Nippo बैटरी करेगी डिफेंस में एंट्री! 19% उछला स्टॉक, 15 मई को आ सकता है बड़ा फैसला; रखें नजर
कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी कि कंपनी के बोर्ड ने Aidin Technologies में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है. यह डील दो चरणों में पूरी होगी और इसके लिए कंपनी करीब 78.05 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इस बड़ी रणनीतिक डील की खबर के बाद Indo National का शेयर करीब 19.08 प्रतिशत उछलकर 412.85 रुपये पर पहुंच गया.

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोर रुख के साथ ट्रेड करता दिखा. हालांकि, कमजोर बाजार के बावजूद कुछ Small-Cap इंडस्ट्रियल स्टॉक्स में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. इसी कड़ी में Indo National Ltd का शेयर खास फोकस में रहा. कंपनी की एक बड़ी रणनीतिक डील की खबर के बाद Indo National का शेयर करीब 19.08 प्रतिशत उछलकर 412.85 रुपये पर पहुंच गया. ट्रेडिंग वॉल्यूम भी काफी मजबूत रहा और करीब 1.57 लाख से ज्यादा शेयरों में कारोबार हुआ, जो इसके 20 दिन के औसत से काफी ज्यादा है.
Defence सेक्टर में एंट्री, 51% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला
Indo National ने एक्सचेंज को जानकारी दी कि कंपनी के बोर्ड ने Aidin Technologies में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है. यह डील दो चरणों में पूरी होगी और इसके लिए कंपनी करीब 78.05 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. पहले चरण में कंपनी 34.99 करोड़ रुपये निवेश कर 31.82 प्रतिशत हिस्सेदारी जून 2026 तक खरीदेगी, जबकि दूसरे चरण में 43.04 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिसके बाद कुल हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से ज्यादा हो जाएगी.
क्या करती है Aidin Technologies
Aidin Technologies Defence, Space और Aerospace Electronics सेक्टर में काम करती है और RF पावर इलेक्ट्रॉनिक्स व एम्बेडेड सिस्टम्स जैसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, डिफेंस कम्युनिकेशन, एंटी ड्रोन सिस्टम, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, रडार और जैमर जैसे अहम क्षेत्रों में होता है. कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ा है, जहां FY25 में इसका टर्नओवर 74.31 करोड़ रुपये रहा, जो FY24 और FY23 के मुकाबले काफी ज्यादा है.
कंपनी का बड़ा प्लान: नया ग्रोथ इंजन तैयार करना
Indo National ने कहा कि वह अपने कंज्यूमर बिजनेस के साथ-साथ अब Defence और Aerospace सेक्टर में भी मजबूत पकड़ बनाना चाहती है. कंपनी के मुताबिक भारत का डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार करीब 25,000 करोड़ रुपये का है और यह 12 से 14 प्रतिशत CAGR से बढ़ रहा है. इस निवेश से कंपनी को B2B और B2G सेगमेंट में नए मौके मिलेंगे और भविष्य में रेवेन्यू व मुनाफे में तेजी आ सकती है.
Q4 रिजल्ट और डिविडेंड पर भी नजर
कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि 15 मई 2026 को बोर्ड मीटिंग होगी, जिसमें Q4FY26 और पूरे साल के नतीजों को मंजूरी दी जाएगी. इसके साथ ही कंपनी डिविडेंड पर भी फैसला ले सकती है, जिस पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी.
कंपनी के बारे में
Indo National Ltd एक जानी-मानी कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स कंपनी है, जो खासतौर पर अपने Nippo बैटरी ब्रांड के लिए पहचानी जाती है. कंपनी ड्राई सेल बैटरी, टॉर्च, LED लाइटिंग, मच्छर बैट और अन्य घरेलू इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स बनाती है और देशभर में मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए इन्हें बेचती है.
रसातल में रुपया, जानें कौन सा डर सता रहा, हालात नहीं संभले तो इन्हें सबसे ज्यादा नुकसान, 90 बना फियर फैक्टर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.