ऑर्डर मिलते ही 12 फीसदी तक भागा यह डिफेंस स्टॉक, सेना के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम बनाएगी कंपनी, रखें नजर

मंगलवार 7 अप्रैल को माइक्रो कैप कंपनी C2C Advanced Systems Limited के शेयर में जोरदार तेजी देखी गई. कंपनी का स्टॉक करीब 12 फीसदी तक उछल गया, हालांकि बाद में कुछ गिरावट आई और यह लगभग 8 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ. इस तेजी की मुख्य वजह भारतीय सेना के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम का ऑर्डर मिलना है.

मंगलवार 7 अप्रैल को C2C Advanced के शेयर में जोरदार तेजी देखी गई. Image Credit: money9live

Defence Stock Rally: मंगलवार 7 अप्रैल को माइक्रो कैप कंपनी C2C Advanced Systems Limited के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. स्टॉक करीब 12 फीसदी तक उछला, हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट आई और यह करीब 8 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ. कंपनी के शेयर में यह तेजी भारतीय सेना के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम का ऑर्डर मिलने के बाद आई है.

कंपनी को एक घरेलू डिफेंस कंपनी से लेटर ऑफ इंटेंट और खरीद ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर वाहन आधारित एंटी ड्रोन सिस्टम से जुड़ा है. इसमें कम्युनिकेशन और डेटा सिस्टम के लिए जरूरी इक्विपमेंट शामिल हैं. खबर आते ही बाजार में पाजिटिव माहौल बन गया. निवेशकों ने तेजी से खरीदारी की. इसी वजह से शेयर में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कंपनी का मार्केट कैप 711 करोड़ है. इसने अपने निवेशकों को पिछले 1 साल में 51 फीसदी का रिटर्न दिया है.

क्या है ऑर्डर की खास बात

इस प्रोजेक्ट में कंपनी मैनेज्ड ईथरनेट स्विच, जीपीएस मॉड्यूल और इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर देगी. ये सिस्टम ड्रोन खतरे को पहचानने और रोकने में मदद करेंगे. इससे सेना की ऑपरेशनल क्षमता मजबूत होगी. यह प्रोजेक्ट अगले 12 महीने में पूरा होगा. भविष्य में इससे और ऑर्डर मिलने की संभावना भी है.

कंपनी का बिजनेस मॉडल

कंपनी दो मुख्य सेगमेंट में काम करती है. पहला डिफेंस सेक्टर जहां यह सैन्य सिस्टम और सॉफ्टवेयर बनाती है. दूसरा इंडस्ट्री 4.0 जहां यह फैक्ट्री ऑटोमेशन और डिजिटल सॉल्यूशन देती है. कंपनी के प्रोडक्ट्स रियल टाइम डेटा और एआई पर आधारित होते हैं. इससे फैसले तेजी और सटीक तरीके से लिए जा सकते हैं.

मजबूत क्लाइंट बेस

कंपनी के पास कई बड़े क्लाइंट हैं. इसमें Tata Advanced Systems और Maritronics जैसी कंपनियां शामिल हैं. इसके अलावा Arctic Marine और NIMSMARTS जैसे क्लाइंट भी हैं. यह कंपनी डिफेंस, मरीन और इंडस्ट्रियल सेक्टर में सेवाएं देती है. मजबूत क्लाइंट नेटवर्क कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट करता है.

ये भी पढ़ें- ₹450 करोड़ के US डील से चमका इस कंपनी का शेयर, 13% उछला भाव; आपके पोर्टफोलियो में है शामिल?

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में तेजी

कंपनी के नतीजे भी काफी मजबूत रहे हैं. H1 FY25 में रेवेन्यू 43 करोड़ था जो H1 FY26 में बढ़कर 66 करोड़ हो गया. यानी करीब 53 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. वहीं मुनाफा 10 करोड़ से बढ़कर 24 करोड़ पहुंच गया. कंपनी का प्रॉफिट 140 फीसदी बढ़ा है. पिछले दो साल में रेवेन्यू और प्रॉफिट दोनों में तेज ग्रोथ देखी गई है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.