Nifty Outlook 16 April: बना हायर हाई और हायर लो पैटर्न, अब आगे कहां जाएगा निफ्टी? जानें एक्सपर्ट की राय
मोमेंटम इंडिकेटर्स की बात करें तो संकेत फिलहाल पॉजिटिव हैं. RSI 50 के ऊपर बना हुआ है, जो बाजार में मजबूती का इशारा देता है. डेरिवेटिव्स डेटा के अनुसार, PCR करीब 1.12 पर है, जो हल्का बुलिश रुझान दिखाता है. ऑप्शंस डेटा में 24,300 से 24,500 के बीच कॉल राइटिंग देखने को मिल रही है.
Nifty Outlook 16 April: भारतीय शेयर बाजार ने 15 अप्रैल को दमदार वापसी दिखाई और निफ्टी आराम से 24,200 के ऊपर बंद हुआ. इस तेजी के पीछे ग्लोबल माहौल में सुधार रहा, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत की उम्मीदों ने तनाव कम किया, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई. मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की और पूरे सत्र में खरीदारी का माहौल बना रहा. निफ्टी ने दिन के दौरान 24,280.90 का हाई छुआ, जबकि सेक्टरों में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. अब सवाल ये है कि कल बाजार में क्या रणनीति रखें? आइए इन सारे सवालों का जवाब एक्सपर्ट के हवाले से जानते हैं.
24,070–24,050 का स्तर निफ्टी के सपोर्ट
SBI सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव रिसर्च हेड सुदीप शाह के मुताबिक आगे के लिए 24,070–24,050 का स्तर निफ्टी के लिए तुरंत सपोर्ट का काम करेगा. वहीं ऊपर की तरफ 24,350–24,400 का जोन अहम रेजिस्टेंस रहेगा. अगर इंडेक्स इस स्तर के ऊपर टिकता है तो तेजी आगे बढ़कर 24,550 तक जा सकती है.
हायर हाई और हायर लो पैटर्न और बुलिस कैंडल
बजाज ब्रोकिंग के अनुसार निफ्टी ने बुलिश कैंडल बनाई है, जिसमें हायर हाई और हायर लो दिख रहा है, जो अपट्रेंड जारी रहने का संकेत देता है. 23,907–24,145 के गैप एरिया के ऊपर टिके रहने से तेजी का रुख बना हुआ है और आने वाले सत्रों में निफ्टी 24,350 और 24,700 तक जा सकता है. हालांकि, डेली स्टोकेस्टिक ओवरबॉट जोन में पहुंच चुका है, इसलिए ऊपरी स्तरों पर थोड़ी कंसोलिडेशन से इनकार नहीं किया जा सकता. नीचे की ओर 23,450–23,100 का जोन मजबूत सपोर्ट रहेगा.
नया हायर बॉटम फार्मेशन
HDFC सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी के मुताबिक, सोमवार की रिकवरी के बाद बुधवार को बाजार में शानदार उछाल देखने को मिला और निफ्टी 388 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. बाजार ने 321 अंक के गैप-अप के साथ शुरुआत की और फिर दिनभर सीमित दायरे में कारोबार करता रहा. चार्ट पर हाल ही में बने लोअर टॉप और लोअर बॉटम के ट्रेंड के बाद अब 23,555 के आसपास नया हायर बॉटम बनता दिख रहा है, जो ट्रेंड रिवर्सल का संकेत है. शॉर्ट टर्म ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है. आगे निफ्टी को 24,500 और 24,800 के आसपास रुकावट मिल सकती है, जबकि नीचे की ओर 24,000–23,900 का जोन अहम सपोर्ट रहेगा.
मोमेंटम इंडिकेटर्स पॉजिटिव
SAMCO Securities के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा के मुताबिक, टेक्निकल नजरिए से 24,200 का स्तर अब एक इक्विलिब्रियम जोन बनता दिख रहा है, जहां खरीदार और विक्रेता के बीच संतुलन बना हुआ है. फिलहाल इंडेक्स 24,260 के आसपास मौजूद 0.50 फिबोनाची रिट्रेसमेंट के करीब ट्रेड कर रहा है, जो एक अहम रेजिस्टेंस है. अगर इंडेक्स इस स्तर के ऊपर टिकता है तो 24,500 तक की तेजी देखने को मिल सकती है, वहीं इसे पार करने में नाकाम रहने पर बाजार कंसोलिडेशन फेज में रह सकता है. इसके अलावा 50-DEMA भी ऊपर की ओर एक मजबूत रुकावट बना हुआ है.
मोमेंटम इंडिकेटर्स की बात करें तो संकेत फिलहाल पॉजिटिव हैं. RSI 50 के ऊपर बना हुआ है, जो बाजार में मजबूती का इशारा देता है. डेरिवेटिव्स डेटा के अनुसार, PCR करीब 1.12 पर है, जो हल्का बुलिश रुझान दिखाता है. ऑप्शंस डेटा में 24,300 से 24,500 के बीच कॉल राइटिंग देखने को मिल रही है, जिससे ऊपर की चाल सीमित हो सकती है, जबकि 24,000 से 23,800 के बीच पुट राइटिंग मजबूत सपोर्ट बना रही है. वहीं India VIX 18–19 के दायरे में आ गया है, जो कम होती वोलैटिलिटी और बाजार में स्थिरता का संकेत है.
आगे की रणनीति के तौर पर, जब तक इंडेक्स 24,000–23,900 के गैप सपोर्ट के ऊपर बना रहता है, तब तक बाय ऑन डिप्स की रणनीति फायदेमंद रह सकती है. वहीं 24,260 के ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट आने पर बाजार 24,500 की ओर तेजी दिखा सकता है.
इसे भी पढ़ें- भागेंगे Jindal Saw के शेयर! Elara Capital ने दिया BUY रेटिंग, जानें क्यों है ब्रोकरेज बुलिश?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
निफ्टी टूटा, स्मॉलकैप डूबे… लेकिन इस कंपनी ने चुपचाप कमाए करोड़ों, 5 साल में दिया 3618% रिटर्न
अक्षय तृतीया के बाद गोल्ड ETF में जबरदस्त तेजी, 61 फीसदी तक रिटर्न; जानें आगे का आउटलुक
इस मल्टीबैगर ने टाटा ग्रुप को दिया बड़ा झटका! भारी नुकसान में कंपनी, एक साल में 50 फीसदी टूटा स्टॉक
