कारणों में बढ़ता जियो-पॉलिटिकल टेंशन, 2024 के अमेरिकी चुनावों से जुड़ी अनिश्चितता और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की लगातार बिकवाली शामिल है.
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने बाजार के हाल पर कहा ने कहा, “घरेलू बाजार में आज भी मंदी का प्रभाव जारी रहा, जिसमें स्मॉल और मिडकैप शेयरों को सबसे बड़ी मार झेलनी पड़ी. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में हालिया तेज बढ़त ने इस बात के संकेत दिए हैं कि यूएस फेड आक्रामक दरों में कटौती की उम्मीदों को कम कर रहा है. इससे उभरते बाजारों (EMs) में फंड फ्लो भी प्रभावित हो रहे हैं. शॉर्ट टर्म में यह मंदी की माहौल जारी रह सकता है, क्योंकि कमाई की वृद्धि दर सुस्त दिखाई दे रही है.”
विनोद नायर ने आगे कहा कि हालांकि, आरबीआई के नवीनतम बुलेटिन ने भारत के FY25 के लिए 7.2% की जीडीपी वृद्धि पूर्वानुमान को बनाए रखा है, जो इस बात का संकेत देता है कि दूसरी तिमाही की मंदी अस्थायी है और त्योहारी सीजन में खपत बढ़ने से कमाई में सुधार हो सकता है.

ये भी पढ़ें: औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, एक दिन में 9 लाख करोड़ रुपए हुए स्‍वाहा, ये रही तबाही की वजह

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च हेड दीपक जसानी ने कहा बाजार में आज गिरावट के साथ भारी वॉल्यूम देखा गया, क्योंकि कमजोर Q2 नतीजों से निराश निवेशकों ने मुनाफे की सुरक्षा के लिए बिना कीमतों की परवाह किए शेयरों को बेचा. मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.5% से 3.8% तक की भारी गिरावट देखी गई.” जसानी ने आगे कहा, “वैश्विक संकेत भी नकारात्मक रहे, क्योंकि निवेशक तीसरी तिमाही के कॉर्पोरेट नतीजों और वैश्विक आर्थिक विकास और ब्याज दरों की अनिश्चितता का मूल्यांकन कर रहे थे. निफ्टी ने 22 अक्टूबर को एक बड़ा नकारात्मक कैंडल बनाया, और व्यापक बाजार भी बहुत कमजोर रहे.” जसानी ने यह भी बताया कि निफ्टी का अगला सपोर्ट 24,197-24,367 के बैंड में है, जबकि बाजार में बाउंस होने की संभावना है, जो 24,756-24,832 तक जा सकता है.

प्रमुख सूचकांकों के हाल

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरदिन का उच्‍च स्‍तरन्‍यूनतम स्‍तरबदलाव फीसदी में
BSE Sensex80,220.7281,504.2480,149.53-1.15%
Nifty Midcap 15020,879.4521,468.9020,850.45-2.57%
Nifty 5024,472.1024,882.0024,445.80-1.25%
Nifty 50 Value 2013,824.3014,051.8513,808.00-1.10%
BSE SmallCap53,467.7055,646.7353,464.10-3.92%
BSE MidCap45,957.7847,240.7945,916.30-2.56%
BSE-50035,961.3336,722.3635,926.89-1.91%
BSE-20011,230.6011,453.3311,219.93-1.67%
BSE-10025,805.8526,286.0625,780.77-1.49%
Nifty Midcap 5015,739.5016,191.2515,709.35-2.45%
NIfty smallcap 508,711.509,008.308,670.55-3.42%
Nifty Smallcap 25017,318.6517,936.2517,242.90-3.44%
Nifty 20013,762.9514,027.6513,736.30-1.62%
NIFTY Smallcap 10018,061.0018,782.4018,025.45-3.92%
Nifty Midcap 5015,739.5016,191.2515,709.35-2.45%
NIFTY Midcap 10056,174.0557,804.9056,086.75-2.61%
Nifty 50022,814.4523,306.2022,789.70-1.93%
Nifty 50 USD10,213.2310,213.2310,213.23-0.29%
Nifty 10025,348.0525,828.1525,322.60-1.52%
India VIX14.342514.5159.470.0421
Nifty Next 5071,158.6573,351.9071,049.85-2.90%

सभी सेक्‍टर लाल निशान में हुए बंद

सेक्‍टोरल इंडेक्‍सकिस स्‍तर पर हुए बंदबदलाव अंकों मेंकितना टूटे (फीसदी में)
BSE Metals31,687.13-977.82-2.99%
Nifty Energy40,009.35-975.35-2.38%
Nifty FMCG60,000.95-279.3-0.46%
Nifty IT41,238.80-323.9-0.78%
Nifty Metal9,318.80-288-3.00%
Nifty Pharma22,828.20-294.5-1.27%
BSE Auto55,947.48-1,313.42-2.29%
BSE Capital Goods68,715.52-2,091.04-2.95%
BSE Consumer Durables62,886.00-1,552.80-2.41%
Nifty Auto24,627.25-624.6-2.47%
BSE Oil & Gas28,471.23-717.19-2.46%
BSE Power7,983.04-216.35-2.64%
BSE Realty7,798.88-265.41-3.29%