कच्चे तेल की कीमतों में फिर लगी आग, $111 प्रति बैरल के पार पहुंचा दाम; दुनियाभर के बाजारों पर दिखेगा असर

दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है, जहां ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. इस तेजी ने वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ा दी है. तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने और शेयर बाजारों पर दबाव पड़ने की आशंका भी गहराती जा रही है.

Crude Oil Price Today Image Credit: @AI/Money9live/chatGpt

Crude Oil Price Today: दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है. ब्रेंट क्रूड का दाम 111 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जो हाल के समय का एक महत्वपूर्ण स्तर है. पिछले कई दिनों से यह लगभग 100–102 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में कारोबार कर रहा था, लेकिन बीते 24 घंटों में कीमतों में फिर से तेज तेजी दर्ज की गई है. अमेरिकी बेंचमार्क WTI भी 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार करने के करीब पहुंच गया है.

तेल की कीमतों में यह उछाल केवल ऊर्जा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर वैश्विक शेयर बाजारों, महंगाई और आम लोगों की जेब पर भी साफ दिखाई दे रहा है. इस तेजी के बाद एशिया से लेकर अमेरिका तक के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई है.

तेल की कीमतों में ताजा उछाल

हालिया आंकड़ों के अनुसार कच्चे तेल और ब्रेंट दोनों में मजबूती देखने को मिली है. क्रूड ऑयल की कीमत करीब 99.67 डॉलर पर पहुंच गई है, जिसमें 3.35 डॉलर (लगभग 3.48%) की बढ़त दर्ज हुई है. वहीं ब्रेंट क्रूड 111.863 डॉलर तक पहुंच गया है और इसमें 4.483 डॉलर (करीब 4.17%) की तेजी आई है. पिछले एक महीने में ब्रेंट में लगभग 55.95% और सालभर में 55.43% तक की बढ़त दिख रही है, जो बताती है कि तेल बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है.

Source – Trading Economics

क्यों बढ़ रही हैं तेल की कीमतें?

तेल की कीमतों में उछाल के पीछे कई कारण हैं:

  • वैश्विक स्तर पर सप्लाई में कमी
  • पश्चिम एशिया में तनाव और भू-राजनीतिक संकट
  • Strait of Hormuz का बंद होना
  • बड़े तेल उत्पादक देशों द्वारा उत्पादन में कटौती
  • मांग में लगातार बढ़ोतरी

इन सभी कारणों से बाजार में असंतुलन पैदा हुआ है, जिससे कीमतें तेजी से ऊपर जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: 19 मार्च को इन हॉट स्टॉक्स पर रखें नजर, दिखेगी हलचल; लिस्ट में UltraTech Cement, Nazara Tech जैसे दिग्गज!

अमेरिकी-एशियाई बाजार में गिरावट

दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेल की कीमतों में तेजी का असर साफ नजर आ रहा है. Gift Nifty करीब 23,218 पर 2.45% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. अमेरिकी बाजारों में भी दबाव दिखा, जहां Dow Futures 0.24% और Dow Jones 1.63% गिर गया. S&P 500 में भी हल्की कमजोरी रही और यह 0.14% नीचे बंद हुआ. एशियाई बाजारों में जापान का Nikkei 2.55% की बड़ी गिरावट के साथ दबाव में रहा, जबकि हांगकांग का Hang Seng थोड़ा मजबूत रहा और इसमें 0.61% की बढ़त देखने को मिली.

Source – Groww