LPG संकट बना इन इंडक्शन कंपनियों के लिए वरदान, जमकर हो रही कमाई, जानें कौन है सबसे बड़ा महारथी
पश्चिम एशिया में तनाव और LPG सप्लाई संकट के कारण इंडक्शन कुकटॉप की मांग तेजी से बढ़ी, जिससे किचन अप्लायंस कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल आया है. इससे TTK Prestige समेत कई कंपनियों के शेयर करीब 15% तक चढ़ गए. तो इन कंपनियों में कौन है सबसे आगे यहां करें चेक.
Induction companies shares: पश्चिम एशिया में तनाव के कारण होर्मुज मिडवॉटर्स में सप्लाई प्रभावित होने से भारत में LPG का संकट खड़ा हो गया है. इससे कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत से लेकर घरेलू सिलेंडर के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. मगर ये संकट चुनिंदा कंपनियों के लिए वरदान साबित हो रहा है. ये कंपनियां इंडक्शन कुकटॉप बनाने का काम करती हैं. LPG की जगह इंडक्शन को खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. यही वजह है कि इन कंपनियों के प्रोडक्ट्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है.
किचन अप्लायंस बनाने वाली ये कंपनियां जमकर मुनाफा पीट रही हैं. इनके शेयर भी करीब 15 फीसदी तक उछल गए हैं. जिसकी वजह से इनके मार्केट में इजाफा हुआ है. तो कौन-सी है वो कंपनियां जिनके लिए ये आपदा अवसर का काम कर रही है और इंडक्शन सेग्मेंट में किस कंपनी का है दबदबा, आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे.
इन कंपनियों को सबसे ज्यादा फायदा
कमर्शियल LPG की सप्लाई में आई रुकावट की खबर के बाद किचन अप्लायंस बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. इन कंपनियों में TTK Prestige, Gandhi Mathi Appliances और Stovecraft शामिल हैं.
सैमको के मुताबिक इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार LPG संकट से इंडक्शन स्टोव की बिक्री 60% से 300% तक बढ़ गई है. रेस्टोरेंट और कमर्शियल किचन से मांग सबसे ज्यादा बढ़ी है. कई घरेलू उपभोक्ताओं ने भी इलेक्ट्रिक कुकिंग विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है. इसकी वजह से चुनिंदा कंपनियों के इंडक्शन स्टोव, प्रेशर कुकर और किचन अप्लायंस धड़ाधड़ बिक रहे हैं.
TTK Prestige
TTK Prestige भारत के सबसे बड़े किचन अप्लायंस ब्रांड्स में से एक है. ये प्रेशर कुकर, कुकवेयर, गैस स्टोव और इंडक्शन कुकटॉप बनाती है. एलपीजी संकट से इस कंपनी के प्रोडक्ट बिक्री बढ़ने से शेयरों में भी जबरदस्त तेजी आई है.
करीब 7,331 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी के शेयर की वर्तमान कीमत 576.35 रुपये है. आज इसका इंट्रा डे हाई 613.50 रुपये है. 12 मार्च काे इसका शेयर 14.58% चढ़ा.
कंपनी की FY25 में कुल आय करीब ₹2,894 करोड़ रही, जबकि इसका लक्ष्य FY27 तक इसे ₹5,000 करोड़ तक पहुंचाने का है.
Butterfly Gandhimathi
Gandhi Mathi Appliances, जिसे Butterfly ब्रांड के नाम से जाना जाता है. ये दक्षिण भारत में काफी मजबूत है. कंपनी की करीब 77% आय दक्षिण भारत से आती है. इसके 500 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर और 25,000 से ज्यादा रिटेल आउटलेट है. कंपनी अपने करीब 85% प्रोडक्ट खुद बनाती है. ये इंडक्शन बनाने में भी आगे है.
Butterfly Gandhimathi Appliances के शेयर की वर्तमान कीमत 698 रुपये है. जबकि इसका हाई 767.90 रुपये रहा. ये एक दिन में करीब 10.57% चढ़ा है. इसकी मार्केट कैप 1,243 करोड़ रुपये दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब से मिला बड़ा ऑर्डर, ₹1476 करोड़ है वैल्यू, गोली की तरह भागा शेयर, एक दिन में 5% से ज्यादा चढ़ा
Stove Kraft Limited
Stove Kraft के कारोबार में इंडक्शन कुकटॉप सबसे बड़ा हिस्सा है. कंपनी की कुल आय का लगभग 49% हिस्सा इंडक्शन कुकटॉप से आता है. इसके अलावा कंपनी किचन चिमनी, हॉब और छोटे किचन अप्लायंस भी बनाती है. कंपनी ने वैश्विक रिटेल ब्रांड IKEA के साथ साझेदारी के जरिए भी अपने कारोबार का विस्तार किया है.
LPG संकट से इस कंपनी को भी काफी फायदा मिल रहा है. 1,805 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर आज 608.40 रुपये तक उछला था. जबकि पिछला बंद भाव 544.95 रुपये था. इस लिहाज से ये करीब 11.64% चढ़ा है.
भारत में कितनी है LPG की खपत?
भारत दुनिया के सबसे बड़े LPG उपभोक्ताओं में से एक है. रिपोर्ट के मुताबित देश की सालाना LPG खपत करीब 31.3 मिलियन टन है. इसमें करीब 87% LPG घरेलू उपयोग में और बाकी होटल और रेस्टोरेंट जैसे कमर्शियल उपयोग में इस्तेमाल होता है. कुल मांग का लगभग 62% LPG आयात पर निर्भर करता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
