Gold Rate Today: तनाव के बीच इंटरनेशनल लेवल पर 50 डॉलर प्रति औंस लुढ़का सोना, भारतीय बाजार में दिखा मिला-जुला असर
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते इंटरनेशनल लेवल पर सोना औंधे मुंह लुढ़क गया है. इसमें 50 डाॅलर प्रति औंस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, हालांकि भारतीय बाजार में इसका खास असर नहीं दिखा. MCX पर सोना मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया, लेकिन रिटेल में इसकी कीमत में थोड़ी गिरावट देखने को मिला है.
Gold Rate Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इजरायल-ईरान तनाव के खात्मे के लिए सीजफायर के ऐलान से बाजार में अनिश्चितता का महौल है. इस अस्थिर भू-राजनीतिक माहौल के चलते सोने को तगड़ा झटका लगा है. 24 जून के बाद आज भी इंटरनेशनल लेवल पर सोने में तगड़ी गिरावट देखने को मिली. गोल्ड 1.47% यानी लगभग 50 डॉलर प्रति औंस लुढ़ककर 3,330 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया. हालांकि भारतीय बाजार में इसका मिला-जुला असर देखने को मिला.
MCX पर सोना 25 जून को 346 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 97,369 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया, वहीं चांदी भी 379 रुपये की तेजी के साथ 105,296 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. हालांकि रिटेल लेवल पर सोने के भाव में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. तनिष्क की वेबसाइट के मुताबिक आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 96650 रुपये प्रति 10 ग्रााम दर्ज की गई, जो 24 जून को 101130 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं 22 कैरेट गोल्ड के भाव आज 91350 रुपये दर्ज की गई थी. जबकि 24 जून को इसके रेट 92700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए थे. यानी कल के मुकाबले आज में इसमें थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: 50 रुपये से सस्ते इस मल्टीबैगर स्टॉक का धमाल, अलॉट किए 527500 इक्विटी शेयर, 5 साल में दिया 33100% का धांसू रिटर्न
क्यों आई सोने में गिरावट?
ट्रंप के युद्धविराम की घोषणा के बाद मंगलवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई थी, इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड 0.47% तक लुढ़ककर 3,352.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था. वहीं MCX पर भी सोना शुरुआती कारोबार में 1226 रुपये लुढ़ककर 98,162 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. जानकारों के मुताबिक सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद तेहरान में हुए विस्फोट ने बाजार के सेंटीमेंट को प्रभावित किया. जिसका असर सोने पर भी देखने को मिला. सीजफायर से निवेशक बाजार में निवेश का मन बनाने लगे, जबकि सोने की मांग कम हो गई, जिसकी वजह से ये औंधे मुंह लुढ़क गया. सोने में गिरावट का ये सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा.
Latest Stories
कच्चे तेल की कीमतों में फिर लगी आग, $111 प्रति बैरल के पार पहुंचा दाम; दुनियाभर के बाजारों पर दिखेगा असर
US Fed ने ब्याज दरों में नहीं की कटौती, 2026 के लिए GDP अनुमान को बढ़ाकर 2.4 फीसदी किया
IndiGo 19 मार्च को पश्चिम एशिया और भारत के बीच ऑपरेट करेगी 26 फ्लाइट्स, इन शहरों से यात्रा कर सकेंगे यात्री
