ईरान-इजराइल टेंशन से LNG सप्लाई प्रभावित, GNFC की यूरिया प्रोडक्शन पर पड़ सकता है असर; एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

ईरान-इजराइल संघर्ष का असर अब भारत की फर्टिलाइजर इंडस्ट्री पर भी दिखने लगा है. गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (GNFC) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि LNG सप्लाई में बाधा के कारण उसकी नीम यूरिया प्रोडक्शन प्रभावित हो सकती है. RLNG सप्लायर GAIL (India) Limited ने फोर्स मेज्योर नोटिस जारी किया है, जिसके बाद कंपनी को मिलने वाली गैस सप्लाई डेली कॉन्ट्रैक्टेड क्वांटिटी के लगभग 60 फीसदी तक सीमित कर दी गई है.

LNG सप्लाई Image Credit: tv9 bharatvarsh

LNG supply impact India: ईरान-इजराइल में बढ़ते संघर्ष का असर अब भारत की फर्टिलाइजर इंडस्ट्री पर भी दिखने लगा है. गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (GNFC) ने कहा है कि LNG सप्लाई बाधित होने के कारण उसकी नीम यूरिया प्रोडक्शन प्रभावित हो सकती है. कंपनी के मुताबिक री-गैसिफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस (RLNG) की सप्लाई घटने से उत्पादन पर दबाव पड़ने की आशंका है.

LNG सप्लाई घटने से प्रोडक्शन पर असर

GNFC ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसकी RLNG सप्लायर GAIL (India) लिमिटेड ने फोर्स मेज्योर नोटिस जारी किया है. यह नोटिस पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड की ओर से आए समान नोटिस के बाद जारी किया गया, जिसमें वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष के कारण LNG ट्रांजिट में बाधा का हवाला दिया गया है. इस कारण GNFC को मिलने वाली RLNG सप्लाई में कटौती कर दी गई है.

60 फीसदी तक सीमित हुई गैस सप्लाई

कंपनी के मुताबिक GAIL के साथ हुए सप्लाई एग्रीमेंट के तहत मिलने वाली RLNG अब डेली कॉन्ट्रैक्टेड क्वांटिटी (DCQ) के केवल 60 फीसदी तक सीमित कर दी गई है. यह व्यवस्था 6 मार्च 2026 से लागू हो गई है. प्राकृतिक गैस नीम यूरिया के उत्पादन में अहम कच्चा माल है, इसलिए गैस सप्लाई घटने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है.

अन्य प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग फिलहाल सुरक्षित

GNFC ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल उसके अन्य प्रोडक्ट्स के उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है. कंपनी गुजरात के भरूच स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स में फर्टिलाइजर के साथ-साथ कई इंडस्ट्रियल केमिकल्स भी बनाती है.

वित्तीय असर का आकलन अभी मुश्किल

कंपनी ने कहा है कि मौजूदा स्थिति में इस फोर्स मेज्योर के वित्तीय प्रभाव का अनुमान लगाना संभव नहीं है. GNFC ने बताया कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और अगर कोई महत्वपूर्ण बदलाव होता है, तो स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी जाएगी.

शेयर में हल्की गिरावट

इस खबर से पहले GNFC का शेयर NSE पर 0.42 फीसदी गिरकर 431.30 रुपये पर बंद हुआ. निवेशक अब इस बात पर नजर रखे हुए हैं कि LNG सप्लाई की स्थिति कब सामान्य होती है और इसका कंपनी के उत्पादन पर कितना असर पड़ता है. पिछले एक सप्ताह में कंपनी के शेयर में 5.93 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: कतर का एक बयान और बिखर गया शेयर मार्केट, 45 मिनट में 600 अंक टूटा; निवेशकों के डूबे 2.68 लाख करोड़ रुपये

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.